Homeव्हाट दी फ*जिस महिला ने घूँसों से बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, उसने 'सौतन' की न्यूड तस्वीरें कर...

जिस महिला ने घूँसों से बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, उसने ‘सौतन’ की न्यूड तस्वीरें कर दी वायरल: गिरफ्तार करने आए अधिकारियों पर भी हमला, जानिए कौन है स्टेफी कोहेन

स्टेफनी कोहेन मगरिकी जिस घर में अपने एक्स बॉयफ्रेंड के साथ रहती थी, वहीं जाकर उसने उसका लैपटॉप एक्सेस किया। मार्च 2022 में दोनों यहाँ साथ रहते थे।

अमेरिका के फ्लोरिडा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। प्रोफेशनल बॉक्सर और पॉवरलिफ्टिंग के क्षेत्र में वर्ल्ड रिकॉर्ड धारी स्टेफनी कोहेन ने अपने पूर्व बॉयफ्रेंड से बदला लेने के लिए उसकी वर्तमान गर्लफ्रेंड की न्यूड तस्वीरें वायरल कर दी। इसके लिए उसने अपने एक्स बॉयफ्रेंड का लैपटॉप हैक कर लिया। उसने उस लड़की को अपमानित करने और उसके बारे में दुनिया को बताने की मंशा से ऐसा किया। 32 वर्षीय स्टेफनी कोहेन पर अब मुकदमा चल रहा है।

स्टेफनी कोहेन पर आरोप लगाया गया है कि बिना अनुमति ने उसने अपने एक्स बॉयफ्रेंड के कम्प्यूटर का इस्तेमाल किया, साथ ही एक लड़की को ऑनलाइन यौन प्रताड़ना का निशाना बनाया और गिरफ़्तारी के समय हिंसा का सहारा लिया। स्टेफनी कोहेन मगरिकी जिस घर में अपने एक्स बॉयफ्रेंड के साथ रहती थी, वहीं जाकर उसने उसका लैपटॉप एक्सेस किया। मार्च 2022 में दोनों यहाँ साथ रहते थे। इंस्टाग्राम पर स्टेफी कोहेन के 10 लाख से भी अधिक फॉलोवर्स हैं, लेकिन उसने अपना अकाउंट प्राइवेट कर रखा है।

वो बतौर फिटनेस इन्फ्लुएंसर भी लोकप्रिय है। उसने कुछ कॉमन पासवर्ड्स का इस्तेमाल कर के अपने एक्स बॉयफ्रेंड के एप्पल आईक्लाउड का पासवर्ड गेस किया और उसमें से उसकी वर्तमान गर्लफ्रेंड की कई नंगी तस्वीरें निकाल ली। इसके बाद वेनेजुएला में जन्मी बॉक्सर ने एक चैट ग्रुप में इन तस्वीरों को शेयर किया, जिसमें कई लड़कियाँ मौजूद थीं। पुलिस की पूछताछ में उसने खुद कबूला कि वो पीड़िता को अपमानित करने की मंशा से ये सब कर रही थी।

नवंबर 2023 में ही स्टेफी कोहेन के एक्स बॉयफ्रेंड और उसकी वर्तमान गर्लफ्रेंड मियामी के डिटेक्टिव्स के समक्ष ये मामला लेकर गए थे। अब पुलिस ने आरोपित युवती को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान उसने सहयोग नहीं किया और भागने लगी। उसने एक अधिकारी के पाँव में हथकड़ी भी फँसा दी। किसी तरह हथकड़ी लगा कर उसे नियंत्रित किया गया। कोहेन को जमानत देते हुए एक्स बॉयफ्रेंड और उसकी गर्लफ्रेंड से दूर रहने को कहा गया है। इसके लिए उसे 3300 डॉलर (2.74 लाख रुपए) का बॉन्ड भरना पड़ा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

आतंकियों तक आधार पहुँचाने की साजिश किसकी? MP के ‘क्लोन Aadhar मशीन’ मामले ने बढ़ाई चिंता, अन्य राज्यों में भी फर्जी पंजीकरण के नेटवर्क...

मध्य प्रदेश के क्लोन आधार मशीन मामले के बाद जानिए, क्या दूसरे राज्यों में भी आधार पंजीकरण में ऐसी गड़बड़ियाँ सामने आई हैं।

बीमारी के बहाने निशाने पर भारत… BBC ने ’38 परजीवी’ के सहारे 19 साल पुरानी घटना पर किया बदनाम: पढ़ें- कैसे पश्चिमी मीडिया ने...

BBC ने रिपोर्ट में लिखा कि भारत घूमने आई महिला के दिमाग में 38 परजीवी मिले। यह दावा न तो मेडिकल साइंस के हिसाब से सही और न इसमें कोई सच्चाई।
- विज्ञापन -