Homeदेश-समाजअजय बनकर इश्तियाक कुरैशी ने छत्तीसगढ़ की युवती को शादी का दिया झाँसा, रेप...

अजय बनकर इश्तियाक कुरैशी ने छत्तीसगढ़ की युवती को शादी का दिया झाँसा, रेप के बाद हुआ फरार: पुलिस ने कानपुर से दबोचा

युवती ने बताया कि इश्तियाक कुरैशी अक्टूबर 2023 में उत्तर प्रदेश से छत्तीसगढ़ आया और उसे मिलने के लिए बुलाया। वहाँ इश्तियाक कुरैशी ने उससे शादी का वादा करके उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, युवती से संबंध बनाने के बाद इश्तियाक कुरैशी फरार हो गया। बाद में खोजबीन करने पर युवती को पता चला कि अजय का असली नाम इश्तियाक कुरैशी है।

छत्तीसगढ़ में नाम बदलकर एक हिंदू लड़की से रेप करने का मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश का रहने वाला इश्तियाक कुरैशी सोशल मीडिया पर अजय समरथ बनकर छत्तीसगढ़ की युवती से दोस्ती की। इसके बाद उसे अपने प्रेमजाल में फँसा लिया और शादी का झाँसा देकर उसके साथ रेप किया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

 मामला छत्तीसगढ़ के कोंडागाँव जिले के फरसगाँव थाना क्षेत्र का है। यहाँ की रहने वाली एक हिंदू पीड़िता ने बताया कि आरोपित इश्तियाक कुरैशी ने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर अजय समरथ के नाम से अपना अकाउंट बना रखा था। एक साल पहले एक दिन इश्तियाक ने उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा। युवती ने उसके रिक्वेस्ट को स्वीकार कर लिया।

इसके बाद इश्तियाक उसे अक्सर मैसेज करने लगा। उसने उसे अपने झाँसे में ले लिया। इश्तियाक ने लड़की फोन नंबर भी ले लिया और उससे बातें करने लगा। धीरे-धीरे उसने युवती पर डोरे डालते हुए कहा कि वह उससे प्रेम करता है। युवती उसे अजय समझते हुए उसकी बातों में आ गई। उसने मान लिया कि अजय बना इश्तियाक उससे शादी करेगा।

युवती ने बताया कि इश्तियाक कुरैशी अक्टूबर 2023 में उत्तर प्रदेश से छत्तीसगढ़ आया और उसे मिलने के लिए बुलाया। वहाँ इश्तियाक कुरैशी ने उससे शादी का वादा करके उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, युवती से संबंध बनाने के बाद इश्तियाक कुरैशी फरार हो गया और उसने अपना संबंध खत्म कर लिया।

बाद में खोजबीन करने पर युवती को पता चला कि अजय का असली नाम इश्तियाक कुरैशी है। इसके बाद उसने फरसगाँव पुलिस थाने में जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने इश्तियाक कुरैशी के खिलाफ मामला दर्ज करके जाँच शुरू कर दी। आरोपित को पकड़ने के लिए पुलिस ने एक टीम गठित की।

इसी दौरान पुलिस को आरोपित इश्तियाक कुरैशी का लोकेशन कानपुर मिला। इसके बाद फरसगाँव पुलिस कानपुर पहुँची और वहाँ के नौंगवा गौतम गाँव से उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे पकड़ कर छत्तीसगढ़ अपने साथ ले गई और कोर्ट में पेश किया। वहाँ से उसे जेल भेज दिया गया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

PM सूर्य घर योजना में लखनऊ बना देश का नंबर-1 सोलर जिला, नागपुर-सूरत को पछाड़ा: समझें कई श्रेणियों में शीर्ष स्थान पाकर कैसे UP...

पीएम सूर्य घर पुरस्कार समारोह में उत्तर प्रदेश ने विभिन्न श्रेणियों में शीर्ष स्थान हासिल कर अपना परचम लहराया है

अमेरिका-ईरान शांति समझौते से भारत को फायदा ही फायदा, कच्चे तेल की कम कीमतों से मिलेगी महँगाई से राहत-मजबूत होगा रुपया: समझें विकास की...

अमेरिका-ईरान शांति समझौता भारत के लिए हर मोर्चे पर एक 'मास्टरस्ट्रोक' साबित होने जा रहा है। भारत के लिए साल 2026 की यह सबसे सकारात्मक खबर है।
- विज्ञापन -