Homeदेश-समाजआरिफ और रिजवान ने मुन्नन खाँ चौराहे पर नाबालिग दलित लड़की को बिठाया, चलती...

आरिफ और रिजवान ने मुन्नन खाँ चौराहे पर नाबालिग दलित लड़की को बिठाया, चलती कार में किया गैंगरेप: जाति का नाम लेकर दी गंदी-गंदी गालियाँ

पीड़िता के मुताबिक, आरिफ और रिज़वान ने उसे अपनी स्विफ्ट कार में मुन्नन खाँ चौराहे के पास बिठाया और सुनसान जगह ले गए। इन दोनों ने यह गैंगरेप चलती कार में किया।

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में दलित समुदाय की एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। यहाँ मोबाइल का लालच दे कर पीड़िता को चलती कार में हवस का शिकार बनाया गया है। विरोध करने पर पीड़िता को जातिसूचक गालियाँ भी दी गईं। आरोपितों के नाम रिज़वान और मोहम्मद आरिफ़ है। घटना शनिवार (7 सितंबर, 2024) की है। पुलिस ने केस दर्ज कर के दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह मामला गोंडा जिले के कोतवाली नगर का है। यहाँ रविवार (8 सितंबर, 2024) को पीड़िता की माँ ने पुलिस में तहरीर दी है। तहरीर में उन्होंने बताया कि शनिवार की शाम लगभग 7 बजे वो अपने पति के साथ अपने मायके गई हुईं थीं। जब सुबह वो अपने घर लौटीं तो उनकी बेटी काफी गुमसुम थी। इसकी वजह पूछने पर पीड़िता ने बताया कि उसे मोबाइल दिलाने का लालच दे कर 20 वर्षीय मोहम्मद आरिफ और इतने ही साल के रिज़वान ने गैंगरेप किया है। आरिफ गोंडा जबकि रिज़वान पड़ोसी जिले बलरामपुर का निवासी है।

पीड़िता के मुताबिक, आरिफ और रिज़वान ने उसे अपनी स्विफ्ट कार में मुन्नन खाँ चौराहे के पास बिठाया और सुनसान जगह ले गए। इन दोनों ने यह गैंगरेप चलती कार में किया। तेज गति से चल रही कार अचानक बिजली के एक खम्भे से टकरा भी गई थी। जब पीड़िता ने इन दोनों आरोपितों की हरकतों पर उन्हें डाँटा तो इन्होंने गंदी-गंदी गालियाँ देते हुए जातिसूचक शब्द बोले। इसी के आरिफ और रिज़वान ने अपनी कार और पीड़िता को वहीं छोड़ दिया और खुद किसी गाड़ी से घर लौट आए।

जैसे-तैसे पीड़िता पैदल ही लम्बी दूरी तक चल कर अपने घर पहुँच पाई। अगले दिन अपनी माँ के लौटने पर उसने सारी बात बताई। पीड़िता की माँ की तहरीर पर पुलिस ने रिज़वान और आरिफ के खिलाफ नामजद FIR दर्ज कर ली है। इन दोनों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 70(2) और 352 के साथ पॉक्सो एक्ट व SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। ऑपइंडिया के पास शिकायत कॉपी मौजूद है। सोमवार (9 सितंबर, 2024) को पुलिस ने बताया कि आरिफ और रिज़वान को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जाँच व अन्य जरूरी कार्रवाई की जा रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मैन्युफैक्चरिंग से सॉफ्ट पावर तक… क्या है ‘शक्ति की सप्तधारा’? PM मोदी ने लाल किले से दिया विकसित भारत का नया विजन, जानें- 7...

‘शक्ति की सप्तधारा’ क्या है? PM मोदी के इस विजन में भारत की मैन्युफैक्चरिंग, खेती, AI, 6G, रक्षा, ग्रीन इकॉनमी और सॉफ्ट पावर को लेकर क्या लक्ष्य हैं, समझिए।

भारत में नदी जोड़ो परियोजना का भविष्य Part III: दुनिया में किन देशों ने सफलतापूर्वक किया रिवर लिंक प्रोजेक्ट का इस्तेमाल

भारत की नदी जोड़ो महा-योजना के तहत पूरे देश में कुल 30 अंतर-बेसिन जल स्थानांतरण (Inter-basin Water Transfer) लिंक प्रस्तावित किए गए हैं।
- विज्ञापन -