Homeदेश-समाजमहाकाल मंदिर के पास हिंदू लड़की के साथ होटल में रुका सैफ अहमद, नाम...

महाकाल मंदिर के पास हिंदू लड़की के साथ होटल में रुका सैफ अहमद, नाम बताया प्रकाश गुप्ता : हकीकत खुलने पर मचा बवाल, फर्जी ID के साथ पुलिस ने दबोचा

पुलिस इस पूरे मामले में होटल स्टाफ की भी भूमिका जाँच रही है। इधर सैफ अहमद ने बताया कि उसे प्रकाश गुप्ता का परिचय पत्र किसी रिक्शेवाले ने दिया था। पुलिस इस दावे की भी तस्दीक कर रही है। सैफ अहमद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। हिंदू कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सैफ ने हिंदू लड़की को महाकाल का दर्शन कराने के बहाने बहलाकर उज्जैन लाया था।

मध्य प्रदेश के उज्जैन से लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहाँ हिन्दू की फर्जी ID पर होटल में ठहरे मुस्लिम युवक को हिन्दू संगठनों ने पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए युवक का नाम मोहम्मद सैफ अहमद है। होटल में उसके साथ एक हिन्दू लड़की भी मिली है, जो मूल रूप से भिलाई की रहने वाली है। पुलिस ने सैफ अहमद के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। घटना शनिवार (4 जनवरी 2025) की है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना उज्जैन के महाकाल मंदिर के पास एकलव्य होटल की है। शनिवार को हिन्दू संगठनों को इस होटल में एक मुस्लिम के हिन्दू नाम से ठहरे होने की सूचना मिली। सूचना पर हिन्दू संगठन के सदस्य होटल पहुँचे। यहाँ रजिस्टर चेक करने पर प्रकाश कुमार गुप्ता एक हिन्दू लड़की के साथ रुका मिला। शक होने पर उसे बाहर बुलाकर पूछताछ की गई तो उसका असली नाम सैफ अहमद निकला।

सैफ छत्तीसगढ़ के भिलाई का रहने वाला है। उसके साथ मिली लड़की भी भिलाई की रहने वाली निकली। सैफ को पकड़कर हिन्दू कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और सैफ अहमद को हिरासत में ले लिया। लड़की को भी बरामद करके उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया । लड़की ने बताया कि सैफ ने उसे अपना परिचय हिन्दू के तौर पर दिया था।

पुलिस इस पूरे मामले में होटल स्टाफ की भी भूमिका जाँच रही है। इधर सैफ अहमद ने बताया कि उसे प्रकाश गुप्ता का परिचय पत्र किसी रिक्शेवाले ने दिया था। पुलिस इस दावे की भी तस्दीक कर रही है। सैफ अहमद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। हिंदू कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सैफ ने हिंदू लड़की को महाकाल का दर्शन कराने के बहाने बहलाकर उज्जैन लाया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

किसी को बेल मिली तो घर नहीं जा सका, कोई अब तक जेल में… संसद की सुरक्षा में सेंधमारी को सामान्य बनाना चाह रहे...

हर पीढ़ी में ऐसे युवा होते हैं जो व्यवस्था बदलना चाहते हैं। लेकिन ये भी समझना जरूरी है कि व्यवस्था बदलने और कानून तोड़ने में अंतर होता है।

PM की हत्या की साजिश, संसद में घुसने का प्रयास और पुलिस पर पथराव: Insta रील से इतर समझें ‘कॉकरोचों’ का एजेंडा, कैसे ठगे...

एकतरफा नैरेटिव को ध्वस्त करने वाली CJP प्रदर्शन यह दूसरी तस्वीरें भी दिखें, जिनमें हिंसक भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया, 'मोदी-बीजेपी मुर्दाबाद' के नारे लगाकर असल छात्रों को बरगलाया।
- विज्ञापन -