Homeदेश-समाजAAP के पूर्व जिलाध्यक्ष महमूद खान ने सोनू बन हिंदू युवती के साथ बनाए...

AAP के पूर्व जिलाध्यक्ष महमूद खान ने सोनू बन हिंदू युवती के साथ बनाए संबंध, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर डाला धर्मांतरण का दबाव: ब्लैकमेलिंग और मारपीट का भी आरोप

जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र की एक हिंदू युवती ने महमूद खान पर दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है।

आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व जिलाध्यक्ष महमूद खान को लव जिहाद के गंभीर मामले में गिरफ्तार किया गया है। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र की एक हिंदू युवती ने महमूद खान पर दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि महमूद खान ने खुद को सोनू बताकर उससे दोस्ती की और विश्वास में लेकर उसका यौन शोषण किया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़िता ने बताया कि करीब 15 महीने पहले महमूद खान ने अपना नाम सोनू बताकर उससे दोस्ती की। बीते 20 अगस्त को वह कलेक्ट्रेट में आरोपित से मिलने आई, जहाँ से उसे शहर के एक कमरे में ले जाया गया। वहाँ महमूद ने न सिर्फ दुष्कर्म किया बल्कि उसका वीडियो भी बना लिया। इसके बाद वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता पर शादी के लिए धर्म परिवर्तन का दबाव डाला गया।

जबरदस्ती धर्मांतरण की कोशिश

युवती ने पुलिस को बताया कि महमूद ने उसे मांस खाने पर मजबूर किया और अन्य लोगों को बुलाकर उसका धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की। आरोपित के कमरे में कैद रहते हुए पीड़िता ने अत्याचार झेला। 25 नवंबर 2024 को मौका पाकर वह कमरे से भाग निकली।

महमूद खान गिरफ्तार

रविवार (5 जनवरी 2025) को आरोपित ने युवती को दोबारा बुलाने की कोशिश की। मना करने पर मारपीट की और नशा युक्त चाय पिलाने का प्रयास किया। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली नगर पुलिस ने महमूद खान को हिरासत में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक नारदमुनि सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आम आदमी पार्टी की शाख पर असर

महमूद खान की गिरफ्तारी से आम आदमी पार्टी की छवि को झटका लगा है। यह मामला पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के गृह जनपद सुल्तानपुर का है, जो इसे और भी संवेदनशील बनाता है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कॉन्ग्रेस ने अडानी पर किया वार, चीन को पहुँचा सीधा फायदा: केन्या सरकार ने नैरोबी एयरपोर्ट का टेंडर बदला, चीनी कंपनी को 50% महंगे...

केन्या के नैरोबी एयरपोर्ट विस्तार प्रोजेक्ट में अडानी की जगह चीनी कंपनी को ठेका मिलने से आर्थिक और राजनीतिक विवाद बढ़ गया है। इन सबमें चीन का नाम क्यों आ रहा है... आइए जानें

एक दीपक जलाने पर इस्लामी कट्टरपंथियों ने मचा दिया बवाल… केरल के निलाविलक्कु विवाद से क्या समझे आप? क्या सेक्युलर होने का ठेका सिर्फ...

फातिमा तहिलिया विवाद के बाद फिर उठे सवाल- जब दूसरे समुदाय अपनी धार्मिक सीमाएँ तय करते हैं, तो समायोजन की उम्मीद सिर्फ हिंदुओं से क्यों?
- विज्ञापन -