Homeदेश-समाजकब्रिस्तान के पास हिंदू छात्रा का रेप करने वाला था लुकमान, लेकिन पहुँच गया...

कब्रिस्तान के पास हिंदू छात्रा का रेप करने वाला था लुकमान, लेकिन पहुँच गया लड़की का परिवार: जानिए कैसे खुली ब्यावर के ‘मुस्लिम गैंग’ की परतें, सोहेल ने ब्लेड से काट दिया था पीड़िता का हाथ

सोहेल मंसूरी ने बताया कि उसने सितम्बर से हिन्दू बच्ची से बात करता था और उन्हें कैफे लेकर जाता था। उसने बताया कि एक फोन भी उसने हिन्दू बच्ची को दिया था। यह फोन रेहान नाम का एक लड़का लाया था।

राजस्थान के ब्यावर में हिन्दू बच्चियों को फंसा कर रेप करने वाले ‘मुस्लिम गैंग’ की सच्चाई एक हिन्दू परिवार ने बाहर निकाली। उन्होंने इस मामले को पुलिस के पास पहुँचाया। अब इस मामले में 5 लड़के गिरफ्तार हो चुके हैं। उन्होंने कैमरे पर भी कबूल किया है कि उनका काम गलत था।

दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस गैंग के लुकमान ने एक हिन्दू बच्ची को मिलने के लिए बुलाया था। उसने बच्ची को कब्रिस्तान के पास मिलने के लिए बुलाया था। यहाँ उसने हिन्दू बच्ची का रेप करने की कोशिश की , हिन्दू बच्ची ने लुकमान की कोशिश का विरोध किया तब वह मारपीट करने लगा।

बच्ची का पीछा इस दौरान उसके घरवाले कर रहे थे। वह वहाँ मौके पर पहुँच गए थे, इसी के चलते बच्ची की जान बच सकी। बच्ची के परिजन कुछ दिन से उसकी गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। बच्ची ने इससे पहले घर से पैसे चुराए थे, शक होने पर वह छानबीन कर रहे थे। इसी कड़ी में उन्होंने पीछा किया था।

लुकमान ने बच्ची के परिजनों को धमकी दी थी और उनके साथ मारपीट की थी। इस मामले में हिन्दू बच्ची की एक और सहेली पीड़ित थी। इन सबने बाद में पूरी कहानी परिवार को बताई तो 4 और लड़कियों ने अपने साथ हुई प्रताड़ना के विषय में बताया। एक पीड़िता ने यह बताया कि सोहेल बुरका पहनने, कलमा पढ़ने के लिए भी कहता था।

एक पीड़िता ने बताया कि मुस्लिम लड़के स्मार्टवाच जैसी चीजों का लालच देते थे और दूसरी लड़कियों से दोस्ती करने को कहते थे। पीड़िता ने बताया कि मुस्लिम लड़के रोजा रखने की बात कहते थे, मुस्लिम धर्म में आने की बात कहते थे। पीड़िता ने बताया कि स्कूल तक यह लड़के आ जाते थे। हाथ पर चीरे भी उन्होंने लगाए थे।

वहीं लुकमान और सोहेल मंसूरी का मीडिया से बातचीत का भी एक वीडियो सामने आया है। मोहम्मद लुकमान ने बताया कि वह 20-25 दिन से बच्चियों से बात कर रहा था। उसने बताया कि एक लड़की ने उसके ₹1200 दिए थे। लुकमान ने दावा किया कि उसने लड़की को पैसे वापस कर दिए थे।

लुकमान ने बताया कि एक और लड़के कलीम ने हिन्दू बच्ची का नम्बर लिया था। वहीं सोहेल मंसूरी ने बताया कि उसने सितम्बर से हिन्दू बच्ची से बात करता था और उन्हें कैफे लेकर जाता था। उसने बताया कि एक फोन भी उसने हिन्दू बच्ची को दिया था। यह फोन रेहान नाम का एक लड़का लाया था।

अब इस मामले में लुकमान और सोहेल सहित पाँच लड़के पुलिस की रिमांड में हैं। इन सभी ने एक ही स्कूल में एक क्लास में पढ़ने वाली हिन्दू बच्चियों को निशाना बनाया था। उनके सामने यह नम्बर वाली पर्ची फेंकते थे और फिर जबरदस्ती उन्हें कैफे-रेस्टोरेंट ले जाते थे।

हिन्दू बच्चियों की यहाँ अश्लील फोटो और तस्वीर ली जाती थीं। इसके बाद उन्हें ब्लैकमेल किया जाता था। उन्हें इस गैंग में शामिल मुस्लिम लड़के इसके बाद दूसरी लड़कियों से दोस्ती करवाने को कहते थे। इस मामले में रिहान मोहम्मद (20 वर्ष), सोहेल अंसारी (19 वर्ष), लुकमान (20 वर्ष), अरमान पठान (19 वर्ष), साहिल कुरैशी (19 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘फोर्स्ड लेबर’ के नाम पर भारत पर 12.5% टैरिफ का USTR प्रस्ताव: क्या सुप्रीम कोर्ट से झटका खाने के बाद ट्रंप खोज रहे नया...

USTR ने भारत सहित कई देशों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव दिया है। भारत ने कहा कि प्रक्रिया जारी है और फैसला अभी बाकी है।

टिंडर से दोस्ती, ₹50 लाख की फिरौती और हथौड़े से कत्ल: DU के छात्र आयुष नौटियाल की हत्या केस में इश्तियाक अली दोषी, पढ़ें-...

2018 के चर्चित आयुष नौटियाल मर्डर केस में कोर्ट ने इश्तियाक अली को दोषी करार दिया। पढ़ें अपहरण, फिरौती, हत्या और पुलिस जाँच की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -