राजस्थान के ब्यावर में हिन्दू बच्चियों को फंसा कर रेप करने वाले ‘मुस्लिम गैंग’ की सच्चाई एक हिन्दू परिवार ने बाहर निकाली। उन्होंने इस मामले को पुलिस के पास पहुँचाया। अब इस मामले में 5 लड़के गिरफ्तार हो चुके हैं। उन्होंने कैमरे पर भी कबूल किया है कि उनका काम गलत था।
दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस गैंग के लुकमान ने एक हिन्दू बच्ची को मिलने के लिए बुलाया था। उसने बच्ची को कब्रिस्तान के पास मिलने के लिए बुलाया था। यहाँ उसने हिन्दू बच्ची का रेप करने की कोशिश की , हिन्दू बच्ची ने लुकमान की कोशिश का विरोध किया तब वह मारपीट करने लगा।
बच्ची का पीछा इस दौरान उसके घरवाले कर रहे थे। वह वहाँ मौके पर पहुँच गए थे, इसी के चलते बच्ची की जान बच सकी। बच्ची के परिजन कुछ दिन से उसकी गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। बच्ची ने इससे पहले घर से पैसे चुराए थे, शक होने पर वह छानबीन कर रहे थे। इसी कड़ी में उन्होंने पीछा किया था।
लुकमान ने बच्ची के परिजनों को धमकी दी थी और उनके साथ मारपीट की थी। इस मामले में हिन्दू बच्ची की एक और सहेली पीड़ित थी। इन सबने बाद में पूरी कहानी परिवार को बताई तो 4 और लड़कियों ने अपने साथ हुई प्रताड़ना के विषय में बताया। एक पीड़िता ने यह बताया कि सोहेल बुरका पहनने, कलमा पढ़ने के लिए भी कहता था।
#FirstOnTNNavbharat: कैसे काम करता था बेटियों को फंसाने का रैकेट? 'नवभारत' पर ब्यावर रेप कांड के आरोपी सोहेल मंसूरी और लुकमान का 'कबूलनामा'@SwetaSri27 #Beawar #Rajasthan #Crime pic.twitter.com/nZW8B1sFNr
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) February 19, 2025
एक पीड़िता ने बताया कि मुस्लिम लड़के स्मार्टवाच जैसी चीजों का लालच देते थे और दूसरी लड़कियों से दोस्ती करने को कहते थे। पीड़िता ने बताया कि मुस्लिम लड़के रोजा रखने की बात कहते थे, मुस्लिम धर्म में आने की बात कहते थे। पीड़िता ने बताया कि स्कूल तक यह लड़के आ जाते थे। हाथ पर चीरे भी उन्होंने लगाए थे।
वहीं लुकमान और सोहेल मंसूरी का मीडिया से बातचीत का भी एक वीडियो सामने आया है। मोहम्मद लुकमान ने बताया कि वह 20-25 दिन से बच्चियों से बात कर रहा था। उसने बताया कि एक लड़की ने उसके ₹1200 दिए थे। लुकमान ने दावा किया कि उसने लड़की को पैसे वापस कर दिए थे।
लुकमान ने बताया कि एक और लड़के कलीम ने हिन्दू बच्ची का नम्बर लिया था। वहीं सोहेल मंसूरी ने बताया कि उसने सितम्बर से हिन्दू बच्ची से बात करता था और उन्हें कैफे लेकर जाता था। उसने बताया कि एक फोन भी उसने हिन्दू बच्ची को दिया था। यह फोन रेहान नाम का एक लड़का लाया था।
अब इस मामले में लुकमान और सोहेल सहित पाँच लड़के पुलिस की रिमांड में हैं। इन सभी ने एक ही स्कूल में एक क्लास में पढ़ने वाली हिन्दू बच्चियों को निशाना बनाया था। उनके सामने यह नम्बर वाली पर्ची फेंकते थे और फिर जबरदस्ती उन्हें कैफे-रेस्टोरेंट ले जाते थे।
हिन्दू बच्चियों की यहाँ अश्लील फोटो और तस्वीर ली जाती थीं। इसके बाद उन्हें ब्लैकमेल किया जाता था। उन्हें इस गैंग में शामिल मुस्लिम लड़के इसके बाद दूसरी लड़कियों से दोस्ती करवाने को कहते थे। इस मामले में रिहान मोहम्मद (20 वर्ष), सोहेल अंसारी (19 वर्ष), लुकमान (20 वर्ष), अरमान पठान (19 वर्ष), साहिल कुरैशी (19 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है।