Homeरिपोर्टमीडियाBBC को मोदी सरकार ने फटकारा, पहलगाम हमले के बाद आतंकवादियों को बताया था...

BBC को मोदी सरकार ने फटकारा, पहलगाम हमले के बाद आतंकवादियों को बताया था ‘मिलिटेंट’: कश्मीर को भी लेकर प्रोपेगेंडा करता रहा है ब्रिटिश मीडिया संस्थान

देश मंत्रालय की XP डिवीजन ने BBC को पहलगाम हमले की रिपोर्टिंग को लेकर पत्र लिखा है। विदेश मंत्रालय ने यह पत्र भारत में BBC के मुखिया जैकी मार्टिन को लिखा है। इसमें विदेश मंत्रालय ने पहलगाम हमले को लेकर भारतीयों की भावना को स्पष्ट कर दिया है।

ब्रिटिश समाचार संस्थान BBC को मोदी सरकार ने करारी लताड़ लगाई है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भी BBC लगातार प्रोपेगेंडा कर रहा था। वह इस्लामी आतंकियों को ‘मुजाहिद’ बता रहा था। उसे अब विदेश मंत्रालय ने चेतावनी दी है। BBC की इस संबंध में कोई प्रतिक्रया सामने नहीं आई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विदेश मंत्रालय की XP डिवीजन ने BBC को पहलगाम हमले की रिपोर्टिंग को लेकर पत्र लिखा है। विदेश मंत्रालय ने यह पत्र भारत में BBC के मुखिया जैकी मार्टिन को लिखा है। इसमें विदेश मंत्रालय ने पहलगाम हमले को लेकर भारतीयों की भावना को स्पष्ट कर दिया है।

विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा है कि वह आगामी समय में इस मामले पर BBC की रिपोर्टिंग को ‘मॉनिटर’ करेगा। BBC को यह पत्र उसकी रिपोर्टिंग के भारत विरोधी रवैये को लेकर लिखा गया है। BBC पहलगाम में हमला करने वाले आतंकियों को ‘मिलिटेंट’ (लड़ाके) लिखता है। वह इन हमलावरों को आतंकी लिखने से बचता आया है।

BBC रिपोर्ट
BBC लगातार हमले को लेकर प्रोपेगेंडा कर रहा है

मिलिटेंट शब्द का एक मतलब ‘मुजाहिद’ भी होता है। मुजाहिद का अर्थ जिहाद के लिए लड़ने वाला होता है। इस तरह से वह एक तरह से आतंकियों को सही ठहरा रहा होता है। हिंदी की वेबसाइट पर भी BBC आतंकी ना लिख कर ‘चरमपंथी’ लिखता है। चरमपंथी शब्द किसी गैर हिंसक व्यक्ति के लिए भी लिखा जा सकता है।

पहले भी फैलाता आया है प्रपंच

BBC की करतूतें सिर्फ यहीं तक नहीं रुकती बल्कि वह कश्मीर को लेकर बाकी मामलों में भी प्रोपेगेंडा करता आया है। वह अपनी रिपोर्टिंग में लगातार भारत को ‘इंडियन एडमिनिस्टर्ड कश्मीर’ या ‘भारत प्रशासित कश्मीर’ लिखता आया है। जबकि असल में बात यह है कि भारत प्रशासित कश्मीर जैसी कोई जगह नहीं है। जम्मू कश्मीर भारत का एक अभिन्न अंग है।

BBC पाकिस्तान द्वारा कब्जाए गए कश्मीर को पाकिस्तान एडमिनिस्टर्ड यानी प्रशासित कश्मीर लिखता है। BBC यह नहीं बताता कि PoK पर पाकिस्तान का अनाधिकृत कब्जा है और यह इलाका कानूनी तौर पर भारत का है। वह कश्मीर ही नहीं बल्कि बाकी मुद्दों को लेकर भी फर्जी नैरेटिव फैलाता है।

उसने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर डाक्यूमेंट्री भी बनाई थी। इसमें गुजरात दंगों का दोषी पीएम मोदी को बताने की कोशिश की गई थी जबकि हर बार पीएम मोदी को देश की अदालतें क्लीन चिट दे चुकी हैं। यह डॉक्यूमेंट्री भारत में बैन कर दी गई थी।

बाकी विदेशी मीडिया संस्थान भी नहीं पीछे

BBC के अलावा बाकी कई और विदेशी मीडिया संस्थान भी पहलगाम हमले के बाद लगातार प्रोपेगेंडा कर रहे हैं। क़तर के सरकारी मीडिया संस्थान ‘अल जज़ीरा’, पाकिस्तान के ‘द डॉन’, अमेरिका के ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ (NYT) और ब्रिटेन के सरकारी मीडिया BBC ने शब्दों का हेरफेर करके आतंकियों का महिमामंडन करने का प्रयास किया है।

किसी मीडिया संस्थान ने आतंकियों को बंदूकधारी लिखा तो किसी ने उन्हें चरमपंथी बताया। उन्होंने घटना की भी कई जानकारियाँ छुपा ली थीं। उन्होंने यह भी नहीं बताया था कि हमले के दौरान इस्लामी आतंकियों ने धर्म पूछ कर हत्याएँ की थीं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

किसी को बेल मिली तो घर नहीं जा सका, कोई अब तक जेल में… संसद की सुरक्षा में सेंधमारी को सामान्य बनाना चाह रहे...

हर पीढ़ी में ऐसे युवा होते हैं जो व्यवस्था बदलना चाहते हैं। लेकिन ये भी समझना जरूरी है कि व्यवस्था बदलने और कानून तोड़ने में अंतर होता है।

PM की हत्या की साजिश, संसद में घुसने का प्रयास और पुलिस पर पथराव: Insta रील से इतर समझें ‘कॉकरोचों’ का एजेंडा, कैसे ठगे...

एकतरफा नैरेटिव को ध्वस्त करने वाली CJP प्रदर्शन यह दूसरी तस्वीरें भी दिखें, जिनमें हिंसक भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया, 'मोदी-बीजेपी मुर्दाबाद' के नारे लगाकर असल छात्रों को बरगलाया।
- विज्ञापन -