Homeदेश-समाजपोर्न साइट पर हिन्दू लड़कियों का Video बेचने वाला था भोपाल का 'मुस्लिम गैंग',...

पोर्न साइट पर हिन्दू लड़कियों का Video बेचने वाला था भोपाल का ‘मुस्लिम गैंग’, डांस एकेडमी से लेकर रेस्टोरेंट तक में यौन शोषण: मुर्शिदाबाद से मिली अबरार की लोकेशन

SIT की जाँच में पता चला है कि आरोपित साहिल की डाँस एकेडमी मुख्य अड्डा थी। यहाँ से 30 लड़कियों के डांस सीखने का रिकॉर्ड मिला है। इनमें सभी लड़कियाँ हिंदू हैं। साहिल इवेंट मैनेजमेंट का काम भी करता था। इसके नाम पर वह कई बड़े आयोजनों में लड़कियों को भेजने का काम भी करता था।

हाल ही में मध्य प्रदेश के भोपाल में ‘मुस्लिम गैंग’ द्वारा हिन्दू लड़कियों को शिकार बनाए जाने की घटना सामने आई। अब ‘लव जिहाद’ के इस मामले में अब नया खुलासा हुआ है। जाँच में सामने आया है कि मुख्य आरोपित फरहान छात्राओं के वीडियो पॉर्न साइट्स को बेचने वाला था। उसके फोन से इसके सबूत मिले हैं। उसने ये साजिश छात्रा को सबक सिखाने के लिए रची थी, जो कि उसे इग्नोर करने लगी थी।

फरहान को वीडियो बेचने का आइडिया उसके दोस्त और आरोपित अबरार और नबील ने दिया था। दरअसल इंदौर में रह रही छात्रा उसे लगातार इग्नोर करने लगी थी। फरहान उसे जबरदस्ती मिलने के लिए दबाव बना रहा था। वह छात्रा के इंदौर स्थित घर में हंगामा भी कर चुका था। लेकिन छात्रा उससे मिलने को राजी नहीं हुई। छात्रा को सबक सिखाने के लिए फरहान ने साथियों संग मिलकर वीडियो पॉर्न साइट पर बेचने की योजना बनाई।

पुलिस के मुताबिक, फरहान एक पॉर्न साइट के संपर्क में था और पीड़ित छात्राओं के अश्लील वीडियो उन साइट्स पर बेचने वाला था। उसके मोबाइल फोन में एक पॉर्न साइट पर वीडियो बेचने का लिंक और पॉर्न सर्च करने का सबूत मिला है, जिसमें उसकी मदद आरोपित अबरार और नबील कर रहे थे। इन दोनों ने ही फरहान को पॉर्न साइट्स पर वीडियो बेचने का तरीका सिखाया

फरहान के खास थे अबरार और नबील

पूरे मामले में आरोपित अबरार और नबील की भी अहम भूमिका है। दोनों आरोपित लड़कियों को अपने कमरे में कभी पढ़ाई तो कभी पार्टी के नाम पर बुलाया करते थे। कमरे में गुप्त जगहों पर पहले से ही मोबाइल वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ सेट कर दिए जाते थे। पार्टी के नाम पर लाउड म्यूजिक के साथ गांजे से भरी सिगरेट लड़कियों को दी जाती थी। मुख्य आरोपित फरहान भी अकसर लड़कियों को इन दोनों के ही कमरे पर लाया करता था। अबरार और नबील कॉलेज में फरहान के जूनियर थे। फरहान इन दोनों पर खास भरोसा रखता था।

फरहान की गिरफ्तारी के बाद से ही अबरार और नबील फरार थे। नबील को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नबील को पुलिस की दो टीमें पश्चिम बंगाल और बिहार में पिछले पाँच दिनों से इनकी तलाश में जुटी हुई थीअबरार की लास्ट लोकेशन मुर्शिदाबाद में ट्रेस की गई थी। हालाँकि, वह भी मूल रूप से बिहार का ही रहने वाला है।

बुधवार (30 अप्रैल 2025) को पुलिस ने फरहान की कोर्ट में पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिग से कराई। इससे पहले 13 अप्रैल, 2025 को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। अब आरोपित को अशोका गार्डन पुलिस 5 दिन की रिमांड पर लेगी।

क्लब-90 रेस्टोरेंट संचालक भी शामिल

फरहान हिंदू युवतियों को क्लब 90 नाम के रेस्टोरेंट लाया करता था। लगभग हर रोज उसका यहाँ आना-जाना लगा रहता था। छात्राओं को इसी लोकेशन पर बुलाकर गलत हरकत करता था। फिर यहाँ से नाइट क्लब, पार्टी और बड़े होटलों में ले जाया करता था। पुलिस को फरहान के फोन से जो तस्वीरें मिली हैं। वो इसी रेस्टोरेंट की हैं जो छात्राओं के कॉलेज से महज 100 मीटर की दूरी पर है।

पुलिस बुधवार (30 अप्रैल, 2025) को फरहान को लेकर क्लब-90 पहुँची। यहाँ पीछे 7 कमरे मिले, जिनमें बेड रखे हैं। रेस्टोरेंट संचालक प्राइवेसी के नाम पर घंटों बैठने के लिए केबिन देता था। साथ ही गाँजा भी उपलब्ध कराता था। पुलिस ने रेस्टोरेंट की सील कर दिया है। पुलिस अब संचालक को भी मामले में आरोपित बना सकती है।

साहिल की डांस एकेडमी मुख्य अड्डा

SIT की जाँच में पता चला है कि आरोपित साहिल की डाँस एकेडमी मुख्य अड्डा थी। यहाँ से 30 लड़कियों के डांस सीखने का रिकॉर्ड मिला है। इनमें सभी लड़कियाँ हिंदू हैं। साहिल इवेंट मैनेजमेंट का काम भी करता था। इसके नाम पर वह कई बड़े आयोजनों में लड़कियों को भेजने का काम भी करता था।

बता दें कि भोपाल के एक निजी कॉलेज छात्राओं के साथ लव जिहाद का मामला सामने आया। 18 अप्रैल, 2025 को मामले का खुलासा हुआ। जब पहली पीड़िता ने बागसेवनिया थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि आरोपित उसे अपनी सहेलियों को भी अपने साथियों से मिलवाले के लिए मजबूर कर रहे थे। बाद में उन लड़कियों के साथ भी गलत हरकतें की गई। पुलिस को शक है कि पीड़िताओं और आरोपितों की संख्या बढ़ सकती है। इसीलिए मामले की जाँच का दायरा बढ़ा दिया गया है।

सीएम मोहन यादव ने दी चेतावनी

भोपाल में लव जिहाद गैंग का पर्दाफाश होने के मामले में राज्य के सीएम मोहन यादव ने चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सुशासन के लिए पहचाना जाता है। जो भी व्यक्ति अपराध में संलिप्त पाया जाएगा। उसे सख्त सजा दी जाएगी। चाहे वह अपराधी राज्य के भीतर हो या राज्य छोडकर भाग गया हो। पुलिस उसे पकड़कर लाएगी और कानून के अनुसार दंडित करेगी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

₹15 लाख करोड़ के संदिग्ध रेवेन्यू से SEBI की कार्रवाई तक: जानिए कौन हैं राजेश मेहता और क्यों घिरी उनकी कंपनी Rajesh Exports

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड और उसके प्रबंध निदेशक राजेश मेहता के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

पंजाब के ‘शिक्षा सुधारों’ का श्रेय लेने पर कॉन्ग्रेस और AAP में जंग, पढ़े- जब दिल्ली में केजरीवाल पर शीला दीक्षित के काम को...

पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में नंबर-1 बनने के दावे पर विवाद। जानिए AAP और कॉन्ग्रेस के दावों के बीच पूरा रियलिटी चेक और शिक्षा सुधार की टाइमलाइन।
- विज्ञापन -