Monday, April 28, 2025
Homeदेश-समाजसिर्फ रेप-ब्लैकमेल नहीं, हिंदू लड़कियों को सिगरेट से भी जलाता था भोपाल का 'मुस्लिम...

सिर्फ रेप-ब्लैकमेल नहीं, हिंदू लड़कियों को सिगरेट से भी जलाता था भोपाल का ‘मुस्लिम गैंग’: पीड़िताओं को बुर्का पहनाए-रोजे रखवाए, फैजान के फोन में मिले Videos

ये लड़कियों से संबंध बनाते थे और उनका वीडियो रिकॉर्ड करके धमकाते थे। पुलिस इन केसों का पैटर्न देखने के बाद ये जाँच रही है कि आरोपितों के पास आखिर इन सब चीजों के लिए पैसे आ कहाँ से रहे थे। क्या इस कांड के पीछे कोई बाहरी हाथ था या हिंदू घृणा में ये लोग लड़कियों को फँसाते थे?

मध्य प्रदेश के भोपाल में हिंदू लड़कियों को फँसाने के सुनियोजित पैटर्न का अब खुलासा हो चुका है। पकड़े गए आरोपितों ने स्वीकार किया है कि वो गरीब हिंदू लड़कियों को फँसाते थे, उनका बलात्कार करते थे, पीड़िताओं की वीडियो बनाते थे, उन्हें ब्लैकमेल करते थे और दूसरों से उनका रेप करवाते थे।

अब पुलिस इनसे आगे पूछताछ कर रही है। अभी तक शहर के पाँच अलग-अलग थानों में मुस्लिम गैंग के कम से कम 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। पाँच थानों के नाम बागसेवनिया, अशोक गार्डन, जहाँगीराबाद, बैरागढ़ और श्यामा हिल्स हैं।

बागसेवनिया, अशोक गार्डन, जहाँगीराबाद के मामलों में जहाँ मुख्य रूप से फरहान कान, साहिल, अली, अबरार और शमशुद्दीन का नाम सामने आया है। वहीं बैरागढ़ और श्यामा हिल्स के केस में शाहरुख, जुनैद, जोया और फैजान के नामों का पता चला है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फैजान इस पूरे कांड में मुख्य आरोपित है। उसके फोन से कई लड़कियों की अश्लील वीडियो मिली है। एक वीडियो में तो दिख रहा है कि वो एक साथ तीन लड़कियों का रेप कर रहा था। उन्हें बेरहमी से पीट रहा था और उनके शरीर को सिगरेट से दाग रहा था।

इससे पहले फरहान को लेकर सामने आया था कि उसने पीड़िता को कॉलेज में रहते हुए अपने जाल में फँसाया था। बाद में उसका रेप करके उसकी वीडियो बनाकर और लड़कियों को भी फँसाया था। जब पीड़िता ने इन हरकतों का विरोध किया तो उसे मीट खिला दिया गया। उसे धमकाया गया कि वो अपनी और सहेलियों को भी फरहान और उसके दोस्तों से मिलवाए।

फरहान का ही दोस्त साहिल खान था। अशोक गार्डन में डांस सिखाने वाले साहिल को लेकर जानकारी सामने आई है कि वो अपनी एकेडमी में गरीब हिंदू लड़कियों को लाता था। उन्हें फिर बड़े-बड़े सपने दिखाकर लॉन्ज ले जाता था और बाद में उनका बलात्कार करके वीडियो बनाता था।

फरहान के ग्रुप के सदस्यों ने एक पीड़िता की नाबालिग बहन को फाँसा था। उसके साथ अली ने होटल में गलत काम किया था और बाद में वीडियो फरहान के साथ साझा की थी। फरहान ने भी वीडियो के दम पर ब्लैकमेल करके दोबारा लड़की के साथ उसका रेप किया था।

इन तीनों की इस घटिया हरकत में मदद करने वालों का नाम शमशुद्दीन, अबरार और नबील हैं। शम्सुद्दीन केवल लड़कियों को 500-500 रुपए के लालच लड़कियों लाने-छोड़ने का काम नहीं करता था बल्कि उन्हें गाँजा पिलाता था। इसी तरह अबरार अपना कमरा इन्हें देता था ताकि वो रेप कर सकें और नबील लड़कियों को बदनाम करने में शामिल था।

अब मामला बैरागढ़ और श्यामलहिल्स का। मुख्य आरोपित शाहरुख, अयान और अरबाज हैं। रिपोर्ट्स बताती हैं कि ये तीनों ही गरीब परिवार के लड़के हैं लेकिन जब हिंदू लड़कियों को फँसाना होता था तो इनके पास महंगी बाइकें आ जाती थीं और ये लड़कियों को बड़े-बड़े होटल में ले जाते थे।

इसके बाद वहाँ ये लड़कियों से संबंध बनाते थे और उनका वीडियो रिकॉर्ड करके धमकाते थे। पुलिस इन केसों का पैटर्न देखने के बाद ये जाँच रही है कि आरोपितों के पास आखिर इन सब चीजों के लिए रुपया आ कहाँ से रहा था? क्या इस कांड के पीछे कोई बाहरी हाथ था या हिंदू घृणा में ये लोग लड़कियों को फँसाते थे?

मालूम हो कि भोपाल में लव जिहाद का ये पैटर्न बिलकुल ‘द केरल स्टोरी’ की कहानी से जोड़कर भी देखा जा रहा है। इस मामले में भी सामने आया है कि मुस्लिम लड़की, हिंदू लड़कियों की मुलाकात मुस्लिम लड़कों से कराती थी और फिर रेप करने में उन्हें जगह देती थी। जोया को पुलिस ने इसी आरोप में गिरफ्तार किया है। उसने ही अपने पड़ोस की लड़की को शाहरुख से मिलवाया था। जब शाहरुख ने उसका रेप कर दिया तो अयान के साथ भी पीड़िता को संबंध बनाने को कहे गए थे।

इस केस में कुछ पीड़िताओं ने ये भी खुलासा किया है कि ये गैंग उनका ब्रेनवॉश करती थी। उन्हें बुर्का पहनने को, रोजा रखने को मजबूर करती थी और निकाह व धर्मांतरण का दबाव बनाती थी। इतना ही नहीं गाँजा पिलाकर रेप किया जाता था, चलती कार में बलात्कार होता था, पोर्न देखने को मजबूर किया जाता था, बात न सुनने पर गले पर छुरी रखकर दुष्कर्म होते थे। पुलिस अब आरोपितों को पकड़कर बिहार से बंगाल तक दबिश दे रही है। मामले की जाँच के लिए एसआईटी भी गठित है। वहीं मुख्यमंत्री यादव ने स्कूल, कॉलेज की छात्राओं के हुए घिनौने काम पर चिंता जताते हुए इस मामले में सख्त एक्शन लेने के निर्देश दिए हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कॉन्ग्रेस नेताओं को उन हिंदू पीड़ितों के कहे पर नहीं भरोसा, जिनके अपनों को पहलगाम में इस्लामी आतंकियों ने मारा: कहा- नहीं पूछा धर्म,...

पहलगाम हमले पर महाराष्ट्र कॉन्ग्रेस के बड़े नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि आतंकियों के पास धर्म पूछ कर मारने के लिए टाइम नहीं है।

‘पाकिस्तान से हुआ जंग तो नहीं लड़ेगे सिख सैनिक’: खालिस्तानी आतंकी पन्नू को ‘हथियार’ बना पाकिस्तानी मीडिया कर रहा प्रोपेगेंडा, पहलगाम अटैक को बताया...

गुरपतवंत सिंह पन्नू नाम के इस खालिस्तानी आतंकी ने दावा किया कि पंजाब के लोग और भारतीय सेना में तैनात सिख सैनिक और अधिकारी उसके इशारे पर पाकिस्तान के साथ खड़े हो जाएँगे।
- विज्ञापन -