Homeसोशल ट्रेंडजज एजाज खान, शो में दिखा रहे सेक्स की पोजीशन… चैलेंज- लड़कियों का कपड़े...

जज एजाज खान, शो में दिखा रहे सेक्स की पोजीशन… चैलेंज- लड़कियों का कपड़े उतारना: Ullu के शो ‘House Arrest’ को लेकर उठे सवाल, BJP सांसद बोले- कार्रवाई होगी

एजाज खान के इस अश्लील शो के वीडियो सामने आने के बाद लगातार लोग प्रश्न उठा रहे हैं। उन्होंने केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्रालय से इस शो पर बैन लगाने की माँग की है और कहा है कि इससे लोगों के दिमाग पर विपरीत असर पड़ रहा है।

बीते कुछ सालों तक खबरें आया करती थीं कि किस तरह रियल्टी शो के नाम पर चलने वाले टीवी सीरियल सच्चाई से कोसों दूर होते हैं। लेकिन बदलते समय के साथ इन्होंने भी अपना रूप बदल लिया है। टीवी के रियल्टी शो की जगह OTT प्लेटफॉर्म के रियल्टी शो ने ले ली है।

लेकिन यहाँ सच्चाई से कोई समझौता नहीं किया जा रहा बल्कि रियल्टी के नाम पर सॉफ्ट पोर्न परोसा जा रहा है। पोर्न और अश्लील कंटेंट के बीच की महीन रेखा का फायदा उठाता हुआ एक और ऐसा ही शो ‘हाउस अरेस्ट’ अब सवालों के घेरे में हैं। यह Ullu App का शो है और इसका जज एजाज खान है।

इस कथित रियल्टी शो की कुछ क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। इसके बाद लोग इसमें दिखाई जाने वाली नग्नता, फूहड़पन और सीधे-सीधे पोर्न जैसे कंटेंट परोसने पर भड़क गए। उन्होंने इसके बैन की माँग की है। उन्होंने केंद्र सरकार से इस मामले में एक्शन लेने की अपील की है।

क्यों हो रहा विवाद?

Ullu App के शो हाउस अरेस्ट की कुछ क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ऐसी ही एक क्लिप में जज एजाज खान सामने बैठी लड़कियों से खुल्लम-खुल्ला सेक्स और उसके तरीके पर बात करता है। शो में एक लड़की उससे कहती है कि उसे इस विषय में ज्यादा जानाकारी नहीं है तो वह पूछता है, “तुमने एक्सपेरिमेंट नहीं किया कभी?”

इसके बाद वह वहीं मौजूद एक लड़के और एक लड़की को पोजीशंस दिखाने को कहते हैं। यहीं मौजूद एक और लड़की दूसरे लड़के को समझाती है कि उसे कैसे एक लड़की को उठा कर सेक्स की पोजीशन दिखानी है। इसके बाद यह लड़का और लड़की ऐसा करके भी दिखाते हैं।

इसके बाद दूसरे को सेक्स के बारे में समझाने वाला लड़का-लड़की खुद भी एक ऐसी ही भद्दी हरकत करके दिखाते हैं। इस दौरान वह काफी अश्लील इशारे करते हैं और इसे एकदम सॉफ्ट पोर्न की तरह प्रस्तुत कर करते हैं। जज बन कर बैठा एजाज खान इनकी तारीफ़ करता है।

इसी शो की एक और वीडियो वायरल हो रही है जो और अधिक आपत्तिजनक है। इसमें लड़कियों को उनके कपड़े उतारने का चैलेंज दिया गया है। इस क्लिप में लडकियाँ अपने कपड़े उतार रही हैं। इस दौरान अश्लील भाषा का इस्तेमाल भी हो रहा है। एजाज खान और बाकी इस दौरान ताली बजाते हैं।

ऐसे ही और भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। इनमें भी अधिकांश बातचीत नग्नता, सेक्स और ऐसे ही फूहड़पने से जुड़ी हुई है। इसे रियल्टी शो का बस नाम दे दिया गया है।

लोगों ने की बैन करने की माँग

एजाज खान के इस अश्लील शो के वीडियो सामने आने के बाद लगातार लोग प्रश्न उठा रहे हैं। उन्होंने केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्रालय से इस शो पर बैन लगाने की माँग की है और कहा है कि इससे लोगों के दिमाग पर विपरीत असर पड़ रहा है। पत्रकार नबीला जमाल ने इसको लेकर लिखा, “मुझे लगा था कि भारत में पोर्न बैन है शायद।”

वहीं राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने लिखा, “मैंने स्थायी समिति में यह मुद्दा उठाया है कि उल्लू ऐप और ऑल्ट बालाजी जैसे ऐप अश्लील सामग्री के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा लगाए गए प्रतिबंध से बच निकलने में कामयाब रहे हैं। मैं अभी भी उनके जवाब का इंतजार कर रही हूँ।”

वहीं भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा है कि यह नहीं चलेगा। उन्होंने स्पष्ट किया है कि उनकी समिति इस मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई करेगी।

कई लोगों ने यह भी लिखा है कि इससे समाज के तानेबाने को गहरी क्षति पहुँच रही है। उन्होंने यह भी मुद्दा उठाया कि शो में शामिल होने वाली अधिकांश लड़कियां हिन्दू हैं जबकि जज एजाज खान मुस्लिम है। लोगों ने प्रश्न पूछा कि क्या इसके पीछे कोई अलग साजिश तो नहीं है। इसके अलावा समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया का उदाहरण देकर भी प्रतिबंधों की माँग की गई है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

₹15 लाख करोड़ के संदिग्ध रेवेन्यू से SEBI की कार्रवाई तक: जानिए कौन हैं राजेश मेहता और क्यों घिरी उनकी कंपनी Rajesh Exports

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड और उसके प्रबंध निदेशक राजेश मेहता के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

पंजाब के ‘शिक्षा सुधारों’ का श्रेय लेने पर कॉन्ग्रेस और AAP में जंग, पढ़े- जब दिल्ली में केजरीवाल पर शीला दीक्षित के काम को...

पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में नंबर-1 बनने के दावे पर विवाद। जानिए AAP और कॉन्ग्रेस के दावों के बीच पूरा रियलिटी चेक और शिक्षा सुधार की टाइमलाइन।
- विज्ञापन -