Homeदेश-समाजजिस प्रोफेसर अली खान ने ऑपरेशन सिंदूर पर की विवादित टिप्पणी, उसके दादा के...

जिस प्रोफेसर अली खान ने ऑपरेशन सिंदूर पर की विवादित टिप्पणी, उसके दादा के बनाए होटल को पार्किंग बनाएगी BJP सरकार: पाकिस्तान चला गया था राजा महमूदाबाद

नैनीताल के पार्किंग संकट को दूर करने के लिए गृहमंत्रालय ने 'शत्रु संपत्ति' मेट्रोपोल होटल परिसर को उत्तराखंड सरकार को आवंटित कर दिया है। यह होटल राजा महमूदाबाद ने बनवाया था। यह अब तक गृह मंत्रालय के अधीन था।

नैनीताल में बना होटल मेट्रोपोल अब पार्किंग के लिए इस्तेमाल होगा। शत्रु सम्पत्ति घोषित किया गया मेट्रोपोल होटल केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी की सरकार को सौंप दिया है। यह होटल महमूदाबाद के उस राजा का था, जो पाकिस्तान चला गया था। उसी राजा के वंशज अली खाना महमूदाबाद को लेकर वर्तमान में विवाद छिड़ा हुआ है।

इस होटल की जमीन को अब अब नैनीताल की पार्किंग समस्या के निदान के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को इस होटल को स्थानांतरित किए जाने की जानकारी पत्र लिख कर दी है।

नैनीताल की जिलाधिकारी वंदना ने बताया है कि मेट्रोपोल होटल में सरफेस पार्किंग की अस्थाई अनुमति गृह मंत्रालय से मिली है। उन्होंने बताया शासन की हरी झंडी मिलने के बाद पार्किंग निर्माण शुरू हो जाएगा। मेट्रोपोल होटल करीब 9 एकड़ जमीन में फैला हुआ है। इसका निर्माण 1880 में गौथिक शैली में हुआ था।

इसमें 75 कमरे, 16 काटेज, 24 सर्वेंट क्वाटर और 5 टेनिस लॉन हैं। 1947 के बाद भी ये महमूदाबाद रियासत के नवाब के पास इसका मालिकाना हक था। देश के बंटवारे के बाद ये लोग पाकिस्तान चले गए। महमूदाबाद परिवार के लोगों ने पाकिस्तान की नागरिकता ले ली थी।

1963 में शत्रु संपत्ति अधिनियम लागू होने के बाद इसे शत्रु संपत्ति घोषित कर दिया गया, तब से यह गृह मंत्रालय के अधीन है।

जिन्ना ने मनाया था हनीमून

इतिहासकार प्रो अजय रावत के मुताबिक 1919 में मोहम्मद अली जिन्ना अपनी बीवी रतीबाई के साथ हनीमून मनाने मेट्रोपोल होटल आया था। जिन्ना और उसकी बीवी ने नैनी झील में बोटिंग भी की थी। जिन्ना की बायोग्राफी में भी लेखक स्ट्रेनले वाल्पार्ट ने उसके नैनीताल प्रवास का जिक्र किया है।

महमूदाबाद के राजा ने उसकी मेहमानवाजी की थी। राजा महमूदाबाद का मेट्रोपोल होटल उस वक्त काफी मशहूर था जहाँ देश-विदेश से लोग आते थे।

कौन है राजा महमूदाबाद?

भारत में रहने वाले अली खान महमूदाबाद के दादा मोहम्मद आमिर अहमद खान महमूदाबाद का अंतिम राजा था। उसका पाकिस्तान बनाने में बड़ा रोल था। मुस्लिम लीग को चलाने के ली पैसा वही दिया करता था। साल 1947 में भारत के बंटवारे के समय राजा महमूदाबाद इराक में रह रहा थे।

1957 में उसने पाकिस्तान की नागरिकता ले ली और अपनी सारी संपत्ति पाकिस्तान को दान में दे दी। इस वजह से भारत में उनकी संपत्तियों को शत्रु संपत्ति के तौर पर सरकार ने अपने कब्जे में ले लिया। 1966 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर महमूदाबाद का किला उसके परिवार को वापस मिला। 1973 में राजा महमूदाबाद की लंदन में मौत हो गई।

राजा महमूदाबाद का बेटा मुहम्मद अमीर मुहम्मद खान (अली खान का अब्बू) बँटवारे के बाद पाकिस्तान नहीं गया। वह उत्तर प्रदेश में रहा और अपनी संपत्तियों पर कब्जा बनाए रहा। 1981 में इंदिरा गाँधी सरकार ने उसकी 25% संपत्ति लौटाने की पेशकश की, लेकिन वह नहीं माना।

उसने लखनऊ सिविल कोर्ट में केस लड़ा और 2001 में जीत गया। हालाँकि 2002 में सरकार ने अपील की और यह मामला अभी भी कोर्ट में चल रहा है। सुलेमान 1985 और 1989 में कॉन्ग्रेस के टिकट पर महमूदाबाद से विधायक बन चुका है।

राजा महमूदाबाद के पोते प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद ने हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियाँ की थीं। इसके बाद उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया था। उसे गिरफ्तार किया गया था लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उसे अंतरिम जमानत दे दी थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

₹15 लाख करोड़ के संदिग्ध रेवेन्यू से SEBI की कार्रवाई तक: जानिए कौन हैं राजेश मेहता और क्यों घिरी उनकी कंपनी Rajesh Exports

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड और उसके प्रबंध निदेशक राजेश मेहता के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

पंजाब के ‘शिक्षा सुधारों’ का श्रेय लेने पर कॉन्ग्रेस और AAP में जंग, पढ़े- जब दिल्ली में केजरीवाल पर शीला दीक्षित के काम को...

पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में नंबर-1 बनने के दावे पर विवाद। जानिए AAP और कॉन्ग्रेस के दावों के बीच पूरा रियलिटी चेक और शिक्षा सुधार की टाइमलाइन।
- विज्ञापन -