Homeदेश-समाजकॉन्ग्रेस नेता की अगुवाई में सागर में निकला जुलूस, लगे 'सर तन से जुदा'...

कॉन्ग्रेस नेता की अगुवाई में सागर में निकला जुलूस, लगे ‘सर तन से जुदा’ के नारे: खंडवा में भगवा ध्वज पर लिखा ‘इस्लाम जिंदाबाद’, ईद मिलाद पर MP में पाकिस्तानी फौज के गाने

कोतवाली पुलिस ने कहा कि 2 से 3 अज्ञात लोगों ने ईद मिलाद-उन-नबी के दौरान भगवा झंडा हाथ में लेकर उस पर काले रंग से 'इस्लाम जिंदाबाद' लिखकर फहराया। अभिषेक तिवारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी गई है।

मध्य प्रदेश में ईद मिलाद-उन-नबी पर हिंदू-विरोधी माहौल और इस्लामी कट्टरपंथ का माहौल बनाया गया। खंडवा जिले में ईद मिलाद-उन-नबी के जुलूस में तालिबानी झंडे फहराए गए। इस दौरान तालिबानी झंडे फहराए गए। और भगवा झंडों पर ‘इस्लाम जिंदाबाद’ के स्लोगन लिखे गए। हिंदू संगठन ने घटना पर विरोध जताया।

हिंदू संगठन ने यह भी बताया कि गणेश पंडालों के पास आतिशबाजी की गई। साथ ही कल्लनगंज का नाम बदलकर कल्लन अली गंज बताया गया। हिंदू संगठन ने शुक्रवार (05 सितंबर 2025) देर रात कोतवाली पुलिस थाने पहुँचकर कार्रवाई की माँग की।

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, कोतवाली पुलिस ने कहा कि 2 से 3 अज्ञात लोगों ने ईद मिलाद-उन-नबी के दौरान भगवा झंडा हाथ में लेकर उस पर काले रंग से ‘इस्लाम जिंदाबाद’ लिखकर फहराया। अभिषेक तिवारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी गई है।

कॉन्ग्रेस नेता की बाइक रैली में ‘सर तन से जुदा’ के लगे नारे

वहीं सागर जिले में ईद मिलाद-उन-नबी पर कॉन्ग्रेस नेता फिरदौस कुरैशी और पम्मा कुरैशी के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई। रैली में ‘सर तन से जुदा’ के नारे लगाए गए। रैली का वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद हिंदू संगठन ने जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की माँग की है।

पुलिस ने मामले की जाँच के बाद ब्लॉक कॉन्ग्रेस अध्यक्ष फिरदौष कुरैशी, पम्मा कसाई, शहबाज कुरैशी और अन्य नामजद के खिलाफ धारा 353, 351(2), 299, 196 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बाइक रैली जिस भी जगह से निकाली गई थी, उन सभी इलाकों की फुटेज भी पुलिस खंगाल रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कॉकरोचों के प्रदर्शन में घुसी नेहा बोरा कौन है? जानिए AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष का चिट्ठा- उमर खालिद को बताती है बेचारा, ब्राह्मणों से...

आइए जानते हैं CJP के प्रदर्शन में घुसकर वामपंथी एजेंडे को हवा देने वाली नेहा बोरा कौन हैं और कैसे वो ब्राह्मणों के खिलाफ जहर उगलती आईं हैं।

गाजियाबाद के सीवर प्लांट में पोलियो वायरस मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, किसी बच्चे में संक्रमण नहीं: जानिए पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने कैसे बढ़ाई...

गाजियाबाद के सीवर में पोलियो वायरस मिला। यह वायरस पोलियो वैक्सीन के कमजोर अंश से विकसित होता है जो कमजोर टीकाकरण वाले इलाकों में फैलता है।
- विज्ञापन -