Homeसोशल ट्रेंडविशाल डडलानी ने की पूर्व CJI रंजन गोगोई पर आपत्तिजनक टिप्पणी: ट्विटर यूजर्स ने...

विशाल डडलानी ने की पूर्व CJI रंजन गोगोई पर आपत्तिजनक टिप्पणी: ट्विटर यूजर्स ने लताड़ा

विशाल डडलानी ने ट्वीट किया था, "अलविदा, पूर्व सीजेआई गोगोई और मुझे आशा है कि आप अपने पीछे जो शर्मनाक और कायराना विरासत छोड़कर जा रहे हैं, उसका अहसास आपको होगा।"

भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने म्यूजिक कंपोजर विशाल डडलानी को आड़े हाथों लिया है। विशाल डडलानी ने ट्वीट किया था, “अलविदा, पूर्व सीजेआई गोगोई और मुझे आशा है कि आप अपने पीछे जो शर्मनाक और कायराना विरासत छोड़कर जा रहे हैं, उसका अहसास आपको होगा।” फिर क्या था वही हुआ जो होना था।

विशाल का यह ट्वीट यूजरों के आक्रोश का निशाना बना। देशवासियों ने इस म्यूजिक कंपोजर डडलानी को रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ से हटाने के लिए अभियान छेड़ दिया, एक यूजर ने लिखा, “प्रिय विशाल मोदी के प्रति घृणा ने आपको अंधा कर दिया है, जिसके परिणामस्वरूप आप हिदू विरोधी, हिंदुओं से घृणा करने वाले बन गए हैं, जिस वजह से आपको सुप्रीम कोर्ट का राम मंदिर पर फैसला असंतोषजनक लग रहा है। शर्म आनी चाहिए आपको।” इसके आलावा बहुत से ट्विटर यूजरों ने डडलानी की ऐसी-तैसी करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

वहीं, एक अन्य ट्विटर यूजर ने विशाल को नीच मानसिकता वाला इंसान करार दिया।

वैसे यह पहली बार नहीं है जब विशाल डडलानी ने मोदी विरोध में अपनी घृणा को कहीं और निकाला हो। उनका ऐसे घृणास्पद बात करने का घृणित इतिहास रहा है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

CJP प्रदर्शन में पेलट गन से लाठीचार्ज तक सब ‘तानाशाही’ था, झारखंड में छात्रों पर वही कार्रवाई ‘सामान्य’: लेफ्ट-लिबरल पाखंड का पर्दाफाश

CJP प्रदर्शन में हिंसा और उपद्रव के खिलाफ कार्रवाई को 'तानाशाही' कहा गया, वहीं झारखंड वाले मामले में वामपंथी इसे 'सामान्य' बता रहे हैं।

‘इसे मार डालो-मार डालो’: महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में हिंदू युवक की लिंचिंग के बाद बिगड़ा माहौल, सिराज-सैयद-मुस्तकीम-युनूस गिरफ्तार; पढ़िए ऑपइंडिया को FIR में क्या...

अहिल्यानगर में हिंदू युवक पर मुस्लिमों ने हमला किया, 3 दिन बाद मौत। मीडिया रिपोर्ट्स में तिलक-कलावा का जिक्र है। जानें- FIR में क्या है।
- विज्ञापन -