Homeराजनीति'तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त': आखिर क्यों ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल...

‘तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त’: आखिर क्यों ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल से ऐसा कहा?

"...अख़बार में 27 नवंबर को ख़बर छपी, जिसमें विधानसभा में संविधान दिवस का ज़िक्र किया गया है। सम्मानीय मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के लिए कहा, तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त। मैं इसका जवाब देना ही सही नहीं समझता क्योंकि मुझे उनके पद का सम्मान है।"

पश्चिम बंगाल में राज्यपाल और सूबे की सरकार के बीच तीखी नोंक-झोंक देखने को मिल रही है। राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने बुधवार (27 नवंबर) को एक ट्वीट कर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है।

उन्होंने अपने ट्वीट में दावा करते हुए लिखा कि दीदी ने उनके बारे में ‘तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त’ कहा है। इसे प्रमाणित करने के लिए धनखड़ ने एक बंगाली अख़बार की ख़बर की तस्वीर भी शेयर की है। अपने ट्वीट में राज्यपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन पर निशाना साधते हुए बॉलीवुड फ़िल्म का गाना गाया, ‘तू चीज है बड़ी मस्त-मस्त’। 

सोशल मीडिया पर उन्होंने ट्वीट किया, “…अख़बार में 27 नवंबर को ख़बर छपी, जिसमें विधानसभा में संविधान दिवस का ज़िक्र किया गया है। सम्मानीय मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के लिए कहा, तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त। मैं इसका जवाब देना ही सही नहीं समझता क्योंकि मुझे उनके पद का सम्मान है।”

राज्यपाल धनखड़ ने बुधवार को ही अपने एक अन्य ट्वीट में एक वीडियो भी शेयर किया। इस वीडियो में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी संविधान दिवस पर कार्यक्रम के समापन के बाद संवाददाताओं से बात कर रही थीं। 

अपने एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, “मैंने कभी सम्मान देने में कोई कमी नहीं की, चाहे वह माननीय मुख्यमंत्री ही क्यों न हों। मैं उनका व्यक्तिगत तौर पर काफ़ी सम्मान करता हूँ। आश्चर्य है कि उन्होंने कोई क़दम नहीं उठाया और मैं चकित रह गया। अमित मित्रा, पार्थो समेत सभी मंत्रियों, अब्दुल मनन और सभी विधायकों का मैंने अभिवादन किया।”


Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

उल्टा ‘तिरंगा’ पकड़ महबूबा मुफ्ती ने किया अनुच्छेद 370 का विरोध, पहले भी ‘जय हिंद’ बोलने पर दिखा चुकीं घृणा: जानिए राष्ट्रध्वज के अपमान...

महबूबा मुफ्ती का 'तिरंगा' उल्टा पकड़ना दिखाता है कि उनकी मानसिकता भारत विरोधी हमेशा से रही है। जानें- राष्ट्रध्वज के अपमान पर क्या सजा है?

सूरज पर अध्ययन करते देखना चाहती थीं माँ, बेटी ने तारों के रहस्य सुलझाए: जानिए कौन हैं ‘COSPAR विक्रम साराभाई मेडल’ पाने वाली डॉ...

ISRO और COSPAR द्वारा संयुक्त रूप से दिया जाने वाले इस अंतरराष्ट्रीय पदक को हासिल करने वाली अन्नपूर्णी पहली भारतीय महिला वैज्ञानिक बनी हैं।
- विज्ञापन -