Homeराजनीतिभाई राहुल के साथ पहली बार बैठक में शामिल हुई प्रियंका गाँधी वाड्रा

भाई राहुल के साथ पहली बार बैठक में शामिल हुई प्रियंका गाँधी वाड्रा

प्रियंका गाँधी वाड्रा के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया और राहुल गाँधी भी लखनऊ जाएँगे। प्रियंका गाँधी वाड्रा ने कहा, "कॉन्ग्रेस अध्यक्ष का जो भी आदेश होगा, वो मैं मानूँगी। मैं सिर्फ 2019 के लिए नहीं, लंबे वक़्त के लिए यूपी जा रही हूँ।"

कॉन्ग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी वाड्रा पार्टी मुख्यालय पहुँचकर पदभार संभालने के बाद अब चुनावी मोड में उतर गई हैं। कॉन्ग्रेस महासचिवों और विभिन्न प्रदेश के प्रभारियों की आज बैठक हुई, जिसमें प्रियंका गाँधी भी शामिल हुई। ये पहली बार है जब प्रियंका ने पार्टी की किसी आधिकारिक बैठक में शिरकत की। कॉन्ग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने यह बैठक लोकसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बुलाई।

प्रियंका गाँधी वाड्रा ने कहा कि 2019 में मिलकर पूरी ताकत से लड़ेंगे और उसके बाद आगे यूपी में सरकार बनाने के लिए भी पूरी ताकत लगाएँगे। साथ ही उन्होंने कहा कि वह 11 फरवरी को लखनऊ जाएँगी। प्रियंका गाँधी वाड्रा के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया और राहुल गाँधी भी लखनऊ जाएँगे। प्रियंका गाँधी वाड्रा ने कहा, “कॉन्ग्रेस अध्यक्ष का जो भी आदेश होगा, वो मैं मानूँगी। मैं सिर्फ 2019 के लिए नहीं, लंबे वक़्त के लिए यूपी जा रही हूँ।”

कॉन्ग्रेस के नेताओं का मानना है कि आगामी लोकसभा चुनाव में प्रियंका गाँधी वाड्रा पार्टी के बहुत काम आएँगी और उनके चुनाव प्रचार में रहने से कॉन्ग्रेस की सीटें बढ़ेंगी।



Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘फोर्स्ड लेबर’ के नाम पर भारत पर 12.5% टैरिफ का USTR प्रस्ताव: क्या सुप्रीम कोर्ट से झटका खाने के बाद ट्रंप खोज रहे नया...

USTR ने भारत सहित कई देशों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव दिया है। भारत ने कहा कि प्रक्रिया जारी है और फैसला अभी बाकी है।

टिंडर से दोस्ती, ₹50 लाख की फिरौती और हथौड़े से कत्ल: DU के छात्र आयुष नौटियाल की हत्या केस में इश्तियाक अली दोषी, पढ़ें-...

2018 के चर्चित आयुष नौटियाल मर्डर केस में कोर्ट ने इश्तियाक अली को दोषी करार दिया। पढ़ें अपहरण, फिरौती, हत्या और पुलिस जाँच की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -