Homeराजनीतिकाटा गया मायावती के घर का बिजली कनेक्शन, कई महीनों से बकाया था बिजली...

काटा गया मायावती के घर का बिजली कनेक्शन, कई महीनों से बकाया था बिजली बिल

मायावती के घर के लोग कई महीनों से बिजली बिल का भुगतान नहीं कर रहे थे, जिसके बाद उनके घर का बिजली कनेक्शन ही काट डाला गया। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के ग्रेटर नोएडा के बादलपुर में स्थित आवास की बिजली काटी गई।

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती के हाथ से पावर तो 2012 में जा चुका था, अब उनके घर से भी पावर चला गया है। मायावती के घर के लोग कई महीनों से बिजली बिल का भुगतान नहीं कर रहे थे, जिसके बाद उनके घर का बिजली कनेक्शन ही काट डाला गया। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के ग्रेटर नोएडा के बादलपुर में स्थित आवास की बिजली काटी गई।

मायावती पर कुल 67,000 रुपए का बिजली बिल बकाया था, जिसके कारण उनके घर की बिजली काटी गई। हालाँकि, बिजली विभाग के प्रवक्ता ने बताया है कि ये एक रूटीन प्रक्रिया है और बिजली बिल न भरने पर कनेक्शन काटा जाता है। जैसे ही मायावती के घर की बिजली काटी जाने की ख़बर आई, उनके परिजनों ने बकाया भुगतान की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी।

पूर्व मुख्यम्नत्री के परिजनों ने 67,000 रुपए में से 50,000 रुपए का भुगतान कर दिया है। बिजली विभाग के लखनऊ में स्थित एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस मामले का राजनीति से कोई लेना देना नहीं है। जहाँ भी बिल पेंडिंग हैं, वहाँ का बिजली कनेक्शन काटा जा रहा है। मायावती का घर भी इसी क्रम में बिजली विभाग की रडार पर आया। ताज़ा सूचना के अनुसार, मायावती के घर की बिजली फिर से चालू कर दी गई है क्योंकि परिजनों ने बकाया राशि का भुगतान कर दिया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।

हैशटैग लगाओ, दुनिया बदलो… कितना आसान है न? क्या सोशल मीडिया लोकतंत्र को बर्बाद कर रहा है?

लोकतंत्र इंसान की कमियों को स्वीकार कर समझौतों से चलता है। लेकिन सोशल मीडिया का अनियंत्रित दौर हर छोटी कमी को भ्रष्टाचार बताकर लोकतंत्र की बुनियाद पर चोट कर रहा है। कैसे आज का सोशल मीडिया और डिजिटल यूटोपियनवाद हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है।
- विज्ञापन -