Homeदेश-समाज...अब निकला 8वाँ शव: दिल्ली हिंदू विरोधी दंगों में नालों से लाशें मिलने का...

…अब निकला 8वाँ शव: दिल्ली हिंदू विरोधी दंगों में नालों से लाशें मिलने का सिलसिला जारी

दिल्ली में हिंदू विरोधी दंगों के दौरान नालों से लाशें बरामद होने का सिलसिला जारी है। सोमवार को भी भागीरथी विहार के नाले से एक शव मिला।

दिल्ली में हिंदू विरोधी दंगों के दौरान नालों से लाशें बरामद होने का सिलसिला जारी है। ताजा जानकारी के अनुसार, सोमवार को भी भागीरथी विहार के नाले से एक शव मिला। इससे पहले आईबी के अंकित शर्मा समेत 7 शव क्षेत्र के अलग-अलग नालों से निकाले जा चुके थे।

इनमें सबसे पहला शव 26 फरवरी को आईबी कॉस्टेबल का ही था, जिसे चांद बाग पुलिया स्थित एक नाले से निकाला गया। लेकिन, इसके अगले दिन 27 फरवरी को पुलिस ने गोकुलपुरी और नालों से 2 शव बरामद किए। इसके बाद भागीरथी विहार, शिव विहार, गोकुलपुरी के नालों से 4 लाशें मिली।

हिंदुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक इलाके के नालों से निकलती लाशों से वहाँ पर हड़कंप मचा हुआ है। 2 दिन की तबाही देखते हुए लोगों का कहना है कि अभी नालों में और भी शव निकल सकते हैं। स्थानीयों की मानें तो दंगाइयों ने हत्या करने के बाद शव को छिपाने के लिहाज से उन्हें नाले में फेंका था, इसलिए उनका अनुमान है कि नालों में अभी और भी लाशें हो सकती हैं।

गौरतलब है कि जिन हिंसा प्रभावित इलाकों के नालों से शवों के मिलने का सिलसिला जारी है, वहाँ के अधिकाँश नाले कूड़े से ढके हुए हैं। पानी के ऊपर पॉलीथिन की झिल्लियाँ, प्लॉस्टिक की बोतलें और कागज के टुकड़े तैरते हुए नजर आ रहे हैं। इन नालों में कूड़े इस कदर भरे पड़े हैं कि नाले का पानी दिखाई ही नहीं देता है। इसके अतिरिक्त नालों की गहराई अधिक होने से उसमें उतरकर शवों की तलाश करना आसान नहीं है।

यहाँ बता दें कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली के लोगों का कहना है कि इन नालों का प्रयोग शव को ठिकाने के लिहाज से अक्सर होता रहता है। इन नालों से अक्सर शव बरामद होते हैं। हालाँकि, इन नालों को लोहे की जाली और पक्की दीवारें बनाकर सुरक्षित करने का प्रयास किया गया है, लेकिन कुछ जगहों पर लोगों ने जाली और दीवार को तोड़कर रास्ता बना दिया है। जिससे यहाँ तक आना सभी के लिए आसान है।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली में बीते दिनों हुई हिंसा के बाद भले ही अब स्थिति शांत है, लेकिन माहौल में अब भी तनाव का एहसास किया जा सकता है। दंगों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 46 पहुँच चुकी है। इनमें 38 मौतें गुरुतेग बहादुर अस्पताल और 3 लोक नायक अस्पताल में हुई हैं। बाकी नालों में फेंकी गई लाशों का बरामद होना तो लगातार जारी है।

‘मारो सालों को’: मेरी आँखों के सामने मेरे दोस्त की गर्दन में गोली मार दी, दुकान लूट कर फूँक डाला

खुद के शोरूम से हटा ली सभी बाइक… फिर लगाई अपनी ही दुकान में आग: दंगों से पहले Vs बाद की ग्राउंड रिपोर्ट

स्कूल से पहले चले गए थे मुस्लिम बच्चे, हिन्दू बच्चों को बनाया बंधक: दंगाइयों ने मुआवजे के लिए ख़ुद की दुकानें तोड़ीं

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -