Homeदेश-समाजक्वारंटाइन में नर्सों के सामने नंगा होने वाले जमात के 6 लोगों पर FIR,...

क्वारंटाइन में नर्सों के सामने नंगा होने वाले जमात के 6 लोगों पर FIR, दूसरी जगह शिफ्ट किए गए

मामले की शिकायत मिलते ही डीएम ने जाँच के आदेश दिए। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इन 6 लोगों को एमएमजी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से राजकुमार गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में शिफ्ट किया गया है।

गाजियाबाद के एमएमजी अस्पताल में नर्सों के साथ बदतमीजी करने के मामले में तबलीगी जमात के 6 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। इन्हें एमएमजी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से राजकुमार गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में शिफ्ट कर दिया गया है।

बता दें कि गुरुवार (अप्रैल 2, 2020) शाम सीएमओ ने जिले के डीएम से एमएमजी हॉस्पिटल में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती तबलीगी जमात के लोगों द्वारा नर्सों से बदतमीजी करने की शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुँच कर जाँच की थी। सीएमओ ने शिकायत में बताया कि क्वारंटाइन में रखे गए तबलीगी जमात के लोग बिना पैंट के घूम रहे हैं। नर्सों को देखकर भद्दे इशारे करते हैं। बीड़ी और सिगरेट की डिमांड करते हैं। 

मामले की शिकायत मिलते ही डीएम ने जाँच के आदेश दिए। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इन 6 लोगों को एमएमजी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से राजकुमार गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में शिफ्ट किया गया है। गाजियाबाद के एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि चीफ मेडिकल सुप्रीटेंडेंट द्वारा एक पत्र मिला, जिसमें आरोप लगाया गया कि अस्पताल (एमएमजी जिला अस्पताल) के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती मरीज अस्पताल के कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार कर रहे थे।

जिसके बाद उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 294, 509, 269, 272 और 271 के तहत FIR दर्ज की गई है। साथ ही मामले में निष्पक्ष जाँच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

इससे पहले दिल्ली में कई जमाती बुधवार को बसों में बैठते वक्त पुलिस-सरकारी कर्मचारियों के ऊपर थूक रहे थे। निजामुद्दीन स्थित मरकज की इमारत से बुधवार सुबह तक दो हजार से ज्यादा जमातियों को बाहर निकाला गया था। एलएनजीपी हॉस्पिटल भी इनकी मनमानियों से परेशान है। जॉंच में सहयोग नहीं करने पर अस्पताल में पुलिस की तैनाती करनी पड़ी थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कपड़े फाड़े, मारा-पीटा, महिला रिपोर्टरों से की बदसलूकी: CJP के ‘संसद चलो’ प्रदर्शन में हिंसक भीड़ ने पत्रकारों को चुन-चुनकर बनाया निशाना, पढ़ें हमले...

इस रिपोर्ट में हम आपको उन पत्रकारों की लिस्ट दे रहे हैं जिनके ऊपर सीजेपी के 'संसद चलो' प्रदर्शन के दौरान हमला हुआ या उनके साथ रिपोर्टिंग करते हुए बदसलूकी हुई।

अध्यात्म का रचा ढोंग, सनातन का उठाया फायदा और अब हिंदू धर्म को बक रही गाली: जानिए कौन है ‘Mana’ उर्फ ओमाना, जो CJP...

जिस ओमाना को आज हिंदू होने पर शर्म आ रही, उसके यूट्यूब चैनलों को खंगालने पर पता चला कि उसने अपनी पूरी पहचान सनातन धर्म का सहारा लेकर बनाई है।
- विज्ञापन -