Homeदेश-समाजश्रमिक एक्सप्रेस में सवार होने से पहले 'कर्मभूमि गुजरात' को नमन करते प्रवासी मजदूर,...

श्रमिक एक्सप्रेस में सवार होने से पहले ‘कर्मभूमि गुजरात’ को नमन करते प्रवासी मजदूर, कहा- हम जल्द वापस आएँगे

“मैं अहमदाबाद में लॉकडाउन के कारण फँस गई थी। मैं उत्तर प्रदेश के रायबरेली का रहने वाली हूँ। पीएम मोदी को धन्यवाद! आज उन्हीं की वजह से हम अपने घरों में वापस जा पा रहे हैं। हमें सरकार से सभी सुविधाएँ मिली हैं। इसके साथ हम एक विशेष बस के माध्यम से स्टेशन पहुँचे हैं और अब ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं।”

कोरोना लॉकडाउन के चलते उत्तरप्रदेश से अहमदाबाद आए प्रवासी मजदूरों को श्रमिक एक्सप्रेस से उनके घर भेजने का इंतजाम किया जा रहा है। वहीं शुक्रवार (15.5 20) को एक प्रवासी मजदूर कृष्णावती की एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। जिसमें वो श्रमिक एक्सप्रेस पर सवार होने से पहले गुजरात की भूमि को नमन कर रही थी।

गाड़ियों की सुविधा के साथ अपने घर वापस जाने पर कृष्णावती ने देशगुजरात चैनल से बातचीत में कहा, “मैं अहमदाबाद में लॉकडाउन के कारण फँस गई थी। मैं उत्तर प्रदेश के रायबरेली का रहने वाली हूँ। पीएम मोदी को धन्यवाद! आज उन्हीं की वजह से हम अपने घरों में वापस जा पा रहे हैं। हमें सरकार से सभी सुविधाएँ मिली हैं। इसके साथ हम एक विशेष बस के माध्यम से स्टेशन पहुँचे हैं और अब ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “गुजरात ने हमें सब कुछ दिया है, हम लौटेंगे।” वीडियो में 2:25 पर, कृष्णावती और एक अन्य प्रवासी श्रमिक को गुजरात की भूमि पर झुककर नमन करते हुए देखा जा सकता है जो उनकी आजीविका का स्रोत रहा है।

उल्लेखनीय है कि, भारतीय रेलवे ने गुरुवार को पूरे देश में 145 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया। रेल मंत्रालय के एक अधिकारी ने खुलासा किया था कि प्रवासियों को उनके मूल स्थानों पर वापस भेजने के इस मिशन में, भारतीय रेलवे ने गुरुवार को करीब 2.10 लाख प्रवासी मजदूरों को उनके घरों में वापस जाने में मदद की थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -