Homeदेश-समाजझारखंड: दुमका में नक्सली ठिकानों से पुलिस ने जब्त किए 60 क्रूड बम और...

झारखंड: दुमका में नक्सली ठिकानों से पुलिस ने जब्त किए 60 क्रूड बम और 12 kg विस्फोटक

पुलिस ने मीडिया को बताया कि 12 किलो विस्फोटक में 10 किलो टीईटीएन और 2 किलो लाल रंग का विस्फोटक बरामद किया गया है। बीते 27 फरवरी को पुलिस काठीकुंड के जोड़ाआम से भी बड़ी मात्रा में विस्फोटक जब्त करने में सफलता हासिल की थी। आशंका जताई जा रही है कि नक्सली संगठन ने लोक सभा चुनाव में हिंसा फैलाने की तैयारी कर रखी थी।

दुमका जिले के नक्सल प्रभावित काठीकुंड प्रखंड के लकड़ापहाड़ी गाँव से मंगलवार (मार्च 05, 2019) को पुलिस ने 60 क्रूड बम (देशी ग्रेनेड) समेत तकरीबन 12 किलो विस्फोटक बरामद करने में सफलता हासिल की है। यह 10 दिनों के अंदर तीसरा मौका है जब पुलिस को नक्सल प्रभावित क्षेत्र में इतनी बड़ी सफलता हाथ लगी है।

दुमका के पुलिस अधीक्षक वाईएस रमेश ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि नक्सलियों के खिलाफ चल रहे जोरदार अभियान के दौरान काठीकुंड में पुलिस को यह सफलता हाथ लगी है। उन्होंने बताया कि सभी बरामद बमों को बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय कर दिया है।

पुलिस ने मीडिया को बताया कि 12 किलो विस्फोटक में 10 किलो टीईटीएन और 2 किलो लाल रंग का विस्फोटक बरामद किया गया है। एसपी ने कहा कि क्रूड बम के इस्तेमाल से जानमाल को भारी क्षति हो सकती थी। बता दें कि बीते 27 फरवरी को पुलिस काठीकुंड के जोड़ाआम से भी बड़ी मात्रा में विस्फोटक जब्त करने में सफलता हासिल की थी। आशंका जताई जा रही है कि नक्सली संगठन ने लोक सभा चुनाव में हिंसा फैलाने की तैयारी कर रखी थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भगवान राम का अपमान, आजादी के नारे और तिरंगे से बदसलूकी: कॉकरोचों को ये तक नहीं पता कि वे क्यों आए हैं, पढ़ें- CJP...

कॉकरोचों के प्रदर्शन में छात्रों के मुद्दे नहीं बल्कि आजादी के नारे, डफली गैंग, तिरंगे से बदसलूकी और हिंदू देवी-देवताओं का अपमान दिखा। पढ़ें रिपोर्ट।

तमिलनाडु में द्रविड़ राजनीति के ‘घृणा मॉडल’ को अन्नामलाई की चुनौती, पेरियार नहीं, कलाम हैं आदर्श: समझें- ‘We The Change’ से राष्ट्रवाद का शंखनाद...

अन्नामलाई ने कहा कि तमिल संस्कृति-भाषा पर गर्व और भारत माता के प्रति समर्पित रहना एक-दूसरे के विरोधी नहीं, बल्कि एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।
- विज्ञापन -