Homeदेश-समाजशिवराज सिंह के मध्य प्रदेश में पटाखों पर कोई बैन नहीं, ऐलान के बाद...

शिवराज सिंह के मध्य प्रदेश में पटाखों पर कोई बैन नहीं, ऐलान के बाद नेटिज़न्स ने कहा- ‘मामा जी रॉक्स’

“मध्य प्रदेश खुशियों का प्रदेश है, यहाँ पर हम खुशियों पर कभी भी किसी तरह का प्रतिबंध नहीं लगाते हैं। प्रदेश में पटाखों पर कोई प्रतिबंध नहीं है, हाँ लेकिन चीनी पटाखों पर ज़रूर है। आप भगवान राम के अयोध्या लौटने की ख़ुशी मनाएँ, पटाखे जलाएँ एवं धूमधाम से दिवाली मनाएँ।”

त्योहार नज़दीक आते ही सरकारों ने तात्कालिक जागरूकता प्रदर्शित करते हुए पटाखों पर पाबंदी लगा दी। इसके विपरीत मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया है कि उनके राज्य में पटाखों पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। एक सोशल मीडिया यूज़र की बात का जवाब देते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के नागरिक पूरे उल्लास और ऊर्जा के साथ त्योहार मना सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने आम जनता से यह भी अनुरोध किया कि इस दिवाली के अवसर पर वह मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की वापसी का भी जश्न मनाएँ।

शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्वीट में लिखा, “मध्य प्रदेश खुशियों का प्रदेश है, यहाँ पर हम खुशियों पर कभी भी किसी तरह का प्रतिबंध नहीं लगाते हैं। प्रदेश में पटाखों पर कोई प्रतिबंध नहीं है, हाँ लेकिन चीनी पटाखों पर ज़रूर है। आप भगवान राम के अयोध्या लौटने की ख़ुशी मनाएँ, पटाखे जलाएँ एवं धूमधाम से दिवाली मनाएँ।” 

शिवराज सिंह चौहान ने यह भी कहा कि जिन पटाखों पर देवी देवताओं की तस्वीर लगी है, उन्हें प्रतिबंधित किया गया है। यह पूरी तरह हिन्दू समुदाय के लोगों की भावनाओं और आस्था से जुड़ा मसला है क्योंकि इस्तेमाल के बाद इन्हें कूड़े में फेंक दिया जाता है। उस दौरान पटाखे समेत अन्य उत्पादों पर भगवान की तस्वीर लगी रहती है। 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा किए गए इस ऐलान के बाद इंटरनेट पर मौजूद लोगों में काफी ज्यादा ख़ुशी की भावना पैदा हुई। यही नतीजा था कि उन्होंने अपने मुख्यमंत्री के लिए बेहिसाब स्नेह भी जाहिर किया। सोशल मीडिया पर दो वाक्य सबसे ज़्यादा चर्चा में रहे ‘मामा जी रॉक्स’ और ‘वी लव यू मामाजी’।

बीते कुछ दिनों में पटाखों को लेकर देश में काफी चर्चा और विवाद छिड़ा हुआ है जिसके चलते इस बात की काफी ज्यादा माँग उठी की पटाखों पर पाबंदी लगाई जाए। दिवाली साल में एक बार आने वाला त्यौहार है और पूरे देश भर में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है, ऐसे में पटाखों पर लगाए प्रतिबंध को लेकर काफी प्रतिक्रियाएँ भी सामने आई।  

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तरफ से यह ऐलान ठीक इसके बाद किया गया है जब एनजीटी ने देश के कई शहरों और क्षेत्रों में पटाखों पर रोक और पाबंदी लगाने का आदेश दिया था। इसके पहले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई पलानीस्वामी ने कहा था कि इस निर्णय की वजह से लाखों का रोज़गार छिन जाएगा और बहुत से लोगों पर इसका सीधा प्रभाव पड़ेगा।     

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘फोर्स्ड लेबर’ के नाम पर भारत पर 12.5% टैरिफ का USTR प्रस्ताव: क्या सुप्रीम कोर्ट से झटका खाने के बाद ट्रंप खोज रहे नया...

USTR ने भारत सहित कई देशों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव दिया है। भारत ने कहा कि प्रक्रिया जारी है और फैसला अभी बाकी है।

टिंडर से दोस्ती, ₹50 लाख की फिरौती और हथौड़े से कत्ल: DU के छात्र आयुष नौटियाल की हत्या केस में इश्तियाक अली दोषी, पढ़ें-...

2018 के चर्चित आयुष नौटियाल मर्डर केस में कोर्ट ने इश्तियाक अली को दोषी करार दिया। पढ़ें अपहरण, फिरौती, हत्या और पुलिस जाँच की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -