Homeराजनीतिसत्ता में आए तो केरल में लव जिहाद के खिलाफ कानून, ईसाई संगठन और...

सत्ता में आए तो केरल में लव जिहाद के खिलाफ कानून, ईसाई संगठन और चर्च भी कर रहे माँग: BJP

दिसंबर 2009 में खुद केरल हाईकोर्ट ने सरकार को ‘लव जिहाद’ की रोकथाम के लिए कानून बनाने के लिए कहा था। हाईकोर्ट ने कहा था कि कुछ पुलिस रिपोर्ट्स के हिसाब से ये स्पष्ट है कि लड़कियों के धर्मान्तरण के लिए साजिशन प्रयास किया गया और इसके पीछे कुछ संगठनों का हाथ भी दिख रहा है।

केरल में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा (BJP) ने कहा है कि यदि वह राज्य की सत्ता में आती है तो ग्रूमिंग जिहाद/लव जिहाद के खिलाफ कानून लाएगी। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने कहा कि केरल में राजग गठबंधन के सत्ता में आने पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पारित कानून की तर्ज पर धर्मांतरण विरोधी कानून बनया जाएगा।

भाजपा की केरल इकाई के प्रमुख ने कहा, “लव जिहाद एक गंभीर चिंता का विषय है। हिंदू संगठनों के अलावा, ईसाई संगठन और चर्च भी माँग (लव जिहाद के खिलाफ कानून) कर रहे हैं। हम इसे अपने घोषणा-पत्र (आगामी विधानसभा चुनाव के लिए) में शामिल करने की योजना बना रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार की तरह हम भी लव जिहाद के खिलाफ कानून लाएँगे।” बता दें कि केरल में अप्रैल-मई में चुनाव होने वाले हैं।

गौरतलब है कि दिसंबर 2009 में खुद केरल हाईकोर्ट ने सरकार को ‘लव जिहाद’ की रोकथाम के लिए कानून बनाने के लिए कहा था। हाईकोर्ट ने कहा था कि कुछ पुलिस रिपोर्ट्स के हिसाब से ये स्पष्ट है कि लड़कियों के धर्मान्तरण के लिए साजिशन प्रयास किया गया और इसके पीछे कुछ संगठनों का हाथ भी दिख रहा है।

पिछले दिनों केरल में कैथोलिक पादरियों के एक संगठन ने कहा था कि ‘लव जिहाद’ एक वास्तविक समस्या है। केरल के चर्च ने इसके पीछे ISIS का हाथ बताते हुए कहा था कि ‘लव जिहाद’ के जरिए कई महिलाओं का जबरन धर्मान्तरण हो रहा है। केरल के चर्च का कहना था कि कुछ महीनों पहले केरल के जिन 21 लोगों को ISIS में शामिल कराया गया था, उनमें से आधे ईसाई थे। पादरियों का कहना था कि ‘लव जिहाद’ से सांप्रदायिक सद्भाव की भावना को ठेस पहुँच रही है। उनका ये भी आरोप था कि केरल का पुलिस-प्रशासन इस खतरे से निपटने को गंभीर नहीं है।

जब केरल के चर्चों ने ‘लव जिहाद’ को लेकर चर्चा शुरू की तो वामपंथी मीडिया घबरा गया और उसने इसे पादरियों पर ही हिंदुत्व के एजेंडे को आगे बढ़ाने का आरोप मढ़ दिया। रवीश कुमार ने लव जिहाद को ‘हिन्दू-मुस्लिम सिलेबस का हिस्सा’ भी बता दिया। रवीश कुमार ने केरल में ‘लव जिहाद’ के एक भी मामले साबित न होने की बात कही तो ‘Scroll’ इसे कंस्पिरेसी थ्योरी बताया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

किसी को बेल मिली तो घर नहीं जा सका, कोई अब तक जेल में… संसद की सुरक्षा में सेंधमारी को सामान्य बनाना चाह रहे...

हर पीढ़ी में ऐसे युवा होते हैं जो व्यवस्था बदलना चाहते हैं। लेकिन ये भी समझना जरूरी है कि व्यवस्था बदलने और कानून तोड़ने में अंतर होता है।

PM की हत्या की साजिश, संसद में घुसने का प्रयास और पुलिस पर पथराव: Insta रील से इतर समझें ‘कॉकरोचों’ का एजेंडा, कैसे ठगे...

एकतरफा नैरेटिव को ध्वस्त करने वाली CJP प्रदर्शन यह दूसरी तस्वीरें भी दिखें, जिनमें हिंसक भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया, 'मोदी-बीजेपी मुर्दाबाद' के नारे लगाकर असल छात्रों को बरगलाया।
- विज्ञापन -