Homeदेश-समाज'जल्दी करो, तिरंगा नीचे करो... निशान साहिब लगाओ' - दंगाई इकबाल सिंह गिरफ्तार, Video...

‘जल्दी करो, तिरंगा नीचे करो… निशान साहिब लगाओ’ – दंगाई इकबाल सिंह गिरफ्तार, Video में पुलिस को गोली मारने की कही थी बात

“जल्दी करो और तिरंगा नीचे करो… मोदी का तिरंगा हटाकर वहाँ निशान साहिब को लगाओ। अगर इन्होंने गेट नहीं खोला तो हम इनकी बंदूक लेकर इन्हें मारेंगे। हम उन्हें गोली मार देंगे।”

गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के दिन दिल्ली के लाल किले पर हुई हिंसा मामले में आरोपित इकबाल सिंह को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पंजाब के होशियारपुर से गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए 50,000 रुपए के इनाम का ऐलान किया गया था। इकबाल से पहले इसी मामले में 1 लाख का इनामी दीप सिद्धू गिरफ्तार हुआ।

बता दें कि कुछ दिन पहले दिल्ली पुलिस ने लाल किले पर हुई हिंसा की वीडियो जारी की थी। इस वीडियो में इकबाल सिंह दंगाइयों को भड़काने का काम कर रहा था। साथ ही तिरंगे का अपमान करने के लिए भीड़ को उकसा रहा था।

वीडियो में इकबाल सिंह भीड़ से कह रहा था कि लाल किले की ऊँचाई से तिरंगे को हटा कर निशान साहिब का चिह्न लगा दें। वीडियो में वह दंगाइयों से अपील कर रहा था कि अगर कोई लाल किले में घुसने से रोके तो पुलिस वालों से बंदूकें लेकर उन पर गोली चलाएँ। इस संबंध में कुल तीन वीडियो सार्वजनिक की गई थीं। इनमें इकबाल सिंह भीड़ को उकसाता दिखा था। वहीं पुलिस लगातार लाल किले में जाने से भीड़ को रोक रही थी। 

वीडियो में उसे कहते सुना गया था, “जल्दी करो और तिरंगा नीचे करो। वाहे गुरू, वाहे गुरू… हम अपील करते हैं कि मोदी का तिरंगा हटाकर वहाँ निशान साहिब को लगाओ। कुछ शर्म कर। बेशर्म मत हो। हम लाल किले के बाहर हैं और शांति से गेट खोलने को कह रहे हैं। बाबाजी एक शांतिपूर्ण क्रांति शुरू हो चुकी है। अगर इन्होंने गेट नहीं खोला तो हम इनकी बंदूक लेकर इन्हें मारेंगे। इसलिए बेहतर है ये मान जाएँ वरना हमारे पास हथियार हैं। हम उन्हें गोली मार देंगे।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भारत आते ही जिस ‘मिशनरीज ऑफ चैरिटी’ में गए US के विदेश मंत्री मार्को रूबियो, वो लगातार विवादों में रहा: जानिए ‘मदर टेरेसा’ की...

मदर टेरेसा की मिशनरीज ऑफ चैरिटी पर सिर्फ जबरन धर्मांतरण कराने के ही नहीं, बल्कि नवजात बच्चों को पैसों के लिए बेचने जैसे आरोप भी लग चुके हैं।

कांसमंडी किले को लेकर पासी समाज और मुस्लिम आमने-सामने: जानें इस्लामी आक्रांता सालार मसूद गाजी से कनेक्शन, जिसे महाराजा सुहैल देव ने गाजर-मूली की...

कांसमंडी किला विवाद की सुलगती आग के पीछे सालार मसूद गाजी का वह क्रूर इतिहास है, जिसने 11वीं शताब्दी में भारत की धरती को लहूलुहान किया था।
- विज्ञापन -