Homeदेश-समाजमहाराष्ट्र: होलिका दहन में मुस्लिम भीड़ का उत्पात, पानी डाला-लात मारी; मंदिर में 'अल्लाहु...

महाराष्ट्र: होलिका दहन में मुस्लिम भीड़ का उत्पात, पानी डाला-लात मारी; मंदिर में ‘अल्लाहु अकबर’ के बाद दूसरी घटना

इससे पहले भी महाराष्ट्र से इस तरह की एक और घटना सामने आई थी। लगभग 50 से 60 मुस्लिम कट्टरपंथियों ने मलंगगढ़ किले के ऊपर बने मच्छिंद्रनाथ के प्राचीन मंदिर में घुसकर हिंदू श्रद्धालुओं की आरती को बाधित करने के लिए ‘अल्लाह-हू-अकबर’ के नारे लगाए।

महाराष्ट्र के अकोला जिले में एक मंदिर में मुस्लिम भीड़ द्वारा होलिका दहन में विघ्न उत्पन्न करने की खबर आई है। लगभग 200-300 की संख्या में आई मुस्लिम भीड़ ने होलिका दहन के दौरान उस पर न सिर्फ पानी उड़ेल दिया, बल्कि लात से मार-मार कर आग को बुझा दिया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद हिन्दुओं ने आक्रोश जताते हुए महाराष्ट्र की उद्धव सरकार से कार्रवाई की माँग की है।

यह घटना अकोला के पोला चौक स्थित हनुमान मंदिर की है। यह मंदिर मुस्लिमों के प्रभाव वाले इलाके में है। आरोप है कि जब हिन्दू होलिका दहन के कार्यक्रम में लगे हुए थे, तभी मुस्लिम भीड़ वहाँ आ गई और दोनों में संघर्ष होने लगा। इसके बाद मजहबी भीड़ ने होलिका की आग को बुझा दिया। लात मार कर उसका अपमान किया और हिन्दुओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।

इस मंदिर को ‘उदासी मठ’ के रूप में भी जाना जाता है, जो काफी प्राचीन है। महाराष्ट्र भाजपा सोशल मीडिया के सदस्य स्वानंद कोंडोलिकार ने बताया कि मंदिर मुस्लिम बहुल क्षेत्र में स्थित है। उन्होंने जानकारी दी कि इस मंदिर को पिछले कई वर्षों से नज़रअंदाज़ किया जाता रहा है। ऐसे में पिछले कुछ महीनों से कुछ हिन्दू युवकों ने यहाँ शनिवार के शनिवार नियमित रूप से हनुमान चालीसा और आरती की शुरुआत की है।

इससे पहले भी महाराष्ट्र से इस तरह की एक और घटना सामने आई थी। लगभग 50 से 60 मुस्लिम कट्टरपंथियों ने मलंगगढ़ किले के ऊपर बने मच्छिंद्रनाथ के प्राचीन मंदिर में घुसकर हिंदू श्रद्धालुओं की आरती को बाधित करने के लिए ‘अल्लाह-हू-अकबर’ के नारे लगाए। हिंदू पारंपरिक आरती कर रहे थे, तभी मुस्लिमों की भीड़ ने मच्छिंद्रनाथ मंदिर में प्रवेश किया और इसे बाधित करने का प्रयास किया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

विवादों में ‘कॉकरोचों’ का 6 जून का प्रदर्शन, दिपके ने माना- ‘नहीं ली प्रोटेस्ट की परमिशन’: समझें- SC का फैसला, 7 दिन वाला नियम...

CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन के बहाने समझिए जंतर-मंतर पर धरना देने की पूरी प्रक्रिया, दिल्ली पुलिस के नियम और सुप्रीम कोर्ट का रुख।

‘पहले मंदिर में नमाज पढ़ेंगे, फिर कहेंगे मस्जिद थी’: बुलंदशहर से भोजशाला तक, हिंदू पवित्र स्थलों पर दावों का कट्टरपंथियों का पैटर्न और लिबरल...

हिंदुओं के पवित्र स्थानों पर नमाज अदा करना भूल नहीं, सोची-समझी साजिश है। यदि कट्टरपंथियों का मन इतना ही साफ होता तो मंदिरों पर कब्जा नहीं करते।
- विज्ञापन -