Homeदेश-समाजमुखबिरी के शक में नक्सली आतंकियों ने की ग्रामीण की गोली मारकर हत्या

मुखबिरी के शक में नक्सली आतंकियों ने की ग्रामीण की गोली मारकर हत्या

नक्सलियों ने ग्रामीण संतु गोटा को घर से जबरन निकालकर अगवा कर लिया और जंगल में ले गए। जब परिजनों ने इसका विरोध किया तो नक्सलियों ने कहा कि वह बातचीत करके छोड़ देंगे। लेकिन तीन दिन बाद ग्रामीण का शव रेंगावाही गाँव के सड़क के किनारे मिला। मृतक के शव पर डंडे के निशान भी पाए गए हैं।

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बौखलाए नक्सलियों ने एक ग्रामीण को निशाना बनाया है। बीती रात नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में कांकेर जिले में ग्रामीण की गोली मारकर की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, पखाँजूर के समीप छोटे बेठिया थाना क्षेत्र रेंगावाही गाँव के निवासी संतु गोटा को नक्सलियों ने मुखबिरी करने के सन्देह में गोली मार दी। 

स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार, 15 से 20 हथियारबंद नक्सलियों ने ग्रामीण संतु गोटा को घर से जबरन निकालकर अगवा कर लिया और जंगल में ले गए। जब परिजनों ने इसका विरोध किया तो नक्सलियों ने कहा कि वह बातचीत करके छोड़ देंगे। लेकिन तभी से वह गायब हो गए। बुधवार (मई 08, 2019) को तीन दिन बाद ग्रामीण का शव रेंगावाही गाँव के सड़क के किनारे मिला। मृतक के शव पर डंडे के निशान भी पाए गए हैं।

उसके सीने के बीचो-बीच में नक्सलियों ने गोली मारी है। मृतक के बारे में जानकारी मिलते ही घर में मातम छा गया। जिसके बाद परिजनों ने इसकी जानकारी नजदीकी पुलिस थाने में दी। मृतक के शव को पखांजुर हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षाबलों ने सर्चिंग बढ़ा दी है। गौरतलब है कि इलाके में लगातार नक्सलियों का आतंक जारी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में लगे खालिस्तानी नारे, आतंकी भिंडरावाले को सेना ने इसी दिन 42 साल पहले किया था ढेर: जानें कट्टरपंथी क्यों...

श्री अकाल तख्त साहिब के पास बड़ी संख्या में कट्टरपंथी और समर्थक इकट्ठा हुए, जिन्होंने खालिस्तानी संगठनों और भिंडरावाले के पोस्टर लहराए।

₹15 लाख करोड़ के संदिग्ध रेवेन्यू से SEBI की कार्रवाई तक: जानिए कौन हैं राजेश मेहता और क्यों घिरी उनकी कंपनी Rajesh Exports

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड और उसके प्रबंध निदेशक राजेश मेहता के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
- विज्ञापन -