Homeदेश-समाजकेंद्र ने राज्यों को मुफ्त में दी 20 करोड़ से ज्यादा Covid वैक्सीन, अब...

केंद्र ने राज्यों को मुफ्त में दी 20 करोड़ से ज्यादा Covid वैक्सीन, अब तक इतने लोगों को लगा टीका

“भारत सरकार के जरिए अब तक राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को 20 करोड़ से अधिक (20,28,09,250) वैक्सीन डोज मुफ्त दी गई है। 1.84 करोड़ से अधिक (1,84,41,478) वैक्सीन डोज अभी भी उनके पास उपलब्ध हैं। इसके अलावा अगले 3 दिनों में उन्हें लगभग 51 लाख डोज मिल जाएगी।”

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर जारी है। कोरोना वायरस के कारण हर रोज लाखों लोग देश में संक्रमित हो रहे हैं। वहीं कई लोगों की जान भी कोरोना के कारण जा रही है। इस बीच देश में कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान भी जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार (मई 16, 2021) को कहा है कि 20 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को मुफ्त में दी गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, “भारत सरकार के जरिए अब तक राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को 20 करोड़ से अधिक (20,28,09,250) वैक्सीन डोज मुफ्त दी गई है। 1.84 करोड़ से अधिक (1,84,41,478) वैक्सीन डोज अभी भी उनके पास उपलब्ध हैं। इसके अलावा अगले 3 दिनों में उन्हें लगभग 51 लाख डोज मिल जाएगी।”

केंद्र द्वारा दी गई जानकारी में कहा गया है कि जो राज्य उन्हें दिए गए टीकों की तुलना में अधिक खपत (अपव्यय सहित) दिखा रहे हैं, उन्होंने सशस्त्र बलों को आपूर्ति किए गए टीकों का मिलान नहीं किया है। राज्यों को अगले तीन दिनों में 50,95,640 वैक्सीन की खुराक और मिलने वाली है। 

बता दें कि जनवरी के महीने से देश में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है। देश में अब तक 18.2 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। वहीं 4.1 करोड़ लोग ऐसे हैं, जिन्हें कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज अब तक दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटों में 17 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की खुराक दी गई है।

देश में कितने कोरोना के मरीज?

वहीं देश में अब तक 2.46 करोड़ से ज्यादा कोरोना वायरस के मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 2 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना से रिकवर हो चुके हैं। वहीं 2.7 लाख लोगों की कोरोना कारण जान भी जा चुकी है। देश में फिलहाल कोरोना वायरस के 36 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

पंजाब के ‘शिक्षा सुधारों’ का श्रेय लेने पर कॉन्ग्रेस और AAP में जंग, पढ़े- जब दिल्ली में केजरीवाल पर शीला दीक्षित के काम को...

पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में नंबर-1 बनने के दावे पर विवाद। जानिए AAP और कॉन्ग्रेस के दावों के बीच पूरा रियलिटी चेक और शिक्षा सुधार की टाइमलाइन।

‘BJP सहयोगियों को खा जाती है’: अन्नामलाई के जाने के बाद फिर उठा पुराना आरोप, लेकिन बिहार से महाराष्ट्र तक क्या कहते हैं तथ्य?

अन्नामलाई के जाने के बाद BJP पर सहयोगियों को कमजोर करने का आरोप फिर चर्चा में है। बिहार, महाराष्ट्र, पंजाब और UP के उदाहरणों से जानिए सच्चाई।
- विज्ञापन -