Homeरिपोर्टमीडियाट्विटर को केंद्र सरकार की लताड़: कहा- Manipulated Media का टैग हटाओ; टूलकिट असली...

ट्विटर को केंद्र सरकार की लताड़: कहा- Manipulated Media का टैग हटाओ; टूलकिट असली या नकली, एजेंसियाँ तय करेंगी

मंत्रालय ने यह भी कहा है कि ‘मैनिपुलेटेड मीडिया’ टैग का उपयोग किया जाना न केवल ट्विटर के निष्पक्ष व्यवहार पर प्रश्न उठाता है, बल्कि उसके एक निष्पक्ष प्लेटफॉर्म होने के दावे पर भी सवाल खड़ा करता है।

भारत सरकार ने ट्विटर को कॉन्ग्रेस टूलकिट से जुड़ी फोटो शेयर करने पर ‘मैनिपुलेटेड मीडिया (Manipulated Media)’ टैग लगाने के लिए लताड़ लगाई है। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने ट्विटर से यह टैग हटाने के लिए कहा है। मंत्रालय ने यह भी कहा है कि टूलकिट सही है अथवा गलत, यह तय करना जाँच एजेंसियों का काम है न कि ट्विटर का।

सूत्रों के अनुसार सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से ट्विटर की ग्लोबल टीम से संपर्क किया गया है। मंत्रालय ने कहा है कि ट्विटर द्वारा कॉन्ग्रेस के टूलकिट के लिए ‘मैनिपुलेटेड मीडिया’ का उपयोग किया जाना एकपक्षीय निर्णय है। साथ ही यह भी कहा कि एजेंसियों ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए जाँच शुरू कर दी है।

साथ ही मंत्रालय ने यह भी कहा है कि ‘मैनिपुलेटेड मीडिया’ टैग का उपयोग किया जाना न केवल ट्विटर के निष्पक्ष व्यवहार पर प्रश्न उठाता है, बल्कि उसके एक निष्पक्ष प्लेटफॉर्म होने के दावे पर भी सवाल खड़ा करता है।

आपको बता दें कि कॉन्ग्रेस ने बुधवार (19 मई) को ट्विटर को ईमेल किया था। इसमें कहा था कि कॉन्ग्रेस के टूलकिट के विषय में पोस्ट करने वाले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रवक्ता सम्बित पात्रा और केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समेत अन्य भाजपा नेताओं के ट्विटर हैन्डल सस्पेंड किए जाएँ।

कॉन्ग्रेस का कहना था कि भाजपा के ये सभी सदस्य जिस टूलकिट को कॉन्ग्रेस का बता रहे हैं वह फर्जी है। हालाँकि अभी तक कॉन्ग्रेस अपने इस दावे की पुष्टि के लिए कोई सबूत नहीं दे सकी है।

इस टूलकिट में कोरोना वायरस के समय केंद्र की मोदी सरकार और उसके मंत्रियों को बदनाम करने के दिशा-निर्देश दिए गए थे। इसके अलावा इस टूलकिट में विदेशी मीडिया से साँठ-गाँठ की बातें भी कही गई हैं। टूलकिट में हिंदुओं के महान पर्व कुंभ को भी बदनाम करने की साजिश की गई है।

हालाँकि कॉन्ग्रेस द्वारा ट्विटर से शिकायत करने के एक दिन के भीतर ही ट्विटर ने टूलकिट दस्तावेज को ‘मैनिपुलेटेड मीडिया’ की कैटेगरी में रख दिया और टूलकिट से सबंधित ट्वीट करने वाले भाजपा प्रवक्ता सम्बित पात्रा के ट्वीट पर ‘मैनिपुलेटेड मीडिया’ का टैग लगा दिया।  

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

विवादों में ‘कॉकरोचों’ का 6 जून का प्रदर्शन, दिपके ने माना- ‘नहीं ली प्रोटेस्ट की परमिशन’: समझें- SC का फैसला, 7 दिन वाला नियम...

CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन के बहाने समझिए जंतर-मंतर पर धरना देने की पूरी प्रक्रिया, दिल्ली पुलिस के नियम और सुप्रीम कोर्ट का रुख।

‘पहले मंदिर में नमाज पढ़ेंगे, फिर कहेंगे मस्जिद थी’: बुलंदशहर से भोजशाला तक, हिंदू पवित्र स्थलों पर दावों का कट्टरपंथियों का पैटर्न और लिबरल...

हिंदुओं के पवित्र स्थानों पर नमाज अदा करना भूल नहीं, सोची-समझी साजिश है। यदि कट्टरपंथियों का मन इतना ही साफ होता तो मंदिरों पर कब्जा नहीं करते।
- विज्ञापन -