Homeदेश-समाजBJP को वोट देने पर पति ने की पत्नी की हत्या, ससुराल वालों पर...

BJP को वोट देने पर पति ने की पत्नी की हत्या, ससुराल वालों पर FIR दर्ज

हत्या की ख़बर जब मृतका के परिजनों तक पहुँची तो उन्होंने सड़क जाम किया। सूचना पाकर गाजीपुर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर मृतका के पति और ससुराल वालों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया।

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर ज़िले से एक चौंकाने वाली घटना का ख़ुलासा हुआ है। इस ज़िले के तरवनिया वार्ड नंबर-3, सैदपुर, के निवासी रामबचन ने अपनी पत्नी नीलम (25 वर्षीय) की कथित तौर पर बेरहमी से हत्या कर दी।

ख़बर के अनुसार, रामबचन नाम के इस शख़्स ने अपनी पत्नी को केवल इसलिए मार डाला क्योंकि उसकी पत्नी ने उसके कहे अनुसार बीएसपी को वोट देने की बजाए बीजेपी को वोट दे दिया था। हैवानियत पर उतारू इस शख़्स ने अपनी पत्नी को मारने के लिए फावड़े का इस्तेमाल किया। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद वो तब तक लाश के पास खड़ा रहा जब तक कि मौक़े पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी नहीं हो गई। भीड़ इकट्ठी होने के बाद वो वहाँ से भाग गया।

हत्या की ख़बर जब मृतका के परिजनों तक पहुँची तो उन्होंने उस गाँव में पहुँचकर हत्या के विरोध में सड़क जाम किया। सूचना पाकर गाजीपुर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर पहले तो भीड़ को तितर-बितर किया और फिर मृतका के पति और ससुराल वालों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया। हालाँकि, मृतका (नीलम) की माँ ने रामबचन और उसके माता-पिता के ख़िलाफ़ दहेज को लेकर हत्या का मामला दर्ज करवाया है।

बता दें कि खानपुर पुलिस स्टेशन के सिंगारपुर के गहिरा बस्ती की रहने वाले ईशू राम की बेटी नीलम की शादी 19 जून 2014 को रामबचन के साथ हुई थी। उनके 2 बच्चे हैं। कुछ अन्य ख़बरों के अनुसार, रामबचन को अपनी पत्नी पर शक़ रहता था, इस वजह से दोनों के बीच आए दिन तकरार का माहौल रहता था। एक अन्य ख़बर के अनुसार, पत्नी पर शक़ करना भी हत्या की वजह हो सकती है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -