Homeदेश-समाजमहिला बार डांसर को पास बुला रहा था दबंग, स्टेज से नहीं उतरी तो...

महिला बार डांसर को पास बुला रहा था दबंग, स्टेज से नहीं उतरी तो चला दी गोली: यूपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

डांसरों के डांस देखने के दौरान पृथ्वीपुर गाँव के ही रहने वाले रामनिवास यादव डांसरों को स्टेज से नीचे बुलाने लगा। वह महिला डांसर को ईनाम देने का लालच देता और नीचे आकर पैसे ले जाने के लिए कहता। एक महिला डांसर के साथ भी उसने यही किया।

उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर में एक दबंग द्वारा महिला डांसर पर गोली चलाने की खबर है। मामला मिर्जापुर थाना क्षेत्र का है, जहाँ रामनिवास यादव ने स्टेज से नीचे नहीं उतरने पर डांस कर रही एक महिला डांसर पर गोली चला चला दी। इस गोली से डांसर तो बच गई, लेकिन गोली उसके साथी को जा लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यादव रुपए लेने के लिए बार-बार डांसर को स्टेज से नीचे बुला कर तंग करता था।

दबंगई की यह घटना मिर्जापुर थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुर गाँव की है। इसी गाँव के प्रदीप कुशवाहा के बेटे का नामकरण संस्कार हो रहा था, जिसमें लोगों के मनोरंजन के लिए एक समारोह का आयोजन किया गया था। मनोरंजन के लिए डांसरों को बुलाया गया था और डांस देखने के लिए बड़ी संख्या में गाँव से लोग इकट्ठा हुए थे।

डांसरों के डांस देखने के दौरान पृथ्वीपुर गाँव के ही रहने वाले रामनिवास यादव डांसरों को स्टेज से नीचे बुलाने लगा। वह महिला डांसर को ईनाम देने का लालच देता और नीचे आकर पैसे ले जाने के लिए कहता। एक महिला डांसर के साथ भी उसने यही किया। हालाँकि, डांसर ने स्टेज से नीचे आकर रुपए लेने से इनकार कर दिया। इसी बात पर दबंग रामनिवास यादव आग बबूला हो गया। उसने अपनी कमर में रखा तमंचा निकाला और महिला डांसर पर गोली चला दी।

रामनिवास यादव के तमंचे की गोली से महिला डांसर बाल-बाल बच गई, लेकिन उसका साथी बच नहीं पाया। तमंचे से निकली गोली स्टेज पर खड़े हास्य कलाकार दयाराम के हाथ में जा लगी। गोली चलते ही चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। हालाँकि, लोगों ने गोली चलाने वाले रामनिवास यादव को दबोच लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई का कहना है कि पृथ्वीपुर गाँव में डांस का एक कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें गाँव के ही रामनिवास यादव ने तमंचे से गोली चला दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई और आरोपी यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के पास से तमंचा भी बरामद कर लिया गया है। राम निवास यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘फोर्स्ड लेबर’ के नाम पर भारत पर 12.5% टैरिफ का USTR प्रस्ताव: क्या सुप्रीम कोर्ट से झटका खाने के बाद ट्रंप खोज रहे नया...

USTR ने भारत सहित कई देशों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव दिया है। भारत ने कहा कि प्रक्रिया जारी है और फैसला अभी बाकी है।

टिंडर से दोस्ती, ₹50 लाख की फिरौती और हथौड़े से कत्ल: DU के छात्र आयुष नौटियाल की हत्या केस में इश्तियाक अली दोषी, पढ़ें-...

2018 के चर्चित आयुष नौटियाल मर्डर केस में कोर्ट ने इश्तियाक अली को दोषी करार दिया। पढ़ें अपहरण, फिरौती, हत्या और पुलिस जाँच की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -