Homeविविध विषयमनोरंजन'दोनों लड़के घबराए थे... मैंने सहज बना दिया': तापसी पन्नू के साथ इंटिमेट सीन...

‘दोनों लड़के घबराए थे… मैंने सहज बना दिया’: तापसी पन्नू के साथ इंटिमेट सीन से ‘डर’ गए थे विक्रांत और हर्षवर्धन

"नहीं, मैंने अपने साथी को अपने इंटीमेट सीन के बारे में नहीं बताया। यह मेरा प्रोफेशनल जीवन है। मैं इसे अपने निजी जीवन से बहुत दूर रखती हूँ।"

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने अपनी आने वाली फिल्म हसीन दिलरुबा के को-एक्टर्स को लेकर एक खुलासा किया है। उन्होंने विक्रांत मेस्सी और हर्षवर्धन राणे को लेकर बताया कि कैसे वो दोनों उनके साथ इंटिमेट सीन करने में डर गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक इंटरव्यू में तापसी ने इसका खुलासा किया। उन्होंने कहा कि शायद एक्टर्स को उनकी छवि या फिर कोई और समस्या थी जिसकी वजह से दोनों ‘डरे’ हुए थे।

तापसी ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि मैंने उनके लिए इसे सहज बना दिया क्योंकि वे बहुत डरे हुए लग रहे थे… वे सोचते थे पता नहीं ये क्या करेगी हमारे साथ। मुझे लगा दोनों लड़के बहुत घबराए हुए थे… मुझे नहीं पता मेरी इमेज की वजह से या फिर कोई दूसरी समस्या थी। लेकिन मैं विनील के पास जाती थी और शिकायत करती थी।”

एक्ट्रेस से जब पूछा गया कि क्या उन्होंने ऐसे सीन के बारे में पहले से अपने पार्टनर को बता दिया था। इस पर तापसी ने कहा, “नहीं, मैंने अपने साथी को अपने इंटीमेट सीन के बारे में नहीं बताया। यह मेरा प्रोफेशनल जीवन है। मैं इसे अपने निजी जीवन से बहुत दूर रखती हूँ। मैं उम्मीद नहीं करती कि वह अपने प्रोफेशनल जीवन में मुझसे अनुमति लेंगे, इसलिए उन्हें मुझसे भी यही उम्मीद करनी चाहिए।”

वहीं विक्रांत मेस्सी ने माना कि कभी-कभी उनकी साथी ने उनकी स्क्रिप्ट पढ़ी और ऐसी सीन के बारे में जानती थी, लेकिन उन्होंने खुद से कभी जानबूझकर उन्हें पहले से कुछ नहीं बताया। हर्षवर्धन ने कहा कि उन्हें जिस तरह की स्क्रिप्ट दी गई उसमें ऐसे सीन करना काफी सामान्य है।

बता दें कि हसीन दिलरुबा में नजर आने जा रहे विक्रांत मेस्सी लगातार चौथी नेटफ्लिक्स रिलीज में दिखेंगे। इससे पहले वह कार्गो, डॉली किट्टी, वो चमकते सितारे और गिन्नी वेड्स सन्नी में दिख चुके हैं। वहीं हर्षवर्धन आखिरी बार तैश में दिखाई दिए थे। हसीन दिलरुबा को विनिल मैथ्‍यू ने डायरेक्‍ट किया है, जबकि कहानी कनिका ढ‍िल्‍लन ने लिखी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

आज जहाँ से पकड़ा गया है आतंकी मोहम्मद शेख, वहीं के रहने वाले थे बाटला हाउस एनकाउंटर में ढेर हुए आतंकी: ‘आतंक की नर्सरी’...

यूपी एटीएस ने मुस्तैदी दिखाकर Target Killing की साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया। अब वो आतंकी गिरोह के नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है।

अरे लावण्या नारायण… तुर्की-पाक खिलाड़ी खेल में मजहब लाएँ तो ‘माशाल्लाह’ और IPL में शिव तांडव गूँजे तो पेट में चुभन? बंद करो ये...

'The Hindu' की पत्रकार लावण्या को IPL में शिव स्तोत्रम बजने पर मिर्ची लगी। लेकिन मैदान पर नमाज पढ़ने, रोजा खोलने पर 'माशाल्लाह' प्रेम दिखा है।
- विज्ञापन -