Homeदेश-समाजUP पुलिस का खौफ: किडनैपर ने पुलिस को देखकर खुद को मार ली गोली

UP पुलिस का खौफ: किडनैपर ने पुलिस को देखकर खुद को मार ली गोली

योगी आदित्यनाथ के प्रदेश की बागडोर संभालने के बाद से यूपी की कानून व्यवस्था में काफी सुधार आया है। पुलिस के 63 दुर्दांत अपराधियों को एनकाउंटर में मार गिराने और 650 को घायल करने के बाद लगभग 10,000 ने अपनी जमानत रद्द करा कर जेल लौटने में ही भलाई समझी।

कभी सपा के जंगलराज में भागीदार के रूप में बदनाम रही यूपी की पुलिस ने अपराधियों में आज कैसा खौफ बैठा दिया है, इसकी एक बानगी अभी-अभी सामने आ रही है। उत्तर प्रदेश में एक बिजनेसमैन के बच्चे को अगवा करने वाले अपराधी ने उत्तर प्रदेश पुलिस की गिरफ्त में आने के डर से खुद को गोली मार ली है। अपराधी उस बिजनेसमैन का ही पूर्व ड्राइवर बताया जा रहा है।

ट्वीट करने वाले राज शेखर झा टाइम्स ऑफ़ इंडिया के पत्रकार हैं। उनके अनुसार बिजनेसमैन से ₹3 करोड़ की फिरौती माँगी गई थी। उन्होंने पुलिस को इत्तला कर दी, और पुलिस ने उस किडनैपर को ढूँढ़ निकाला। बच्चे को उसके परिवार के पास सुरक्षित पहुँचा दिया गया है।

गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ के प्रदेश की बागडोर संभालने के बाद से यूपी की कानून व्यवस्था में काफी सुधार आया है। पुलिस के 63 दुर्दांत अपराधियों को एनकाउंटर में मार गिराने और 650 को घायल करने के बाद लगभग 10,000 ने अपनी जमानत रद्द करा कर जेल लौटने में ही भलाई समझी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -