Homeदेश-समाजकोरोना के कारण काँवड़ यात्रा प्रतिबंधित, नियम तोड़ने वाले 14 काँवड़ियों के खिलाफ उत्तराखंड...

कोरोना के कारण काँवड़ यात्रा प्रतिबंधित, नियम तोड़ने वाले 14 काँवड़ियों के खिलाफ उत्तराखंड में मामला दर्ज

अभय प्रताप सिंह, सीओ सिटी हरिद्वार ने बताया कि काँवड़ यात्रा को कोविड-19 के चलते प्रतिबंधित किया गया है। इसके बावजूद रविवार को हर की पौड़ी पर कुछ लोगों द्वारा नियम तोड़ने का प्रयास किया गया।

कोरोना महामारी के चलते इस साल उत्तराखंड सरकार ने काँवड़ यात्रा को प्रतिबंधित कर दिया है। इसी बीच कुछ लोगों द्वारा नियम तोड़ने की खबर सामने आई है। समाचार न्यूज एजेंसी एएनआई (ANI) के मुताबिक, अभय प्रताप सिंह, सीओ सिटी हरिद्वार ने बताया कि काँवड़ यात्रा को कोविड-19 के चलते प्रतिबंधित किया गया है। इसके बावजूद रविवार (25 जुलाई) को हर की पौड़ी पर कुछ लोगों द्वारा नियम तोड़ने का प्रयास किया गया।

उन्होंने बताया कि नियम तोड़ने वाले 14 लोगों को पकड़कर आपदा अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके साथ ही इन सबको क्वारंटाइन भी किया गया है।

गौरतलब ​है कि बीते दिनों उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने प्रदेश के पड़ोसी राज्यों से आने वाले काँवड़ियों से अनुरोध किया है कि वह कांवड़ लेकर उत्तराखंड के किसी भी शहर में प्रवेश न करें। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में कांवड़ियों की एंट्री पर प्रतिबंध लगाया गया है। सावन महीने में यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर सील कर दिया जाएगा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘फोर्स्ड लेबर’ के नाम पर भारत पर 12.5% टैरिफ का USTR प्रस्ताव: क्या सुप्रीम कोर्ट से झटका खाने के बाद ट्रंप खोज रहे नया...

USTR ने भारत सहित कई देशों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव दिया है। भारत ने कहा कि प्रक्रिया जारी है और फैसला अभी बाकी है।

टिंडर से दोस्ती, ₹50 लाख की फिरौती और हथौड़े से कत्ल: DU के छात्र आयुष नौटियाल की हत्या केस में इश्तियाक अली दोषी, पढ़ें-...

2018 के चर्चित आयुष नौटियाल मर्डर केस में कोर्ट ने इश्तियाक अली को दोषी करार दिया। पढ़ें अपहरण, फिरौती, हत्या और पुलिस जाँच की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -