Homeफ़ैक्ट चेकमीडिया फ़ैक्ट चेकबजरंग पूनिया ने किसान आंदोलन का किया था समर्थन, PM मोदी ने कॉल भी...

बजरंग पूनिया ने किसान आंदोलन का किया था समर्थन, PM मोदी ने कॉल भी नहीं किया, बधाई भी नहीं दी – Fact Check

साक्षी जोशी वो हैं, जिनको यह जानना है कि ममता बनर्जी सूसू-पॉटी कब जाती हैं। इसी साक्षी ने सवाल किया है कि PM ने ओलंपिक मेडल लाए एक खिलाड़ी से बात नहीं की क्योंकि उस खिलाड़ी ने किसान आंदोलन का समर्थन किया था।

एक पत्रकार है। साक्षी जोशी। PM मोदी पर आरोप लगाई है। आरोप है – PM ने ओलंपिक से मेडल लाए एक खिलाड़ी से बात नहीं की। आरोप के पीछे तर्क – उस खिलाड़ी ने किसान आंदोलन का समर्थन किया था।

पहले पढ़ते हैं, मैडम ने क्या लिखा है।

साक्षी जोशी का ट्वीट

साक्षी लिखती हैं – क्या उन्होंने (बिना नाम लिए निशाना PM मोदी पर) अभी तक बजरंग पूनिया से बात नहीं की है क्योंकि किसान आंदोलन पर पूनिया ने अपने मत रखे थे?

PM मोदी पर आरोप तो लगा दिया गया। सोशल मीडिया ने लपक भी लिया मुद्दे को। अब जानते हैं सच।

7 अगस्त को शाम के 5 बजे के आसपास ANI एक ट्वीट करती है। ANI एक न्यूज एजेंसी है, साक्षी जैसी पत्रकार यहीं से खबरें लेकर खबर बनाती है… या शब्दों से हेरफेर कर प्रोपेगेंडा गढ़ती है। ANI के इस ट्वीट के अनुसार PM मोदी ने बजरंग पूनिया से बात भी की, बधाई भी दी।

बेचारी साक्षी! बिना किसी लंबे-चौड़े फैक्ट चेक (12 ट्वीट, 27 स्क्रीनशॉट टाइप) के इनका झूठ ध्वस्त हो गया। झूठ ध्वस्त हो ही जाता है, आगे भी किया जाता रहेगा। ध्यान दीजिए कि साक्षी के ट्वीट का स्क्रीनशॉट लगाया गया है जबकि ANI का डायरेक्ट ट्वीट। पता है क्यों? क्योंकि साक्षी जैसे प्रोपेगेंडाधारी लोग झूठ पकड़े जाने पर ट्वीट डिलीट कर भाग जाते हैं।

और हाँ, बस जानकारी के लिए। साक्षी जोशी के पति हैं विनोद कापड़ी। TV न्यूज में “नाग -नागिन”, “स्वर्ग की सीढ़ी”, “एलियन का बदला” जैसे शो इन्होंने बहुत मेहनत करके बनाए थे। अब ट्वीट कर पत्रकारिता पर ज्ञान बाँचते देखे जाते हैं।

एक और जानकारी, मजेदार है। साक्षी जोशी वो हैं, जिनको यह जानना है कि ममता बनर्जी सूसू-पॉटी कब जाती हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

महाराष्ट्र में धर्मांतरण के नए कानून के तहत ब्रिटिश नागरिक पर दर्ज हुई FIR, चर्च के कार्यक्रम की आड़ में हिंदुओं को बनाना चाहता...

महाराष्ट्र में धर्मांतरण विरोधी कानून लागू होने के बाद एक ब्रिटिश नागरिक पर FIR दर्ज हुई है। वह पुणे के एक चर्च में यीशू के प्रति भक्ति दिखाते हुए हिन्दू देवी-देवताओं पर भ्रम फैला रहा था।

एयर इंडिया पायलट का दूसरा ड्रग टेस्ट भी निकला पॉजिटिव: फुकेत-दिल्ली फ्लाइट में आखिर क्या हुआ था और अब आगे क्या होगा?

पायलट का कंफर्मेटरी टेस्ट पॉजिटिव आया है और सैंपल में गांजा होने की पुष्टि हुई है। हालाँकि, टेस्ट के सटीक विवरण का खुलासा होना शेष है।
- विज्ञापन -