Homeसोशल ट्रेंडसना खान का निकाह कराने वाले मौलाना को लेकर ATS ने किया बड़ा खुलासा,...

सना खान का निकाह कराने वाले मौलाना को लेकर ATS ने किया बड़ा खुलासा, ‘AAP’ के अमानतुल्लाह ने बताया- ‘मुसलमानों पर अत्याचार’

''ये योगी जी का यूपी है, यहाँ कोई नहीं बचेगा। आज बाबा जी की पुलिस ने मेरठ से उस मौलाना कलीम सिद्दीकी को दबोच लिया, जिसके सामने उँगली उठाने पर भी सेक्युलर सरकारें काँपती थीं। ये मौलाना धर्मांतरण वाले खेल का मास्टरमाइंड था, यूपी पुलिस उठाकर ले गई है, अब बाँस के जरिए सब उगलवाएगी।''

पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री सना खान का निकाह कराने वाले मौलाना कलीम सिद्दीकी को लेकर यूपी एटीएस ने लखनऊ में बड़े खुलासे किए हैं। एटीएस के अनुसार, अवैध धर्मांतरण के मामले में मेरठ से गिरफ्तार मौलाना मदरसों में फंडिंग करवाता था। उसे हवाला के जरिए विदेशों से फंडिंग की जाती थी।

यूपीएटीएस के अनुसार, मुजफ्फरनगर निवासी मौलाना कलीम सिद्दीकी दिल्ली में रहकर विभिन्न प्रकार की शैक्षणिक, सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं की आड़ में अवैध धर्मांतरण के कार्य को अंजाम देता है। वह हिंदुओं को गुमराह कर और उन्हें डराकर उनका धर्मांतरण करता है। इसके बाद वह उन्हें भी इस काम में लगा देता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह लोगों को भ्रमित कर शरीयत व्यवस्था लागू करने और मुस्लिमों की जनसंख्या बढ़ाने के लिए बड़े स्तर पर धर्मांतरण करवा रहा था। यूपी एटीएस लंबे समय से कलीम पर नजर बनाए हुए थी। 

वहीं, ‘आप’ नेता अमानतुल्ला खान के बाद समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने मौलाना की गिरफ्तारी को गलत ठहराया है। शफीकुर्रहमान ने कहा, ”ये गलत है। भाजपा के पास मुसलमानों को परेशान करने के अलावा कोई काम नहीं।” इससे पहले आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान ने मौलाना कलीम की गिरफ्तारी को ‘मुसलमानों पर अत्याचार’ बताया है।

मौलाना की गिरफ्तारी को लेकर सोशल मीडिया पर भी प्रतिक्रियाएँ सामने आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा है, ”ये योगी जी का यूपी है, यहाँ कोई नहीं बचेगा। आज बाबा जी की पुलिस ने मेरठ से उस मौलाना कलीम सिद्दीकी को दबोच लिया, जिसके सामने उँगली उठाने पर भी सेक्युलर सरकारें काँपती थीं। ये मौलाना धर्मांतरण वाले खेल का मास्टरमाइंड था, यूपी पुलिस उठाकर ले गई है, अब बाँस के जरिए सब उगलवाएगी।”

मानसी नाम की ट्विटर यूजर ने लिखा, ”धर्मांतरण का देशव्यापी गिरोह चलाने वाले गिरफ्तार मौलाना कलीम सिद्दीकी को विदेशों से हवाला के जरिए करोड़ों रुपए की फंडिंग हो रही थी। बहरीन से ट्रस्ट को डेढ़ करोड़ रुपए मिले हैं। अवैध धर्मांतरण कर मुस्लिम जनसंख्या बढ़ाने, शरीयत व्यवस्था लागू करने की साजिश थी।”

गौरतलब है कि मौलाना कलीम सिद्दीकी पर धर्मांतरण कराने के कई आरोप हैं। एटीएस की जाँच में सामने आया कि मौलाना मदरसों की आड़ में पैगामे इंसानियत का संदेश देने के बहाने लोगों को जन्नत और जहन्नुम जैसी बातों का लालच और भय दिखाकर उन पर इस्लाम कबूल करने का दबाव बनाता था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

INDI गठबंधन की बैठक में आई पार्टियाँ बजा रही थी अपनी ढपली अपना राग, उधर एक झटके में 21 सांसद हो गए कम: जानें...

एक तरफ दीदी दिल्ली में विपक्षी एकता की नई स्क्रिप्ट लिख रही थीं, तो दूसरी तरफ एक ही झटके में उनके 21 सांसद कम हो चुके थे।

बंगाल में CAA-विरोधी दंगों की जाँच के आदेश, UP स्टाइल में होगी वसूली: पढ़ें ममता सरकार ने इस्लामी कट्टरपंथियों को कैसे दी थी रेलवे...

बंगाल में 2019 के CAA विरोधी दंगों की जाँच फिर से होगी। सीएम शुभेंदु ने रेलवे को हुए 93 करोड़ के नुकसान और हिंसा की समीक्षा के आदेश दिए हैं।
- विज्ञापन -