Homeदेश-समाजगुजरात में इरफान कुरैशी ने की पेट्रोल पंप फूँकने की कोशिश, पेट्रोल भरवाकर जलते...

गुजरात में इरफान कुरैशी ने की पेट्रोल पंप फूँकने की कोशिश, पेट्रोल भरवाकर जलते पटाखे फेंक भागे: वीडियो वायरल

यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसमें स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है कि वहाँ स्कूटर पर सवार होकर दो लोग पेट्रोल भरवाने के लिए आते हैं। वो पेट्रोल भरवाते हैं और जैसे ही वहाँ से जाने लगे तो उनमें से पीछे बैठे आरोपित ने पटाखा वहीं पर फेंक दिया।

गुजरात के सूरत जिले से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहाँ के एक पेट्रोल पंप में पेट्रोल भरवाने के बहाने आए दो असामाजिक तत्वों ने वहाँ आग लगाने की कोशिश की। इसी कोशिश में 2 आरोपितों ने पेट्रोल टैंक पर एक जलता हुआ पटाखा फेंक दिया। हालाँकि, राहत की बात यह रही कि इससे किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ।

रिपोर्ट के मुताबिक, यह वारदात सूरत जिले के राधे पेट्रोल पंप पर हुई। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसमें स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है कि वहाँ स्कूटर पर सवार होकर दो लोग पेट्रोल भरवाने के लिए आते हैं। वो पेट्रोल भरवाते हैं और जैसे ही वहाँ से जाने लगे तो उनमें से पीछे बैठे आरोपित ने पटाखा वहीं पर फेंक दिया।

वीडियो फुटेज में ये भी देखा जा सकता है कि पेट्रोल पंप (पीली जैकेट) में स्कूटर लाने वाला व्यक्ति पेट्रोल भरकर पीछे की सीट पर शिफ्ट हो गया और भागने से पहले उसी ने इस वारदात को अंजाम दिया। हालाँकि, इससे पहले कि पटाखे में ब्लास्ट होता पंप के कर्मियों ने तुरंत उसे पाइप से दूर फेंक दिया। इस तरह से बड़ा हादसा टल गया। अगर पटाखा पाइप के पास फटता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

पेट्रोल पंप पर पटाखे फोड़े। साभार: News18 गुजराती

थाने में शिकायत दर्ज

इस घटना के बाद पेट्रोल पंप के प्रबंधक मोतीलाल चौधरी ने आरोपित के खिलाफ उमरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने लोगों के जीवन को खतरे में डालने के लिए भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 285, 286, 336 और 114 के तहत मामला दर्ज किया है।

वाहन का नंबर सीसीटीवी कैमरे में कैद साभार: News18 गुजराती

बताया जा रहा है कि सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए बदमाशों की गाड़ी के नंबर के आधार पर पुलिस ने उन्हें तलाश कर लिया है और उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित की पहचान मोहम्मद इरफान कुरैशी के तौर पर हुई है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

सोनम वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की माँग से बनाई दूरी, CJP में फूट के बाद क्या अब आंदोलन की उलटी गिनती हो...

शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की माँग पर छात्र आंदोलन बंटता हुआ दिख रहा है। जहाँ सोनम वांगचुक ने इसे अपनी शर्तों में तरजीह नहीं दी है वहीँ सीजेपी की यह पहली शर्त है।

रवीश कुमार तुम ही पत्रकारों की पिटाई के जिम्मेदार हो, खुद ‘गोदी’ में बैठ करते रहे पत्रकारिता… अब चला रहे ‘गोदी मीडिया’ वाला प्रोपेगेंडा

रवीश कुमार की मौकापरस्ती सिर्फ एक व्यक्ति का पतन नहीं है, बल्कि यह उस विचार का पतन है जो खुद को 'पत्रकार' कहकर जनता को गुमराह करता रहा है।
- विज्ञापन -