Homeदेश-समाज'मुझे बचा लो पापा... मैं कहाँ हूँ, मुझे नहीं पता': लव जिहाद की शिकार...

‘मुझे बचा लो पापा… मैं कहाँ हूँ, मुझे नहीं पता’: लव जिहाद की शिकार हिंदू लड़की ने छुपकर पिता को किया फोन, मोहम्मद शकील पर अपहरण का आरोप

आरोपित मोहम्मद शकील आए दिन पीड़िता के गाँव जाता था। उसे अक्सर पीड़िता के घर के आसपास घूमते देखा गया था। जब गाँव के लोगों को उसके ऊपर शक हुआ तो उससे पूछताछ की। इस दौरान शकील ने अपना नाम सोनू और पिता का नाम भोला साह बताया था।

बिहार के पूर्णिया जिले में सामने आए लव जिहाद की शिकार बनी लड़की ने अपने पिता को फोन कर जान बचाने की गुहार लगाई है। लड़की ने अपने पिता को किए फोन में कहा कि उसे नहीं पता है कि वह कहाँ है। 2 नवंबर (मंगलवार) को सामने आए लव जिहाद के इस मामले के बाद इलाके में हड़कंप में मचा हुआ है। पीड़िता कसबा कॉलेज की छात्रा है और क्लास के बाद घर लौटते वक्त वह अचानक से गायब हो गई। बाद में पता चला कि मोहम्मद शकील और मोहम्मद अफसर आलम ने उसका अपहरण कर लिया है।

जिले के नगर प्रखंड क्षेत्र की रहने वाली अपहृत लड़की ने अपने पिता को कहा, “मुझे बचा लो पापा। मैं कहाँ हूँ, मुझे पता नहीं है।” इसके बाद लड़की का फोन कट गया। लड़की ने किसी तरह अपहरणकर्ताओं से छुपकर अपने पिता को फोन लगाई थी। अपहरण के 5 दिन बितने के बाद भी पीड़िता का अभी तक पता नहीं लग पाया है। इस घटना को लेकर इलाके के लोग पुलिस और कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। पीड़िता के परिजनों ने शुक्रवार को एसपी को आवेदन देकर बेटी की बरामदगी के लिए लगाई थी।

इस मामले में पीड़िता के पिता महेंन्द्र यादव ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन अभी तक लड़की का कुछ भी पता नहीं चल सका है। न्याय मिलने में देरी होता देख युवती के पिता ने जिले के पुलिस अधीक्षक से शुक्रवार को मिलकर मदद की गुहार लगाई। उन्होंने एसपी को आवेदन दिया है। एसपी को दिए आवेदन में पीड़िता के पिता का कहना है कि उनकी बेटी कसबा कॉलेज की छात्रा है। मंगलवार (2 नवंबर 2021) को वह अपनी सहेली के साथ कॉलेज गई, लेकिन लौटते वक्त वह संदिग्ध हालातों में गेरुआ चौक से गायब हो गई।

बेटी के अचानक गायब होने से लड़की का परिवार परेशान हो गया। परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। काफी तलाश करने के बाद जानकारी मिली कि कसबा संत नगर वार्ड नंबर 2 का निवासी मोहम्मद शकील और मोहम्मद अपसार आलम उर्फ छोटू उनकी बेटी को जबरन भगा ले गया। उसके बाद कसबा थाना में लड़की के परिजनों ने शिकायत की है।

कहा जा रहा है कि आरोपित मोहम्मद शकील आए दिन पीड़िता के गाँव जाता था। उसे अक्सर पीड़िता के घर के आसपास घूमते देखा गया था। जब गाँव के लोगों को उसके ऊपर शक हुआ तो उससे पूछताछ की। इस दौरान शकील ने अपना नाम सोनू और पिता का नाम भोला साह और गाँव कसबा बताया था। इस घटना के बाद लोग लव जिहाद का आरोप लगा रहे हैं। लोगों का मानना है कि आरोपित ने अपनी असली पहचान छुपाकर लड़की को लव जिहाद का शिकार बनाया है।

बहरहाल पीड़िता के पिता की तहरीर पर कसबा थान पुलिस ने आरोपित के खिलाफ इंडियन पीनल कोड की धारा 363 (अपहरण) और 366 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अध्यात्म का रचा ढोंग, सनातन का उठाया फायदा और अब हिंदू धर्म को बक रही गाली: जानिए कौन है ‘Mana’ उर्फ ओमाना, जो CJP...

जिस ओमाना को आज हिंदू होने पर शर्म आ रही, उसके यूट्यूब चैनलों को खंगालने पर पता चला कि उसने अपनी पूरी पहचान सनातन धर्म का सहारा लेकर बनाई है।

पंजाब फार्मेसी भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी, पेन से स्कैन कर बाहर भेजे गए पेपर: उम्मीदवारों से ₹35 लाख तक वसूले, दिल्ली में हंगामा कर...

पंजाब में फार्मेसी अफसर भर्ती परीक्षा का हाईटेक पेपर लीक हुआ है। इस मामले में पंजाब हरियाणा और राजस्थान तक तार जुड़े हैं। लेकिन पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार चुप है।
- विज्ञापन -