Homeदेश-समाजकॉलेज गई हिंदू छात्रा को भगा ले गया मोहम्मद शकील और अफसर आलम, सोनू...

कॉलेज गई हिंदू छात्रा को भगा ले गया मोहम्मद शकील और अफसर आलम, सोनू नाम बताकर लड़की के घर के पास मंडराता था आरोपित

आरोपित मोहम्मद शकील आए दिन पीड़िता के गाँव जाता था और उसके घर के आसपास मंडराता रहता था। जब गाँव के लोगों को उसके ऊपर शक हुआ तो उससे पूछताछ की। इस दौरान शकील ने अपना नाम सोनू और पिता का नाम भोला साह और गाँव कसबा बताया था।

बिहार के पूर्णिया जिले से लव जिहाद का एक मामला सामने आया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता कसबा कॉलेज की छात्रा है और वह 2 नवंबर को सहेली के साथ कॉलेज गई थी। वहाँ से लौटते वक्त वह अचानक से गायब हो गई। बाद में पता चला कि मोहम्मद शकील और मोहम्मद अफसर आलम ने उसका अपहरण कर लिया है।

इस मामले में पीड़िता के पिता महेंन्द्र यादव ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन अभी तक लड़की का कुछ भी पता नहीं चल सका है। न्याय मिलने में देरी होता देख युवती के पिता ने जिले के पुलिस अधीक्षक से शुक्रवार को मिलकर मदद की गुहार लगाई। उन्होंने एसपी को आवेदन दिया है। एसपी को दिए आवेदन में पीड़िता के पिता का कहना है कि उनकी बेटी कसबा कॉलेज की छात्रा है। मंगलवार (2 नवंबर 2021) को वह अपनी सहेली के साथ कॉलेज गई, लेकिन लौटते वक्त वह संदिग्ध हालातों में गेरुआ चौक से गायब हो गई।

बेटी के अचानक गायब होने से लड़की का परिवार परेशान हो गया। परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। काफी तलाश करने के बाद जानकारी मिली कि कसबा संत नगर वार्ड नंबर 2 का निवासी मोहम्मद शकील और मोहम्मद अपसार आलम उर्फ छोटू उनकी बेटी को जबरन भगा ले गया। उसके बाद कसबा थाना में लड़की के परिजनों ने शिकायत की है।

कहा जा रहा है कि आरोपित मोहम्मद शकील आए दिन पीड़िता के गाँव जाता था। उसे अक्सर पीड़िता के घर के आसपास घूमते देखा गया था। जब गाँव के लोगों को उसके ऊपर शक हुआ तो उससे पूछताछ की। इस दौरान शकील ने अपना नाम सोनू और पिता का नाम भोला साह और गाँव कसबा बताया था। इस घटना के बाद लोग लव जिहाद का आरोप लगा रहे हैं। लोगों का मानना है कि आरोपित ने अपनी असली पहचान छुपाकर लड़की को लव जिहाद का शिकार बनाया है।

बहरहाल पीड़िता के पिता की तहरीर पर कसबा थान पुलिस ने आरोपित के खिलाफ इंडियन पीनल कोड की धारा 363 (अपहरण) और 366 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

PM की सुरक्षा के लिए खाली कराई गई 100 एकड़ जमीन, सिर्फ़ एक मस्जिद पर क्यों मचा है बवाल?

नई दिल्ली में PM आवास के पास रेसकोर्स रोड के आसपास लगभग 100 एकड़ भूमि को खाली करवाया जा रहा है। Evacuation की इस कार्रवाई में हिंदू-मुस्लिम सभी के घर तोड़े जा रहे हैं। जिन लोगों के घर टूट रहे हैं उन्हें सरकार फ़्लैट बनाकर दे रही है।

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।
- विज्ञापन -