Homeदेश-समाजभारत अनादि काल से आध्यात्मिक रहा है, संविधान की प्रस्तावना में 'धर्मनिरपेक्ष' जोड़ने से...

भारत अनादि काल से आध्यात्मिक रहा है, संविधान की प्रस्तावना में ‘धर्मनिरपेक्ष’ जोड़ने से देश की छवि धूमिल हुई: हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस

"ये बहुत अच्छे शब्द हैं, लेकिन हमें यह देखना होगा कि क्या इन संशोधनों की आवश्यकता थी या इन्हें सही जगह पर जोड़ा गया है।"

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पंकज मित्तल ने संविधान में ‘धर्मनिरपेक्ष’ और ‘समाजवाद’ शब्द जोड़े जाने पर आपत्ति जताई है। हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि भारत अनादि काल से एक आध्यात्मिक देश रहा है। संविधान की प्रस्तावना से ये दो शब्द जोड़ने से देश की इस छवि को नुकसान पहुँचा है।

रिपोर्ट के मुताबिक जस्टिस मित्तल ने कहा कि संविधान की प्रस्तावना में पहले से ही उल्लेखित ‘संप्रभु, लोकतांत्रिक, गणतंत्र’ में ‘समाजवादी’ और ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्द 1976 में जोड़कर देश की आध्यात्मिक छवि की विशालता को सीमित कर दिया गया। उन्होंने ये भी कहा कि संविधान में देश को ‘आध्यात्मिक लोकतंत्र भारत’ कहा जाना चाहिए था।

जस्टिस पंकज मित्तल ने रविवार (5 दिसंबर 2021) को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के अधिवक्ता परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ‘धर्म और भारत का संविधान: परस्पर क्रिया’ शीर्षक पर बोलते हुए यह बात कही। जस्टिस मित्तल का कहना है कि भारत अपने सभी नागरिकों की देखरेख और सुरक्षा करने में सक्षम है। इसमें पहले से ही समाजवादी प्रकृति शामिल है। उन्होंने कहा कि पांडवों से लेकर मौर्य, गुप्त, मुगलों और अंग्रेजों ने इस पर शासन किया, लेकिन भारत को कभी भी मुस्लिम, ईसाई या हिंदू राष्ट्र के रूप में धर्म के आधार पर परिभाषित नहीं किया गया। ऐसा इसलिए क्योंकि एक आध्यात्मिक राष्ट्र के रूप में देश की सर्वमान्य छवि रही है।

संविधान की प्रस्तावना में धर्मनिरपेक्ष शब्द जोड़े जाने को लेकर उन्होंने कहा, “इसे एक संकीर्ण सोच कहा जा सकता है।” संशोधनों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि संशोधनों का होना अच्छा है, क्योंकि ये काफी मददगार साबित होते हैं। लेकिन जो राष्ट्रीय हित में नहीं हैं, वे किसी काम के नहीं हैं। उन्होंने कहा, “कभी-कभी हम अपनी जिद के कारण संशोधन लाते हैं।” अपनी बात को पुख्ता करने के लिए हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने 1976 में संविधान में किए गए दो संशोधनों का जिक्र किया। पहला संविधान के 14वें चैप्टर में मौलिक कर्तव्यों को जोड़ना और प्रस्तावना में ‘समाजवादी’ और ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्द को जोड़ना। उन्होंने कहा, “ये बहुत अच्छे शब्द हैं, लेकिन हमें यह देखना होगा कि क्या इन संशोधनों की आवश्यकता थी या इन्हें सही जगह पर जोड़ा गया है।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

स्टैंडअप शो में बढ़ती अभद्र भाषा पर बहस तेज, प्रणित मोरे और मधुर विर्ली के वीडियो वायरल: क्या खुद दर्शक ही दे रहे ऐसे...

कॉमेडी इंडस्ट्री के विवादों में अभद्र कंटेंट कैसे फेम दिलाता है? समाज की भूमिका क्या है और क्या हम इसे सपोर्ट कर रहे हैं?

‘कॉन्ग्रेस ने भगवा आतंकवाद बोलने को कहा’: UPA सरकार में मंत्री रहे सुशील शिंदे ने खोल दी पार्टी की असलियत, पुराना वीडियो Viral होते...

वायरल वीडियो में शिंदे 'भगवा आतंकवाद' को लेकर बड़ा बयान दे रहे हैं। उन्होंने माना कि यह शब्द इस्तेमाल नहीं होना चाहिए था और इसके पीछे पार्टी का हाथ बताया।
- विज्ञापन -