Sunday, May 12, 2024
Homeदेश-समाजकॉन्ग्रेस पार्टी ने मुंबई में आयोजित करवाया हिंदू देवी-देवताओं का मजाक बनाने वाले मुनव्वर...

कॉन्ग्रेस पार्टी ने मुंबई में आयोजित करवाया हिंदू देवी-देवताओं का मजाक बनाने वाले मुनव्वर फारुकी का कॉमेडी शो, ‘फ्री स्पीच’ का बहाना

राज्य की सत्ताधारी 'महा विकास अघाड़ी (MVA)' गठबंधन में शामिल कॉन्ग्रेस का कहना है कि उसने 'फ्री स्पीच' के लिए ऐसा किया है।

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मुंबई में कॉन्ग्रेस पार्टी की मदद से हिन्दू देवी-देवताओं का मजाक बनाने वाले मुनव्वर फारुकी का शो आयोजित हुआ। राज्य की सत्ताधारी ‘महा विकास अघाड़ी (MVA)’ गठबंधन में शामिल कॉन्ग्रेस का कहना है कि उसने ‘फ्री स्पीच’ के लिए ऐसा किया है। मुंबई में मुनव्वर फारुकी के शो का आयोजन कॉन्ग्रेस पार्टी की यूनिट AIPC ने कराया। ये परफॉरमेंस शनिवार (18 दिसम्बर, 2021) को हुआ। ‘ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कॉन्ग्रेस ‘ ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी।

पार्टी ने लिखा, “हमने मुंबई में मुनव्वर फारुकी के शो का आयोजन करवाया। कलाकारों को ‘क्रिएटिव फ्रीडम’ मिलन चाहिए, जब तक वो संविधान के हिसाब से चलें और सभी समुदायों का सम्मान करें। हम किसी के कंटेन्ट को लेकर उनसे असहमत हो सकते हैं, लेकिन किसी अन्य व्यक्ति पर अपने विचार थोपना असंवैधानिक है।” मुंबई के ‘वाईबी चव्हाण सेंटर’ में ये आयोजन हुआ। AIPC महाराष्ट्र के अध्यक्ष अधिवक्ता मॅथ्यू अँटनी और उपाध्यक्ष सुमेध गाइकवाड़ भी वहाँ उपस्थित थे।

अब कोलकाता में परफॉर्म करेंगे कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी

हिन्दू देवी-देवताओं का मजाक बनाने वाले कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी ने पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में नए शो की घोषणा की है। हिन्दू देवी-देवताओं का मजाक उड़ाने वाले स्टैंडअप कॉमेडियन को पिछले महीने बेंगलुरु में शो कैंसल करना पड़ा था। हिन्दू संगठनों के विरोध के कारण उन्हें पिछले कुछ शो को कैंसल करना पड़ा था। हालाँकि, अब जनवरी 2021 में कोलकाता में उनका शो प्रस्तावित है। तेलंगाना सरकार में मंत्री KTR ने उन्हें हैदराबाद में भी शो करने के लिए आमंत्रित किया है।

मुनव्वर फारुकी ने शनिवार (18 दिसंबर, 2021) को सोशल मीडिया के जरिए ये घोषणा की। ‘धंधो (Dhandho)’ नाम के इस 2 घंटे के शो के लिए टिकट भी बुक होने शुरू हो गए हैं। ये शो 16 जनवरी, 2021 को होगा। ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म ‘BookMyShow’ के अनुसार, टिकट के दाम 799 रुपए रखे गए हैं और ये जल्दी-जल्दी बिक रही है। इससे पहले बेंगलुरु में 600 टिकट बिकने के बावजूद 29 वर्षीय कॉमेडियन को अपना शो कैंसल करना पड़ा था।

मुनव्वर फारुकी ने दावा किया है कि उनके 12 शो कैंसल करने पड़े हैं। उन्होंने कॉमेडी शोज न करने की भी एक तरह से घोषणा कर दी थी। उन्होंने लिखा था, “मेरा नाम मुनव्वर फारुकी है। और अब समय हो गया है, आप सब एक अच्छे ऑडिएंस थे। गुड बाय। अब मेरा हो गया।” इसके बाद बहुतों ने अंदाज़ा लगाया था कि मुनव्वर फारुकी ने कॉमेडी करियर को अलविदा कह दिया है। इंदौर में उनके खिलाफ एक FIR भी दर्ज की गई थी और हिन्दू भावनाओं को ठेस पहुँचाने के आरोप लगे थे।

इससे पहले तेलंगाना (Telangana) के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के बेटे और राज्य के नगर प्रशासन और शहरी विकास मंत्री केटी रामाराव (KT Rama Rao) ने विवादास्पद एवं कथित स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी और कुणाल कामरा के बेंगलुरु में शो रद्द होने बाद उन्हें हैदराबाद आकर शो करने का निमंत्रण दिया। रामाराव (केटीआर) ने कहा, “हम हैदराबाद में अभी कॉमेडियन्स का स्वागत करते हैं। वे यहाँ आकर परफॉर्मेंस दे सकते हैं। शो कर सकते हैं। राज्य सरकार बहुत सहिष्णु (very tolerant) है।”

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘शहजादे की उम्र से भी कम सीटें मिलेंगी कॉन्ग्रेस को, पहले ही हार मान चुका है INDI गठबंधन’: झारखंड के चतरा में गरजे PM...

पीएम मोदी ने बिना नाम लिए राहुल गाँधी पर निशाना साधते हुए कहा- 'शहजादे को उनकी उम्र से भी कम सीटें मिलेंगी।'

बेटे समेत फरार हुए AAP विधायक अमानतुल्लाह खान? 25 की संख्या में घर पर पहुँची यूपी पुलिस तो गेट पर लगा मिला ताला, पेट्रोल...

अनस और कार में बैठे उसके साथियों ने पेट्रोल पंप पर मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद खुद विधायक अमानतुल्लाह खान वहाँ पहुँचे और उन्होंने पेट्रोल पंप के मैनेजर को धमकाया।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -