Homeराजनीति'प्रियंका वाड्रा जी, देख लीजिए...': कॉन्ग्रेस के 'मैराथन' में लड़कियों के साथ कार्यकर्ताओं ने...

‘प्रियंका वाड्रा जी, देख लीजिए…’: कॉन्ग्रेस के ‘मैराथन’ में लड़कियों के साथ कार्यकर्ताओं ने की अभद्रता, छात्राओं ने लगाए मोदी-योगी के नारे

इसके बाद लडककियों ने 'मोदी-मोदी' और 'योगी-योगी' के नारे लगाने भी शुरू कर दिए। 'उत्तर प्रदेश भाजपा' ने भी इस वीडियो को साझा किया है।

उत्तर प्रदेश के झाँसी में प्रियंका गाँधी के समर्थन में आयोजित रैली में लड़कियों के साथ अभद्रता हुई, जिसके बाद लड़कियों ने ‘मोदी-योगी’ के नारे लगाए। अभद्रता का आरोप कॉन्ग्रेस के कार्यकर्ताओं पर ही लगा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियोज में देखा जा सकता है कि किस तरह ‘लड़की हूँ, लड़ सकती हूँ’ का नारा देने वाली प्रियंका गाँधी की रैली में महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार हो रहा है। ये लड़कियाँ वहाँ आयोजित मैराथन में शामिल होने के लिए आई थीं। भाजपा ने इसे लेकर कॉन्ग्रेस पार्टी की आलोचना भी की है।

इसके बाद लडककियों ने ‘मोदी-मोदी’ और ‘योगी-योगी’ के नारे लगाने भी शुरू कर दिए। ‘उत्तर प्रदेश भाजपा’ ने भी इस वीडियो को साझा किया है। कॉन्ग्रेस पार्टी ने झाँसी के अलावा लखनऊ में भी इसी तरह के ‘मैराथन’ के आयोजन की घोषणा की थी, लेकिन फिर पार्टी ने प्रशासन पर इसकी अनुमति न देने का आरोप लगाया। यूपी भाजपा ने कहा, प्रियंका वाड्रा जी, अपनी ही रैली में देख लीजिए बेटियों की दुर्गति। इन लड़कियों को कॉन्ग्रेस कार्यकर्ताओं’ से ही लड़ना पड़ रहा है।”

साथ ही भाजपा ने पूछा कि क्या यही है कॉन्ग्रेस में लड़कियों का सम्मान? वहीं कॉन्ग्रेस पार्टी का दावा है कि बिना सरकारी बसें और सरकारी तंत्र लगाए ही उसके आयोजन में 10,000 से अधिक लड़कियाँ दौड़ने के लिए उतरीं। पार्टी ने प्रदेश की हर लड़की को कॉन्ग्रेस के ‘लड़की हूँ , लड़ सकती हूँ’ नारे के साथ बताते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ ने ‘लड़कियों के डर’ से लखनऊ में प्रस्तावित कार्यक्रम को रद्द करा दिया। हालाँकि, झाँसी के वीडियोज से पार्टी की खासी फजीहत हुई।

मुंबई भाजपा के प्रवक्ता सुरेश नाखुआ ने कहा, “महिलाओं से दुर्व्यवहार करना कॉन्ग्रेस के DNA में है। लड़कियों से कॉन्ग्रेसियों ने दुर्व्यवहार किया। लड़कियों ने लगाए मोदी योगी के समर्थन में नारे। अब प्रियंका गाँधी वाड्रा के मुँह में दही जम जाएगा।” दिल्ली भाजपा आईटी सेल के मुखिया शहजाद पूनावाला ने कहा, “लड़कियों से किया कॉन्ग्रेसियों ने दुर्व्यवहार तो लड़कियों ने विरोध में लगाए योगी-मोदी के नारे। प्रियंका जी, झाँसी की लड़कियों ने आपको एक संदेश भेजा है कि लड़कियाँ सहेंगी नहीं, अपने हक के लिए लड़ेंगी।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

गंगा जल संधि 12 दिसंबर को खत्म, बॉंग्लादेश मॉंग रहा पानी की ‘गारंटी’: जानिए मोदी सरकार क्यों नहीं दोहराएगी 1977 वाली गलती

12 दिसंबर 2026 को गंगा जल संधि खत्म हो रही है। बांग्लादेश पानी की न्यूनतम गारंटी माँग रहा है, पर भारत ने ऑटोमैटिक रिन्यूअल से इनकार कर दिया है।

दिल्ली की हवा के आँकड़ों में इतना झोल क्यों? कहीं 143, कहीं 343 तो कहीं 3000 पार

दिवाली के बाद दिल्ली में AQI कहीं 143 तो कहीं 3000 दिखा। जानिए सरकारी स्टेशनों और प्राइवेट ऐप के आँकड़ों में इतना फर्क क्यों आता है।
- विज्ञापन -