Homeदेश-समाज'गुंडे भेज तेरी माँ-बहन को उठवा लूँगी, रेप करवाऊँगी': 'लिबरल वुमन' ने 'क्लब हाउस'...

‘गुंडे भेज तेरी माँ-बहन को उठवा लूँगी, रेप करवाऊँगी’: ‘लिबरल वुमन’ ने ‘क्लब हाउस’ पर दी गालियाँ, शिवसेना सांसद से बोले यूजर- कब होगी कार्रवाई

बीते कुछ समय से सुल्ली डील और बुल्ली बाई ऐप के बाद क्लब हाउस ऐप काफी चर्चा हो रही है। इसको लेकर खूब राजनीति भी हो रही है। मुस्लिम महिलाओं पर टिप्पणी करने वाले आरोपियों को पकड़ने के लिए कई राज्यों में पुलिस ओवरटाइम कर रही है। वहीं, सोशल मीडिया पर कई ऐसे प्लेटफॉर्म हैं

विवादित क्लब हाउस ऐप (Club House App) की एक और वॉयस चैट वायरल हुई है। इसमें खुद को लिबरल करने वाली एक महिला किसी आदमी को भद्दी-भद्दी गालियाँ देते हुए रेप और अपहरण की धमकी दे रही है। खुद को लिबरल वुमन कहने वाली महिला कहती है, “साले तेरे घर पर गुंडे भेजवाकर तेरी माँ, तेरी बहन का रेप (Rape Threat) करवाकर उन्हें उठवा लूँगी। अब बोल।” इस पर सामने वाला व्यक्ति कहता है, “देखो तुम्हारी औकात मेरे सामने खड़े होने की नहीं है।” इस वॉयस चैट को एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है।

ट्विटर यूजर दीपिका नारायण भारद्वाज ने शिवसेना की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी को भी टैग किया और पूछा कि क्या कोई रेप की धमकी देने वाली महिला को गिरफ्तार करने के लिए जा रहा है? यूजर ने सांसद से ये भी कहा कि कार्रवाई सेलेक्टिव नहीं होनी चाहिए।

दरअसल, क्लब हाउस चैट में मुस्लिम महिलाओं पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में मुंबई पुलिस ने हरियाणा से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार (21 जनवरी 2021) को मुंबई पुलिस के अधिकारियों ने इसको लेकर जानकारी दी। रिपोर्ट के मुताबिक, साइबर क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने इन लोगों को गुरुवार की रात को ही गिरफ्तार किया था। पुलिस अधिकारी के अनुसार, इसके खिलाफ मुंबई के ही एक संगठन ने पुलिस में शिकायत की थी।

इस गिरफ्तारी पर शिवसेना की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने मुंबई पुलिस की पीठ थपथपाते हुए शाबाशी दी। उन्होंने ट्वीट किया, “मुंबई पुलिस को मुबारकबाद। उन्होंने क्लब हाउस चैट के खिलाफ भी कार्रवाई की और कुछ गिरफ्तारियाँ भी की गई हैं। नफरत को ना कहें।’’ इससे पहले दिल्ली पुलिस ने क्लब हाउस ऐप और गूगल को पत्र लिखकर इसको लेकर जानकारी माँगी थी।

गौरतलब है कि बीते कुछ समय से सुल्ली डील और बुल्ली बाई ऐप के बाद क्लब हाउस ऐप काफी चर्चा हो रही है। इसको लेकर खूब राजनीति भी हो रही है। मुस्लिम महिलाओं पर टिप्पणी करने वाले आरोपियों को पकड़ने के लिए कई राज्यों में पुलिस ओवरटाइम कर रही है। वहीं, सोशल मीडिया पर कई ऐसे प्लेटफॉर्म हैं, जहाँ हिंदू महिलाओं को अभी भी टारगेट किया जा रहा है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

₹15 लाख करोड़ के संदिग्ध रेवेन्यू से SEBI की कार्रवाई तक: जानिए कौन हैं राजेश मेहता और क्यों घिरी उनकी कंपनी Rajesh Exports

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड और उसके प्रबंध निदेशक राजेश मेहता के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

पंजाब के ‘शिक्षा सुधारों’ का श्रेय लेने पर कॉन्ग्रेस और AAP में जंग, पढ़े- जब दिल्ली में केजरीवाल पर शीला दीक्षित के काम को...

पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में नंबर-1 बनने के दावे पर विवाद। जानिए AAP और कॉन्ग्रेस के दावों के बीच पूरा रियलिटी चेक और शिक्षा सुधार की टाइमलाइन।
- विज्ञापन -