Homeदेश-समाज17 साल पहले गोहत्या, 15 साल से फरार था अख़लाक़, यूपी पुलिस ने धर-दबोचा:...

17 साल पहले गोहत्या, 15 साल से फरार था अख़लाक़, यूपी पुलिस ने धर-दबोचा: आदतन अपराधी, अवैध हथियार का भी मामला

यह गिरफ्तारी नागल थाना क्षेत्र के गाँव शाहबाद मारकांडा में की गई है। आरोपित गाँव नन्हेडा बुढडाखेडा थाना नागल, सहारनपुर उत्तर प्रदेश का निवासी है।

गोहत्या के मामले में 15 साल से हरियाणा से फरार चल रहे आरोपित को उत्तर प्रदेश की सहारनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित का नाम अख़लाक़ है। सहरानपुर पुलिस ने इसकी सूचना हरियाणा पुलिस को दे दी है। गिरफ्तारी 21 जनवरी, 2021 (शुक्रवार) को हुई है।

सहारनपुर पुलिस के मुताबिक अख़लाक़ एक शातिर अपराधी है। उसकी गिरफ्तारी मुखबिर से मिली सूचना के बाद हुई। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से एक 12 बोर का तमंचा और 2 जिन्दा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। यह गिरफ्तारी नागल थाना क्षेत्र के गाँव शाहबाद मारकांडा में की गई है। आरोपित गाँव नन्हेडा बुढडाखेडा थाना नागल, सहारनपुर उत्तर प्रदेश का निवासी है।

अख़लाक़ हरियाणा कुरुक्षेत्र की अदालत से 15 वर्षों से भगोड़ा घोषित चल रहा था। अख़लाक़ को स्थानीय लोग इखलाक नाम से भी जानते हैं। उसके अब्बा का नाम निसार है। साल 2005 में उस पर हरियाणा के कुरुक्षेत्र में में गौहत्या का केस दर्ज हुआ था। उस पर हरियाणा के ही थाना रादौर, सहारनपुर के थाना नागल पर पहले ही अलग – अलग मामलों के लगभग 5 मुकदमे दर्ज हैं। उस पर अवैध हथियार रखने का नया केस भी थाना नागल में दर्ज किया गया है।

ऑपइंडिया से बात करते हुए SSP सहरानपुर IPS आकाश तोमर ने बताया, “अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सहरानपुर पुलिस सतर्क है। इसी क्रम में हरियाणा के फरार आरोपित की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए आरोपित अख़लाक़ को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

राम-कृष्ण-शिव भी हैं, लेकिन सबसे ऊपर स्वामीनारायण: समझिए- BAPS की शुरुआत से बड़ा बनने की पूरी कहानी

BAPS के मंदिरों में राम, कृष्ण, शिव, पार्वती, गणेश और हनुमान की मूर्तियाँ भी होती हैं लेकिन वो सब मूर्तियाँ स्वामी स्वामीनारायण से छोटी होती हैं। आखिर क्या है इनकी मान्यता?

EC में कैसे आए 3 कमिश्नर? जब राजीव गांधी से भिड़े CEC शास्त्री, तो बदल दिया गया चुनाव आयोग का पूरा गेम

चुनाव आयोग में तीन कमिश्नर्स की व्यवस्था कैसे शुरू हुई? राजीव गाँधी, आरवीएस शास्त्री और टीएन शेषन से जुड़ी पूरी कहानी समझिए।
- विज्ञापन -