Homeदेश-समाजकिशन भरवाड के हत्यारे को उकसाने वाला मौलाना उस्मानी, कई महीने से था कट्टरपंथियों...

किशन भरवाड के हत्यारे को उकसाने वाला मौलाना उस्मानी, कई महीने से था कट्टरपंथियों को भड़काने के लिए बेताब: Video

मौलाना कमर गनी की गिरफ्तारी के बाद उसकी एक वीडियो सामने आई है। इस वीडियो में वह कट्टरपंथियों को भड़काने के लिए एक प्रोटेस्ट में शामिल होने की बातें कर रहा है। पुलिस उसे रोकने की कोशिश में है लेकिन वह मानने को तैयार नहीं है।

हिंदू युवक किशन भरवाड की हत्या के मामले में गुजरात पुलिस और गुजरात ATS ने हाल में मौलाना कमर गनी उस्मानी को दिल्ली से पकड़ा है। उसकी गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आई है। इस वीडियो में दिल्ली पुलिस से सिर्फ इसलिए झगड़ रहा है क्योंकि पुलिस उसे कट्टरपंथियों को भड़काने वाले प्रदर्शन में जाने से रोक रही है।

स्वराज्य पत्रकार स्वाति गोयल शर्मा द्वारा शेयर की गई जानकारी के अनुसार, ये वीडियो अगस्त माह की है जब उस्मानी एक ऐसे प्रदर्शन के लिए आतुर था, जहाँ उसके समर्थक ईशनिंदा करने वालों के लिए मौत की माँग कर रहे थे।

इस वीडियो में उस्मानी को कहते देख सकते हैं, “हम इस प्रदर्शन में जाकर ही रहेंगे। हमें किसी बात को नहीं समझना है। हमारे नबी की शान में गुस्ताखी हुई है। हम क्या समझेंगे। हम क्यों समझेंगे। आप लोगों ने समझा है कि आप मुकदमों से हमें डरा लेंगे। 8 अगस्त को वहाँ अल्लाह की शान में गुस्ताखी की गई। आप लोग हमें यहाँ कानून बताते हैं। उस समय आप लोगों का कानून कहाँ चला जाता है।”

पुलिस, मौलाना से कहती है कि वो इन सब चीजों को पॉलिटिकल मंच न बनाएँ। इस पर मौलाना कहता है कि वो कोई राजनैतिक मंच नहीं बना रहा लेकिन वो प्रदर्शन में जाकर रहेगा चाहे जो हो। इसके आगे कोई बात नहीं होगी। वीडियो में उसे कहते सुना जा सकता है, “सारा कानून हमारे लिए होता है। चाहे कोई बद्तमीजी करे या कुछ भी करे।”

बता दें कि अगस्त में जो मौलाना कट्टरपंथियों को भड़काने के लिए पुलिस की एक बात सुनने को तैयार नहीं था, उसे हाल में किशन भारवाड़ की हत्या के बाद हत्यारे को उकसाने के आरोप में पकड़ा गया है। कथिततौर पर पिछले साल त्रिपुरा में हुए दंगों में भी कमर को पकड़ा गया था

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

जल सुरक्षा ही भविष्य की सबसे बड़ी नींव, समझिए क्यों जरूरी है भारत में नदियों को आपस में जोड़ना

राष्ट्रीय जल विकास एजेंसी (NWDA) द्वारा तैयार किए गए 30 नदियों को जोड़ने का खाका भारत के भूगोल को हमेशा के लिए बदलने की क्षमता रखता है।

हिमाचल में पेट्रोल-डीजल महँगा, अर्थव्यवस्था का बँटाधार कर कॉन्ग्रेस की सुक्खू सरकार लाई नया Cess: जानें- क्या है ‘विधवा और अनाथ उपकर’

हिमाचल सरकार पेट्रोल-डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर अतिरिक्त उपकर ले रही है, जिससे विधवा-अनाथ बच्चों की मदद के लिए फंड बनाया जाएगा।
- विज्ञापन -