Homeराजनीति'यूपी-बिहार के भइये... फटकने नहीं देना': CM चन्नी पंजाब में बो रहे थे जहर,...

‘यूपी-बिहार के भइये… फटकने नहीं देना’: CM चन्नी पंजाब में बो रहे थे जहर, प्रियंका गाँधी हँसते हुए बजा रहीं थी ताली

जब चन्नी यूपी बिहार के लोगों के खिलाफ नफरत फैला रहे थे प्रियंका हँस रहीं थी। तालियाँ बजाती नजर आईं।

कॉन्ग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी वाड्रा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार में कॉन्ग्रेस के अभियान का नेतृत्व करते हुए खुद को ‘उत्तर प्रदेश की बेटी’ बताती हैं, लेकिन पंजाब में घुसने के बाद उनका नजरिया बदल जाता है। पंजाब में पहुँचकर उनके लिए बिहार और यूपी के लोग बाहरी हो जाते हैं। वह उनके मजाक में साझेदार बन जाती हैं। पंजाब में जब कॉन्ग्रेसी मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी यूपी और बिहार के लोगों के खिलाफ घृणा बढ़ाने वाली बात कर रहे थे, उन्हें प्रदेश से बाहर निकालने की बात कर रहे थे, तब प्रियंका गाँधी वाड्रा उनकी टिप्पणी का समर्थन करती नजर आईं।

बता दें कि 15 फरवरी को चन्नी ने कॉन्ग्रेस नेता प्रियंका गाँधी के साथ पंजाब के रोपड़ में एक रैली को संबोधित किया था। अपने संबोधन के दौरान, चन्नी ने पंजाब में रहने वाले उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों के खिलाफ नफरत फैलाई और उन्हें राज्य से बाहर निकालने का आह्वान किया। दिलचस्प बात यह है कि जब वह यूपी और बिहार के लोगों के खिलाफ नफरत का प्रचार कर रहे थे, कॉन्ग्रेस महासचिव और यूपी कॉन्ग्रेस की प्रभारी प्रियंका गाँधी उनके बयान पर तालियाँ बजा रही थीं।

प्रियंका गाँधी ने चन्नी की सराहना करते हुए कहा, “समझदारी का इस्तेमाल करो। चुनाव का समय है। लंबी-लंबी बाते नहीं कहना चाहती। लेकिन पंजाब के लोगों, बहनों-भाइयों जो आपके सामने है, उसे ठीक से पहचानो। आपमें बहुत विवेक है। समझदारी है। उस समझदारी का इस्तेमाल करो। जो लोग बाहर से आकर आपको पंजाबियत सिखाते हैं, उन्हें पंजाबियत क्या है ये सिखाएँ। पंजाब, पंजाबियों का है। पंजाब को पंजाबी चलाएँगे। अपनी सरकार बनाओ। यहाँ कोई नई राजनीति नहीं मिलेगी। ये बाहर से जो आते हैं आपके पंजाब में उन्हें सिखाइए पंजाबियत क्या है। पंजाब मेरे ससुरालियों का गृह राज्य है।”

प्रियंका के इतना बोलते ही चन्नी अपने हाथ में माइक लेते हैं और कहते हैं, “प्रियंका पंजाबियाँ दी बहू है। यूपी दे, बिहार दे, दिल्ली दे भईए आके इते राज नई कर दे। यूपी के भइयों को पंजाब में फटकने नहीं देना है।” चन्नी के इतना कहते ही वहाँ मौजूद लोग जो बोले सो निहाल के नारे लगाने लगते हैं। इस दौरान प्रियंका हँसती रहती हैं और खुद भी नारे लगाना शुरू कर देती हैं। फिर तालियाँ बजाती हैं। बता दें कि पंजाबी में ‘भइए’ एक अपमानजनक शब्द है। यह शब्द यूपी के लोगों के लिए एक गाली की तरह है।  

अमित मालवीय ने साधा निशाना

बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कॉन्ग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया। उन्होंने कहा, “मंच से पंजाब के मुख्यमंत्री यूपी, बिहार वालों को अपमानित करते हैं और प्रियंका वाड्रा बगल में खड़े होकर हँस रही है, तालियाँ बजा रही हैं। ऐसे करेगी कॉन्ग्रेस यूपी और देश का विकास? लोगों को आपस में लड़ाकर?”

पंजाब विधानसभा चुनाव

पंजाब में 20 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने हैं। वोटिंग एक ही चरण में होगी। परिणाम 10 मार्च को चार अन्य राज्यों उत्तर प्रदेश, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड के साथ घोषित किए जाएँगे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘फोर्स्ड लेबर’ के नाम पर भारत पर 12.5% टैरिफ का USTR प्रस्ताव: क्या सुप्रीम कोर्ट से झटका खाने के बाद ट्रंप खोज रहे नया...

USTR ने भारत सहित कई देशों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव दिया है। भारत ने कहा कि प्रक्रिया जारी है और फैसला अभी बाकी है।

टिंडर से दोस्ती, ₹50 लाख की फिरौती और हथौड़े से कत्ल: DU के छात्र आयुष नौटियाल की हत्या केस में इश्तियाक अली दोषी, पढ़ें-...

2018 के चर्चित आयुष नौटियाल मर्डर केस में कोर्ट ने इश्तियाक अली को दोषी करार दिया। पढ़ें अपहरण, फिरौती, हत्या और पुलिस जाँच की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -