Homeविविध विषयमनोरंजन'विक्की जितना प्यार आज तक किसी ने नहीं किया': अंकिता लोखंडे पर बरसे यूजर्स,...

‘विक्की जितना प्यार आज तक किसी ने नहीं किया’: अंकिता लोखंडे पर बरसे यूजर्स, पूछा- सुशांत सिंह राजपूत कम प्यार करते थे क्या?

अपने पति को लेकर अंकिता ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "पता नहीं था कि आप एक्टिंग भी कर सकते हैं। लाइट, कैमरा और एक्शन की दुनिया में आपका स्वागत है बेबी! मुझे यकीन है कि हम एक साथ रहने की इस यात्रा का आनंद लेंगे और खूबसूरत यादें बनाएँगे, जो हमेशा हमारे साथ रहती हैं।”

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) अपने पति विक्की जैन (Vicky Jain) के साथ टीवी इंडस्ट्री में एंट्री करने वाली हैं। जल्द ही इनकी ये जोड़ी स्टार प्लस के नए टीवी शो ‘स्मार्ट जोड़ी’ में नजर आने वाले हैं। मंगलवार (22 फरवरी 2022) को इसका प्रोमो भी रिलीज कर दिया गया। इस दौरान अंकिता लोखंडे ने पति विक्की जैन की तारीफ में कुछ ऐसे शब्दों का इस्तेमाल कर दिया, जिसको लेकर उनकी खिंचाई हो रही है।

दरअसल वायरल हुए शो के प्रोमो में अंकिता लोखंडे कहती हैं, “विक्की के आने के बाद से ही मैंने प्यार का असली मतलब जाना है। सच कहूँ तो विक्की जैसा प्यार आज तक मुझसे किसी ने भी नहीं किया…।” अंकिता लोखंडे के पति के लिए कही गई ये बातें दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के फैंस को रास नहीं आई और उन्होंने लोखंडे को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

एक यूजर ने अंकिता के इन प्यार भरे शब्दों पर कटाक्ष करते हुए पूछा कि आपको सुशांत भी तो प्यार करते थे न?

साभार: इंस्टाग्राम

वहीं एक अन्य यूजर लिखती हैं, “अच्छा और सुशांत ने कम प्यार किया था क्या? “

साभार: इंस्टाग्राम

नेटिजन्स ने अंकिता लोखंडे को झूठा बताते हुए कहा कि सुशांत सिंह राजपूत का क्या?… आप झूठी हो सोनी पर डांस रिएलिटी शो में उनके लिए भी यही बात कही थी।

साभार: इंस्टाग्राम

अरुणा नाम की यूजर ने लिखा, “अंकिता आप प्यार का मतलब ही नहीं जानती हो। आपने सुशांत को धोखा दिया था।”

साभार: इंस्टाग्राम

गौरतलब है कि अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन वैसे तो एक्टर नहीं हैं, लेकिन ‘स्मार्ट जोड़ी’ में वो अपनी पत्नी अंकिता के साथ एक्टिंग करते नजर आएँगे। एक्टिंग की दुनिया में अपने पति का स्वागत करते हुए अंकिता लोखंडे ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “पता नहीं था कि आप एक्टिंग भी कर सकते हैं। लाइट, कैमरा और एक्शन की दुनिया में आपका स्वागत है बेबी! मुझे यकीन है कि हम एक साथ रहने की इस यात्रा का आनंद लेंगे और खूबसूरत यादें बनाएँगे जो हमेशा हमारे साथ रहती हैं @jainvick।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

खून वही, बस नैरेटिव बदल गया: प्राचीन बलि से ईसाई संस्कार तक, इतिहास ने ये फर्क कैसे बनाया?

पश्चिम ने पुरानी सभ्यताओं को खून और बलि के नाम पर बर्बर कहा। ईसाई परंपरा को आध्यात्मिक ऊँचाई बताया। लेकिन चर्च के केंद्र में भी रोटी और वाइन के जरिए शरीर और रक्त का अनुष्ठान बैठा है। सभ्यता की कहानी इतनी साफ नहीं।

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।
- विज्ञापन -