Homeराजनीतिपाँचों राज्यों में बुरी तरह हार रही कॉन्ग्रेस ने शुरू किया EVM का रोना,...

पाँचों राज्यों में बुरी तरह हार रही कॉन्ग्रेस ने शुरू किया EVM का रोना, कार्यकर्ता का विरोध प्रदर्शन: सपा भी उठा चुकी है सवाल

कुल मिला कर कॉन्ग्रेस गोवा में 11, मणिपुर में 3, पंजाब में 18, यूपी में 3 और उत्तराखंड में 24 सीटों पर आगे है।

पाँचो चुनावी राज्यों में मतगणना जारी है। रूझानों के मुताबिक पंजाब, उत्तर प्रदेश, मणिपुर, उत्तराखंड और गोवा में कॉन्ग्रेस पिछड़ गई है, जिसके बाद कॉन्ग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर ईवीएम के खिलाफ उतर गए हैं। उन्होंने दिल्ली में पार्टी कार्यालय के बाहर ईवीएम का विरोध किया। चुनाव आयोग के ताजा आधिकारिक रुझानों के अनुसार पार्टी सभी पाँच राज्यों में पीछे चल रही है।

बता दें कि पिछले कई दिनों से एक बार फिर ईवीएम के मुद्दे को लेकर विपक्ष सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साध रहा है। 7 फरवरी को आखिरी चरण का चुनाव खत्म होने के बाद एग्जिट पोल जारी किए गए, जिसमें समाजवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश में करारी हार मिल रही थी। वहीं कॉन्ग्रेस से पंजाब की सत्ता छीनती हुई दिखाई दी, जिसके बाद अखिलेश यादव ने जमकर हमला बोला था।

शुरुआती रुझान के मुताबिक बीजेपी उत्तर प्रदेश में इतिहास रचने जा रही है। मौजूदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीजेपी एक बार फिर से बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। बीजेपी ने यहाँ रुझानों में बहुमत का आँकड़ा पार कर लिया है। उधर उत्तराखंड में भी एक बार फिर से बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है। जबकि पंजाब में आम आदमी पार्टी ने कॉन्ग्रेस का सफाया करते हुए अपनी जीत लगभग तय कर ली है।

उधर मणिपुर में भी बीजेपी ने कॉन्ग्रेस पर अच्छी खासी बढ़त बना ली है। वहीं गोवा में बीजेपी और कॉन्ग्रेस के बीच काँटे की टक्कर चल रही है। ताज़ा रुझान के मुताबिक बीजेपी को अब तक यहाँ 17 सीटों पर बढ़त हासिल है। जबकि कॉन्ग्रेस 16 सीटों पर आगे चल रही है। टीएमसी और आम आदमी पार्टी को भी 2-2 सीटों पर बढ़त हासिल है। कुल मिला कर कॉन्ग्रेस गोवा में 11, मणिपुर में 3, पंजाब में 18, यूपी में 3 और उत्तराखंड में 24 सीटों पर आगे है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।

हैशटैग लगाओ, दुनिया बदलो… कितना आसान है न? क्या सोशल मीडिया लोकतंत्र को बर्बाद कर रहा है?

लोकतंत्र इंसान की कमियों को स्वीकार कर समझौतों से चलता है। लेकिन सोशल मीडिया का अनियंत्रित दौर हर छोटी कमी को भ्रष्टाचार बताकर लोकतंत्र की बुनियाद पर चोट कर रहा है। कैसे आज का सोशल मीडिया और डिजिटल यूटोपियनवाद हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है।
- विज्ञापन -