Sunday, May 26, 2024
Homeदेश-समाजजुमे की नमाज पढ़ेंगे, होली का DJ बंद करो... रंग खेल रहे लोगों पर...

जुमे की नमाज पढ़ेंगे, होली का DJ बंद करो… रंग खेल रहे लोगों पर छतों से पत्थरबाजी: अब तक 3 को धर चुकी है UP पुलिस

"DJ पर गाना चल रहा था - आएँगे तो योगी ही। तभी पीछे से सारे मुसलमान लोग आ गए। फिर इनके खून ही खून हो गया। इन्होंने (मुस्लिमों) ने खूब पथराव किया। हमारे घर तक पत्थर चले हैं।"

होली में DJ बज रहा था। लोग मस्ती में झूम रहे थे। तभी कुछ कट्टरपंथी मानसिकता के लोगों ने पथराव कर दिया। और यह हुआ उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में। पथराव के कारण आदेश और बंटी नाम के 2 लोगों के घायल होने की सूचना है।

विवाद जुमे की नमाज के समय होली में बज रहे DJ को बंद करवाने की जिद के बाद शुरू हुआ। पुलिस ने इस मामले में अब तक 3 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस फुटेज के आधार पर पुलिस बाकी आरोपितों को चिन्हित कर के उनकी तलाश कर रही है। घटना 18 मार्च (शुक्रवार) की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला अमरोहा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छंगा दरवाजा का है। आबादी के हिसाब से यह इलाका मिश्रित क्षेत्र माना जाता है। यहीं पर हिन्दू समुदाय का एक मंदिर और धर्मशाला है। कुछ ही दूरी पर एक मस्जिद है। होली के दिन दोपहर में लगभग डेढ़ बजे अबीर-गुलाल खेल रहे हिन्दू समाज के लोग DJ पर डांस भी कर रहे थे। इसी दौरान जुमे की नमाज के लिए पहुँचे नमाजियों ने DJ बंद करने को कहा।

होली खेल रहे लोगों ने DJ बंद करने से मना किया तो मामला वाद-विवाद तक पहुँच गया। कुछ ही देर बाद दोनों पक्षों में झड़प शुरू हो गई। इस दौरान एक पक्ष छतों पर चढ़ कर पत्थरबाजी करने लगा। पथराव में होली खेल रहे 2 युवक घायल हो गए।

पत्थरबाजी की इस घटना का वीडियो किसी ने बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कुछ ही देर में पुलिस ने पहुँच कर हालात को संभाला। मौके पर भारी फ़ोर्स की तैनाती कर दी गई है। घटनास्थल पर फिलहाल शांति है। इसी घटना का बता कर वायरल हो रहे एक अन्य वीडियो में छतों के साथ गलियों में भी पथराव होता देखा जा सकता है।

पथराव में घायल हुए युवक की पत्नी के मुताबिक, “DJ पर गाना चल रहा था – आएँगे तो योगी ही। तभी पीछे से सारे मुसलमान लोग आ गए। फिर इनके खून ही खून हो गया। इन्होंने (मुस्लिमों) ने खूब पथराव किया। हमारे घर तक पत्थर चले हैं।”

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

IPL 2024: चेन्नई में कौन बनेगा चैंपियन? विस्फोटक बल्लेबाजी में SRH आगे, लेकिन KKR के पास स्पीड ब्रेकर, जानें-पिच से लेकर फाइनल के X...

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का खिताबी मुकाबला रविवार (26 मई 2024) को चेन्नई में खेला जाना है। इस साल केकेआर टॉप पर रहते हुए फाइनल में पहुँची है, तो SRH दूसरे स्थान पर रहते हुए।

‘मा$₹चो$ हो तुम स्वाति मालीवाल’: यूट्यूबर ध्रुव राठी की वीडियो के बाद AAP की सांसद को मिल रही रेप-हत्या की धमकी – दिल्ली पुलिस...

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने बताया है कि यूट्यूबर ध्रुव राठी के वीडियो के बाद उन्हें रेप-हत्या की धमकियाँ मिल रही हैं।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -