Homeदेश-समाजजुमे की नमाज पढ़ेंगे, होली का DJ बंद करो... रंग खेल रहे लोगों पर...

जुमे की नमाज पढ़ेंगे, होली का DJ बंद करो… रंग खेल रहे लोगों पर छतों से पत्थरबाजी: अब तक 3 को धर चुकी है UP पुलिस

"DJ पर गाना चल रहा था - आएँगे तो योगी ही। तभी पीछे से सारे मुसलमान लोग आ गए। फिर इनके खून ही खून हो गया। इन्होंने (मुस्लिमों) ने खूब पथराव किया। हमारे घर तक पत्थर चले हैं।"

होली में DJ बज रहा था। लोग मस्ती में झूम रहे थे। तभी कुछ कट्टरपंथी मानसिकता के लोगों ने पथराव कर दिया। और यह हुआ उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में। पथराव के कारण आदेश और बंटी नाम के 2 लोगों के घायल होने की सूचना है।

विवाद जुमे की नमाज के समय होली में बज रहे DJ को बंद करवाने की जिद के बाद शुरू हुआ। पुलिस ने इस मामले में अब तक 3 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस फुटेज के आधार पर पुलिस बाकी आरोपितों को चिन्हित कर के उनकी तलाश कर रही है। घटना 18 मार्च (शुक्रवार) की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला अमरोहा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छंगा दरवाजा का है। आबादी के हिसाब से यह इलाका मिश्रित क्षेत्र माना जाता है। यहीं पर हिन्दू समुदाय का एक मंदिर और धर्मशाला है। कुछ ही दूरी पर एक मस्जिद है। होली के दिन दोपहर में लगभग डेढ़ बजे अबीर-गुलाल खेल रहे हिन्दू समाज के लोग DJ पर डांस भी कर रहे थे। इसी दौरान जुमे की नमाज के लिए पहुँचे नमाजियों ने DJ बंद करने को कहा।

होली खेल रहे लोगों ने DJ बंद करने से मना किया तो मामला वाद-विवाद तक पहुँच गया। कुछ ही देर बाद दोनों पक्षों में झड़प शुरू हो गई। इस दौरान एक पक्ष छतों पर चढ़ कर पत्थरबाजी करने लगा। पथराव में होली खेल रहे 2 युवक घायल हो गए।

पत्थरबाजी की इस घटना का वीडियो किसी ने बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कुछ ही देर में पुलिस ने पहुँच कर हालात को संभाला। मौके पर भारी फ़ोर्स की तैनाती कर दी गई है। घटनास्थल पर फिलहाल शांति है। इसी घटना का बता कर वायरल हो रहे एक अन्य वीडियो में छतों के साथ गलियों में भी पथराव होता देखा जा सकता है।

पथराव में घायल हुए युवक की पत्नी के मुताबिक, “DJ पर गाना चल रहा था – आएँगे तो योगी ही। तभी पीछे से सारे मुसलमान लोग आ गए। फिर इनके खून ही खून हो गया। इन्होंने (मुस्लिमों) ने खूब पथराव किया। हमारे घर तक पत्थर चले हैं।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

तारातला में गिरे गोदाम ने खोली TMC के भ्रष्टाचार की पोल, CM बोले- तृणमूल के पापों का फल: जानें- कैसे कोलकाता में बने 3000...

यह दर्दनाक हादसा कोई प्राकृतिक आपदा नहीं, बल्कि पूर्व TMC सरकार के कार्यकाल में फले-फूले 'सिंडिकेट राज' और भ्रष्टाचार का सीधा नतीजा है।

फिर याद आया आपातकाल… 51 साल बाद भी नहीं बदली कॉन्ग्रेस की मानसिकता, हिमाचल में गड़बड़ी पर सवाल पूछे तो ब्लॉक करा दी News4Himalayan...

‘गोदी मीडिया’ बोलने वाली कॉन्ग्रेस अब सवाल पूछने पर मीडिया को कर रही बैन। हिमाचल में News4Himalayan पर कार्रवाई से उठे सवाल।
- विज्ञापन -