Homeराजनीतिगोवा में कॉन्ग्रेस को बड़ा झटका, 15 में से 10 MLA भाजपा में शामिल

गोवा में कॉन्ग्रेस को बड़ा झटका, 15 में से 10 MLA भाजपा में शामिल

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बताया कि विपक्ष के नेता सहित कॉन्ग्रेस के 10 विधायक भाजपा में शामिल हुए हैं। इसके साथ ही 40 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा विधायकों की संख्या 27 हो गई है।

कर्नाटक में जेडीएस के साथ गठबंधन सरकार बचाने की कोशिशों में जुटी कॉन्ग्रेस को गोवा में बड़ा झटका लगा है। गोवा में पार्टी के 15 विधायकों में से दो तिहाई यानी 10 सत्ताधारी भाजपा में शामिल हो गए हैं।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बताया कि विपक्ष के नेता सहित कॉन्ग्रेस के 10 विधायक भाजपा में शामिल हुए हैं। इसके साथ ही 40 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा विधायकों की संख्या 27 हो गई है। सावंत ने बताया कि कॉन्ग्रेस विधायक राज्य और अपने क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा में बिना किसी शर्त के शामिल हुए हैं।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार गोवा विधानसभा में विपक्ष के नेता चंद्रकान्त कावेलकर के नेतृत्व में कॉन्ग्रेस से अलग हुए विधायकों के गुट ने विधानसभा अध्यक्ष राजेश पाटनेकर से मुलाकात की। विधानसभा अध्यक्ष को सौंपे पत्र में इन विधायकों ने कॉन्ग्रेस से नाता तोड़ने की जानकारी दी। जब विधायक विधानसभा अध्यक्ष से मिलने पहुंचे तो सदन के उपाध्यक्ष माइकल लोबो और सीएम सावंत भी मौजूद थे।

कावलेकर ने कॉन्ग्रेस छोड़ने का कारण बताने से इनकार करते हुए कहा कि वे बाद में बयान जारी करेंगे। इससे पहले जून में गोवा भाजपा के अध्यक्ष विजय तेंदुलकर ने दावा किया था कि कॉन्ग्रेस के 10 विधायकों ने पार्टी में शामिल होने की इच्छा जताई है। उस वक्त उन्होंने कहा था कि विधानसभा में बहुमत होने के कारण पार्टी ने इस प्रस्ताव पर ​फिलहाल फैसला नहीं किया है।

मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद इस साल मार्च में सावंत गोवा के मुख्यमंत्री बने थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

संभल हिंसा में था सपा सांसद बर्क का हाथ, पुलिस की गोली से नहीं हुई किसी की मौत: न्यायिक आयोग ने 857 पेज की...

संभल हिंसा 2024 में सपा सांसद बर्क का हाथ था। हिंसा की जाँच के लिए गठित न्यायिक रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। सरकार को आयोग ने रिपोर्ट सौंप दी है।

प्रेस फ्रीडम का पीटता है ढोल, लेकिन जर्नलिस्ट की कब्रगाह बना पाकिस्तान: बलूचिस्तान में 42 पत्रकारों की मौत, POK में जुल्म दिखाने पर मीडिया...

पाकिस्तान का प्रेस फ्रीडम क्या दिखाता है? वहाँ के पत्रकारों की हत्या, सच्चाई बोलने पर पाबंदी और विदेशी मीडिया के लिए अपने अनुसार बनाए गए नियम।
- विज्ञापन -